• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

Writer D by Writer D
31/07/2026
in क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Building Collapse

Building Collapse

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाराष्ट्र के भिवंडी में गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, जब 48 कमरों वाली चार मंजिला रिहायशी इमारत अचानक ढह (Building Collapsed)  गई। इस हादसे में अब तक नौ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है। राहत और बचाव दल पूरी रात मलबा हटाने में जुटे रहे और अभियान अभी भी जारी है।

भिवंडी-निजामपुर नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, इस इमारत को काफी पहले ही खतरनाक घोषित किया जा चुका था। इसके बावजूद यहां मरम्मत का काम चल रहा था। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि मरम्मत के लिए आवश्यक अनुमति नहीं ली गई थी। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के पीछे इसी पहलू की भी जांच की जा रही है।

पहले दरारें दिखीं, फिर देखते ही देखते भरभराकर गिरी बिल्डिंग

स्थानीय लोगों ने बताया कि रात करीब नौ बजे इमारत से असामान्य आवाजें आने लगीं और दीवारों में दरारें दिखाई दीं। सूचना मिलने पर नगर निगम और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और कई परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन रात करीब 11:30 बजे अचानक इमारत की बी विंग ढह गई। उस समय कुछ लोग बाहर निकल रहे थे, जबकि मरम्मत कार्य में लगे कई मजदूर अंदर ही मौजूद थे और मलबे में दब गए।

मजदूरों के हताहत होने की आशंका

नगर निगम के सहायक आयुक्त अरविंद घोगरे ने बताया कि मृतकों में अधिकतर मरम्मत कार्य में लगे मजदूर होने की आशंका है। हादसे की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी किस स्तर पर हुई।

चल रहा बचाव अभियान

हादसे के तुरंत बाद एनडीआरएफ, ठाणे डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (टीडीआरएफ), फायर ब्रिगेड, पुलिस और नगर निगम की टीमें मौके पर पहुंच गईं। डॉग स्क्वॉड, चार फायर इंजन, दो एम्बुलेंस और जेसीबी जैसी भारी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि जब तक अंतिम व्यक्ति का पता नहीं चल जाता, तब तक राहत और बचाव अभियान लगातार जारी रहेगा।

Tags: Maharashtra NewsNational news
Previous Post

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

Next Post

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

Writer D

Writer D

Related Posts

Chhattisgarh cabinet meeting on August 5
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मंत्रिपरिषद की बैठक पांच अगस्त काे

04/08/2026
CM Dhami
Main Slider

प्रदेश सरकार बिना रुके, बिना थके अपने हर वादे को कर रही है पूरा: सीएम धामी

04/08/2026
CM Vishnu Dev Sai congratulated Gyaneshwari on her achievement.
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटियों के लिए प्रेरणा है ज्ञानेश्वरी: CM साय

04/08/2026
Arvind Kejriwal
Main Slider

E-20 पेट्रोल के मुद्दे पर केजरीवाल का प्रदर्शन, पीएम आवास मार्च से पहले पुलिस ने रोका

04/08/2026
Assam Flood
Main Slider

असम में बाढ़ से हाहाकार: मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 87, 1.28 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

04/08/2026
Next Post
shehzad poonawalla

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

यह भी पढ़ें

Paddy

पश्चिमी यूपी में पहली अक्टूबर से होगी धान खरीद

20/09/2025
पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह

राजस्थान : पूर्व कैबिनट मंत्री विश्वेंद्र सिंह कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया क्वारंटाइन

28/08/2020
PATA

बैंकॉक में यूपी टूरिज्म की इंटरनेशनल ब्रांडिंग की तैयारी में जुटी योगी सरकार

06/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version