• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लापरवाही के आरेाप में थानेदार समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

Writer D by Writer D
14/10/2022
in उत्तर प्रदेश, कुशीनगर
0
Dismissed

Dismissed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुशीनगर। जिले में महिला संबंधी अपराधों पर नियंत्रण करने में लापरवाही बरतने के आरोप में थाना खड्डा के प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह व विवेचक समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित (Suspended) कर दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल द्वारा कल देर रात जारी किये गये निलंबन आदेश में यह कार्रवाई की गयी। निलंबित होने वालों में दो महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक और उनके मातहतों पर कार्रवाई के बाद लापरवाह विवेचकों में सख्त संदेश गया है।

जायसवाल ने बताया कि खड्डा थाने में बीते दो माह में दर्ज महिला संबंधी अपराधों से जुड़े मुकदमों की समीक्षा की गई। इसमें समय पर विवेचना न होने और कई महत्वपूर्ण मामलों में प्रभारी निरीक्षक तथा विवेचक मनोज द्विवेदी की लापरवाही सामने आई है। पाया गया कि इन्होंने पीड़िता का तत्काल चिकित्सकीय परीक्षण कराने में रुचि नहीं ली। साथ ही न्यायालय में बयान दर्ज कराने में भी लापरवाही बरती गई।

उन्होंने बताया कि नाबालिग के अपहरण के मामलों में बरामदगी के तत्काल बाद पीड़िता का मेडिकल परीक्षण व विवेचक द्वारा उसका न्यायालय में बयान दर्ज कराना पुलिस का कर्तव्य है। यह देखते हुए प्रभारी निरीक्षक के अलावा विवेचक दरोगा मनोज द्विवेदी तथा महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त दो महिला पुलिसकर्मियों उमा सिंह व मानसी सिंह को निलंबित कर दिया गया।

जायसवाल ने बताया कि विवेचना में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी बख्शे नहीं जाएंगे। लापरवाह विवेचकों को अंतिम चेतावनी दे दी गई है। समीक्षा में सुधार न पाए जाने पर उन्हें इसका खामियाजा भुगतना ही होगा।

Tags: kushinagar news
Previous Post

कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

Next Post

इलाज के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, अस्पताल में हंगामा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अखिलेश पर बृजभूषण का बयान, बढ़ी सियासी चर्चा

30/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

म्योहार गांव में रोशन हुई गलियां, बच्चों की गुहार पर लगी स्ट्रीट लाइटें

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

राजभर का अखिलेश पर हमला- ‘PDA में परिवार, दौलतमंद और अपराधियों को राज्यसभा भेजने की जुगत में लगे हैं’

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

नीला ड्रम केस: सौरभ राजपूत केस में आज फैसला, 22 गवाहों के बाद कोर्ट में आखिरी दौर

30/09/2026
Main Slider

राज्यसभा चुनाव: राम गोपाल यादव-धनराज नाथवानी ने भरा पर्चा, अखिलेश भी रहे मौजूद

30/09/2026
Next Post
Dead Bodies

इलाज के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, अस्पताल में हंगामा

यह भी पढ़ें

rain

‘यास’ ने बदला मौसम का मिजाज, यूपी के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश

28/05/2021
Dead Bodies

बारिश में पड़े गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु, गौशाला में आठ गोवंश मृत

17/09/2021
Lightning

आकाशीय बिजली गिरने से महिला और उसके दो बच्चों की मौत, तीन अन्य झुलसे

22/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version