• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मेंहदीपुर बालाजी में 4 लोगों की मौत, रामकृष्ण आश्रम में इस हाल में मिलीं लाशें

Writer D by Writer D
15/01/2025
in Main Slider, क्राइम, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
Four members of a family died in Mehandipur Balaji

Four members of a family died in Mehandipur Balaji

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

करौली। राजस्थान के करौली के मेहंदीपुर बालाजी मंदिर (Mehandipur Balaji) में दर्शन करने के लिए आए एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। सभी के शव मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के पास रामकृष्ण आश्रम के एक कमरे में मिले। पूरा परिवार एक साथ दर्शन के लिए 12 जनवरी को ही यहां आया था और बुधवार की सुबह उनके शव कमरे से मिले। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।

मृतक परिवार देहरादून का रहने वाला था और 12 जनवरी यानी मंगलवार को ही करौली के मेंहदीपुर बालाजी के रामाकृष्ण आश्रम में आया था। बताया जा रहा है कि वह मेहंदीपुर बालाजी (Mehandipur Balaji) मंदिर के दर्शन करने के लिए आए थे, लेकिन 2 दिन बाद पूरे परिवार के एक साथ शव पड़े मिले। परिवार में एक बेटा-बेटी और माता-पिता थे। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

परिवार की मौत की जानकारी सबसे पहले एक सफाई कर्मचारी को लगी। जब वह सुबह में सफाई करने के लिए कमरे में गया तो पूरा परिवार मृत पड़ा था। पुलिस ने इस मामले को लेकर बताया कि शुरुआती तौर पर सामूहिक आत्महत्या का मामला लग रहा है। करौली एसपी ब्रजेश ज्योति उपाध्याय ने कहा कि धर्मशाला के कमरे में मृत मिले चारों लोगों की मौत मंगलवार की देर शाम ही हुई है।

एक परिवार के चार लोगों की मौत

उन्होंने आगे कहा कि चारों मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं। इनमें पिता सुरेंद्र कुमार, मां कमलेश, बेटा नितिन और बेटी नीलम का नाम शामिल है। परिवार देहरादून का निवासी है। एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामले में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस हर एंगल को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। संभावना है कि चारों ने सामूहिक रूप से आत्महत्या की है।

इसके साथ ही पुलिस ने ये भी कहा कि ये मामला सामूहिक आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन परिवार ने ऐसा क्यों किया और आत्महत्या की क्या वजह थी। इसकी जांच की जा रही है।पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। FSL की टीम ने मौके से सबूत जुटा लिए हैं। आश्रम के मैनेजर ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने बताया था कि बेटी और पिता पर कोई परेशानी थी। इसके निवारण के लिए वह दर्शन करने आए थे।

Tags: crime newsMehandipur Balajirajasthan news
Previous Post

चेहरे के हिसाब से पहने नोज रिंग, खूबसूरती में होगा इजाफा

Next Post

बीजेपी नेता पर बलात्कार का आरोप, पार्टी ने प्राथमिक सदस्यता से किया निष्कासित

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
rape

बीजेपी नेता पर बलात्कार का आरोप, पार्टी ने प्राथमिक सदस्यता से किया निष्कासित

यह भी पढ़ें

shivpal yadav

योगी और मोदी ने अब तक क्या अच्छे कार्य किए सोच कर बताएंगे? : शिवपाल

05/02/2021
GAIL

BEL में सीनियर इंजीनियर और डिप्टी मैनेजर के पदों पर भर्तियां, करें आवेदन

19/11/2021
WhatsApp

व्हाट्सएप यूजर्स को बड़ा झटका, फिर बदल रहे नियम

10/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version