• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खिलाड़ियों के कराये जाएंगे चार कोविड-19 टेस्ट, पत्नियां-गर्लफ्रेंड्स जाएंगी या नहीं टीम लेगी फैसला

Desk by Desk
31/07/2020
in ख़ास खबर, राष्ट्रीय, शिक्षा
0
आईपीएल यूएई में

आईपीएल यूएई में

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी टीमें इस टी20 लीग के 13वें सीजन के आयोजन की तैयारियों में जुट गई हैं। आईपीएल का 13वां सीजन 19 सितंबर से युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में शुरू होना है। आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग 2 अगस्त को होनी है, इस मीटिंग में आईपीएल का शेड्यूल घोषित किया जा सकता है। इस बीच रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आईपीएल में हिस्सा लेने से पहले खिलाड़ियों को चार बार कोविड-19 टेस्ट कराना होगा, वहीं यूएई पत्नियां और गर्लफ्रेंड्स जाएंगी या नहीं, इसका फैसला फ्रेंचाइजी टीमों पर छोड़ दिया जाएगा।

2 अगस्त को बीसीसीआई आईपीएल का शेड्यूल, सिक्योरिटी, सेफ्टी प्रोटोकॉल को लेकर तमाम मुद्दों पर अपना फैसला सुना सकता है। हाल ही में बीसीसीआई ने इसकी पुष्टि की थी कि इस साल आईपीएल 19 सितंबर से यूएई में खेला जाएगा। यूएई पहुंचने से पहले खिलाड़ियों का कोविड-19 टेस्ट में नेगेटिव आना अनिवार्य होगा। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक खिलाड़ियों को दो सप्ताह के अंदर चार बार कोविड-19 टेस्ट कराना होगा। इसके अलावा यह भी दावा किया गया कि खिलाड़ियों की पत्नियां या गर्लफ्रेंड्स आईपीएल का हिस्सा होंगी या नहीं, इसका फैसला बीसीसीआई नहीं बल्कि फ्रेंचाइजी टीमें करेंगी।

इससे पहले सभी आईपीएल सीजन में खिलाड़ियों की फैमिली को उनके साथ रहने की इजाजत मिली है, लेकिन इस बार परिस्थितियां बिल्कुल अलग हैं। अगर खिलाड़ियों की पत्नियां या गर्लफ्रेंड्स साथ आती हैं, तो उन्हें भी सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। पत्नियां और गर्लफ्रेंड्स को भी बायो सिक्योर घेरे में ही रहना होगा। एक अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, ‘एक बार वो बायो सिक्योर घेरे में आ गए, तो कोई भी इसे तोड़कर वापस इसमें शामिल नहीं हो पाएगा। बीसीसीआई इस पर फैसला नहीं लेगा कि पत्नियां और गर्लफ्रेंड्स खिलाड़ियों के साथ जाएंगी या नहीं, यह फैसला फ्रेंचाइजी टीमों पर छोड़ा जाएगा। लेकिन हर किसी को बायो सिक्योर प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। टीम का बस ड्राइवर भी बायो सिक्योर घेरे के बाहर नहीं जा सकेगा।’

Tags: 2020 IPL2020 आईपीएलBCCIcricketcricket newsIndian Premier LeagueIPLIPL 2020IPL datesIPL in DubaiIPL in UAEIPL Schedulelatest cricket newsWAGs in IPLआईपीएलआईपीएल 2020आईपीएल दुबई मेंआईपीएल में दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर्सआईपीएल यूएई मेंआईपीएल शेड्यूलइंडियन प्रीमियर लीगक्रिकेटबीसीसीआईमहेंद्र सिंह धोनीसाक्षी धोनी
Previous Post

जानिए पृथ्वी पर ऐसी जगह जहां दिखता है तारों का सबसे अच्छा नज़ारा

Next Post

फिल्म गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल का ट्रेलर कल को होगा रिलीज

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : धामी

16/05/2026
A delegation of the OBC Welfare Parliamentary Committee met CM Dhami.
राजनीति

प्रदेश में लगभग 90 जाति / उपजाति समुदाय ओबीसी की सूची में हैं: मुख्यमंत्री

16/05/2026
UP Board
Main Slider

यूपी बोर्ड की नई पहल, इन छात्रों को 10वीं-12वीं एग्जाम में मिलेंगे बोनस अंक

16/05/2026
Robert Vadra
राजनीति

रॉबर्ट वाड्रा को बड़ी राहत, इस मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी जमानत

16/05/2026
CM Dhami
Main Slider

सीबीएसई 12 वीं में राज्य टॉपर अरीना रघुवंशी को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

16/05/2026
Next Post
गुंजन सक्सेना

फिल्म गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल का ट्रेलर कल को होगा रिलीज

यह भी पढ़ें

CM Bhajanlal Sharma

अशोक गहलोत ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है: CM भजनलाल

06/05/2025
Data Center

डाटा पार्क में 5 साल में 5 हजार करोड़ रुपये निवेश करेगा हीरानंदानी समूह

04/06/2022
Additional Superintendent of Police removed

बस्ती: छात्रा के उत्पीड़न मामले में अपर पुलिस अधीक्षक हटाए गए

22/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version