• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जम्मू-कश्मीर में फिर बादल फटने से तबाही, कठुआ में चार की मौत

Writer D by Writer D
17/08/2025
in Main Slider, क्राइम, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
Four people died in cloudburst in Kathua

Four people died in cloudburst in Kathua

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जम्मू-कश्मीर में प्राकृतिक आपदाएँ थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में किश्तवाड़ जिले में बादल फटने (Cloudburst) से भारी तबाही मची थी। अब कठुआ जिले के जंगलोट इलाके में बादल फटने की घटना सामने आई है। इस दौरान भूस्खलन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई है।

प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और स्थिति पर काबू पाने की कोशिशें की जा रही हैं। लगातार बारिश के कारण इलाके में जनजीवन प्रभावित हुआ है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “जंगलोट क्षेत्र में बादल फटने (Cloudburst) की सूचना मिलने के बाद एसएसपी कठुआ श्री शोभित सक्सेना से बात की। 4 लोगों के हताहत होने की सूचना है। इसके अलावा, रेलवे ट्रैक और राष्ट्रीय राजमार्ग को भी नुकसान पहुँचा है और कठुआ पुलिस स्टेशन भी प्रभावित हुआ है। नागरिक प्रशासन, सेना और अर्धसैनिक बल तुरंत कार्रवाई में जुट गए हैं। स्थिति पर लगातार नज़र रखी जा रही है। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।”

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल कार्यालय ने एक्स पोस्ट में लिखा, “कठुआ के कई इलाकों में बारिश के कारण हुए विनाशकारी भूस्खलन में हुई जान-माल की हानि से अत्यंत व्यथित हूँ। यह त्रासदी मन को स्तब्ध कर देने वाली है। माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी को सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे बचाव एवं राहत कार्यों की जानकारी दी। मैंने वरिष्ठ नागरिक एवं पुलिस अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में बचाव एवं सहायता कार्यों का समन्वय एवं क्रियान्वयन करने तथा मौके पर चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मेरी संवेदनाएँ शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।”

कठुआ के उपायुक्त राजेश शर्मा ने बताया कि कठुआ के जोध गाँव में अचानक बाढ़ और भूस्खलन की घटना हुई है। भूस्खलन से 2-3 घर प्रभावित हुए हैं। 6 लोगों के फंसे होने की खबर है; बचाव कार्य जारी है। भारी बारिश के कारण रास्ते में कुछ सड़कें भी बह गई हैं।

Tags: Cloudburst in KathuaJammu News
Previous Post

इन चीजों के इस्तेमाल से दोगुनी तेजी से बढ़ेंगे आपके बाल

Next Post

फाजिलपुरिया के बाद एल्विश यादव पर हमला, घर पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
Heavy firing at Elvish Yadav's house

फाजिलपुरिया के बाद एल्विश यादव पर हमला, घर पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

यह भी पढ़ें

Four arrested in cashier murder case

फर्जी आधार कार्डो के साथ दो गिरफ्तार

04/05/2023
family of cockroaches

युवक के कान में रह रही थी कॉकरोच की पूरी ‘फैमिली’, जानें कैसे?

12/09/2020
cm yogi

नए शहरों की स्थापना-विकास के लिए बनाएं कार्ययोजना: सीएम योगी

09/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version