• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानिए पृथ्वी पर ऐसी जगह जहां दिखता है तारों का सबसे अच्छा नज़ारा

Desk by Desk
31/07/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
तारों का नज़ारा

तारों का नज़ारा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चांद तारे दुनिया में लोगों को शुरू से ही आकर्षित करते रहे हैं। उन्हें आकाश में निहारने का शौक रखने वाले लोग ऐसी जगह की तलाश में रहते हैं जहां से वे रात को साफ आसमान देख सकें। आमतौर पर ऐसी जगह ऊंचाइयों पर होती है जहां हवा, प्रदूषण न हो और आसामान साफ दिखे।

एलआईसी ने नए प्रीमियम से कमाया 1.78 लाख करोड़

नए अध्ययन ने खगोलविदों के लिए पृथ्वी पर ही ऐसी जगह खोज निकाली है जहां रात को आसमान में तारों के सबसे बढ़िया नजारा दिखता है जो पृथ्वी पर और कहीं नहीं दिखाई देता है।

यह जगह किसी ऊंची पर्वत श्रृंखला पर नहीं बल्कि अंटार्कटिका का एक पठार (Plateau) है जिसे डोम ए कहते हैं। चीन, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटिश कोलंबिया यूनिवर्सिटी (UBC) के शोधकर्ताओं की एक टीम ने इस पर अध्ययन किया है कि पृथ्वी से तारों का नजारा सबसे बढ़िया कहां दिखाई देता है। यह शोध नेचर जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

शोधकर्ताओं का दावा है कि डोम ए दुनिया की सबसे ठंडी और आम लोगों से सबसे दूर जगहों में से एक है। यह जगह रात को तारे देखने के लिए सबसे साफ नजारा देती है। इसकी वजह के बारे में शोध बताता है कि इसकी ऊंचाई, कम तापमान, लंबे समय तक के लिए अंधेरा रहना ऐसे कारण है जो उसे तारों के अवलोकन के लिए सर्वोचित बनाते हैं। इस जगह का वायुमंडल काफी स्थिर है।

शोध में सलाह दी गई है कि इस जगह पर यदि टेलीस्कोप लगाया जाए तो यहां के कई धुंधले पिंडों का भी अवलोकन किया जा सकता है। वायुमंडल की इसी हलचल की वजह से तारों में टिमटिमाहट दिखाई देती है। इसकी वजह से जो व्यवधान होता है, उसके प्रभाव की मापन को ही दृष्टिबोध यानि seeing कहते हैं।

यूबीसी के खगोलविद बिन मा, जो कि इस शोध के प्रमुख लेखक भी हैं, ने कहा, “डोम ए के ऊपर वायुमंडल की पतली परत है जिसकी वजह से वहां टेलीस्कोप रखना कम चुनौतीपूर्ण होगा। इससे साफ वायुमंडल मिलेगा। यहां प्रदूषित वायु नहीं मिलती है और धूल के होने की तो कतई संभावना नहीं है क्योंकि पूरा इलाका बर्फ से ढंका है।

इस जगह की उपयुक्तता होने के बाद भी यहां टेलीस्कोप होने की वजह स्पष्ट है. यहां पर इंसान के लिए रहना बहुत मुश्किल है। यहां वैज्ञानिक कुछ समय के लिए तो आ सकते हैं, लेकिन लंबे समय के लिए नहीं. इसके अलावा यहां पर एक वेधशाला बनाना बहुत खर्चीला होगा और उससे भी समस्याकारक यहां पर उसका रखरखाव करना होगा। वैसे भी अब वैज्ञानिक अंतरिक्ष में ही टेलीस्कोप ले जाने की तैयारी कर रहे हैं नासा अपने वेब (Webb) इंफ्रारेड टेलीस्कोप जल्दी ही प्रक्षेपित करने जा रहा है जो अंतरिक्ष में रहकर इंफ्रारेड तरंगों का अवलोकन करेगा।

Tags: Plateaustars on earthटेलीस्कोपब्रिटिश कोलंबिया यूनिवर्सिटीयूबीसी
Previous Post

बैंक जमा की तुलना में PPF पर ब्याज के बावजूद छोटी बचत जमा वृद्धि धीमी

Next Post

खिलाड़ियों के कराये जाएंगे चार कोविड-19 टेस्ट, पत्नियां-गर्लफ्रेंड्स जाएंगी या नहीं टीम लेगी फैसला

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका में तूफान ‘इसायस’ का कहर, 5.94 लाख घरों की बिजली गुल

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Next Post
आईपीएल यूएई में

खिलाड़ियों के कराये जाएंगे चार कोविड-19 टेस्ट, पत्नियां-गर्लफ्रेंड्स जाएंगी या नहीं टीम लेगी फैसला

यह भी पढ़ें

उत्तराखंड पहुंचे नड्डा का सीएम धामी ने किया स्वागत, हरक सिंह भी रहे मौजूद

26/12/2021
feather

यहां रखें मोरपंख, चमकेगी आपकी किस्मत

10/07/2026
Priyanka Gandhi

अतीत की नहीं आज जो हो रहा है उस पर बात करें… प्रियंका गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना

19/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version