• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शराब से हुई मौतों के मामले में आबकारी निरीक्षक समेत चार निलंबित

Writer D by Writer D
12/05/2021
in Main Slider, अम्बेडकरनगर, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
poisonous liquor

poisonous liquor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अम्बेडकर नगर के जलालपुर तहसील क्षेत्र में शराब से हुई मौतों के मामले में प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई करने का सिलसिला जारी है। आबकारी आयुक्त ने आबकारी निरीक्षक कौशलेंद्र प्रताप सिंह, प्रधान आबकारी सिपाही दीप नारायण वर्मा, आबकारी सिपाही प्रदीप कुमार सिंह व सर्वेश कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। इससे पहले पुलिस अधीक्षक ने जैतपुर थाना के थानाध्यक्ष पंडित त्रिपाठी के अलावा चार अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित किया था।

जैतपुर थाना क्षेत्र में स्थित शिवपाल व सिहोरा ग्राम पंचायत के मखदुमपुर के लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन प्रशासनिक स्तर पर अभी तक पांच मौतों की ही पुष्टि की गई है। जबकि क्षेत्रीय विधायक सुभाष राय ने शराब पीने से 16 लोगों की मौत की का दावा किया है। इधर जिलाधकारी सैमुअल पाल एन ने बताया कि जिस पावर हाउस ब्रांड की शराब के पीने से मौत होने की बात सामने आई है वह आजमगढ़ जिले के पवई थाना अंतर्गत मित्तूपुर से लायी गयी थी।

पावरलूम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का कपड़ा जलकर खाक

इस मामले में मुख्य आरोपित मोतीलाल समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सूत्रों की मानें तो मोतीलाल खुद शराब का निर्माण करता था और पावर हाउस ब्रांड की बोतलों में शराब भरकर उसकी बिक्री किया करता था। कोरोना कर्फ्यू व लॉक डाउन के दौरान शराब ठेकों के बंद होने के कारण मोतीलाल इस धंधे को परवान चढ़ाता रहा है।

नौ मई को हुई थी महेश की शादी

शराब से हुई मौतों में महेश चौहान भी शामिल है, जिसकी आठ मई को ही शादी हुई थी। 9 मई को उसकी बारात वापस आयी थी। उसी रात को शराब पीने के बाद उसकी हालत बिगड़ गयी और उसे जलालपुर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। 10 मई की देर रात को उसकी मौत हो गई थी। महेश की पत्नी मनीषा महज एक दिन की ही सुहागिन रह सकी।

यूपी बोर्ड एग्जाम समेत अन्य परीक्षाओं पर निर्णय 20 मई के बाद : दिनेश शर्मा

24 लोगों की हो चुकी मौत

उत्तर प्रदेश के जनपद अम्बेडकर नगर, आजमगढ़ और बदायू में शराब पीने से करीब 24 लोगों की मौत होने की खबर है। सबसे ज्यादा मौतें अम्बेडकर नगर में हुई है, यहां शराब के सेवन से 16 लोगों की मौत हुई है। जबकि आजमगढ़ में छह लोगों की जान जा चुकी है। वहीं बदायूं में दो लोगों की मौत ​शराब पीने से हुई है। हालांकि प्रशासन इस बात की पुष्टि नहीं कर रहा है।

Tags: crime newsexcise inspector suspendedup news
Previous Post

पावरलूम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का कपड़ा जलकर खाक

Next Post

घर-घर वैक्सीन पहुंचाए बिना कोरोना से लड़ना असम्भव है : राहुल-प्रियंका

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

कठिन चुनौतियों से जूझने का आत्मबल प्रदान करता है आत्मविश्वासः मुख्यमंत्री

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने लंपी वायरस की रोकथाम के लिए 25 जनपदों में 606 टीमें कीं तैनात

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

अब मरीजों को आरोग्यसेतु एप पर भी मिलेगी जांच रिपोर्ट, स्वयं सुरक्षित रख सकेंगे हेल्थ इलेक्ट्रानिक रिकार्ड

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेडीशन संग ट्रेडः ग्लोबल मेहमानों के सामने सजेगा यूपी की संस्कृति का ‘महाकुंभ’

19/09/2026
Main Slider

महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत:स्फूर्त गीत गाए

19/09/2026
Next Post
Congress

घर-घर वैक्सीन पहुंचाए बिना कोरोना से लड़ना असम्भव है : राहुल-प्रियंका

यह भी पढ़ें

जननी और जन्मभूमि का नहीं होता कोई विकल्प : योगी आदित्यनाथ

28/06/2021
संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाकिस्तान ने राजौरी में फिर तोड़ा सीजफायर, सेना ने दिया मुहतोड़ जवाब

19/08/2020
GAIL

भारतीय खेल प्राधिकरण में निकली हैं बंपर भर्तियां, जानें योग्यता, पद और वेतन

23/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version