• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दुबई में नौकरी लगवाने के नाम पर 1.75 लाख रुपये की ठगी का आरोप

Writer D by Writer D
12/06/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
Divyang gets GST notice of 86 lakhs

Divyang gets GST notice of 86 lakhs

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद. अमरोहा जनपद के डिडौली थाना क्षेत्र के चौधरपुर निवासी व्यक्ति ने मुरादाबाद के थाना कुंदरकी पुलिस को दी तहरीर दी है कि उनके रिश्तेदारों ने उनके बेटे का परमानेंट वीजा बनवाने का भरोसा देकर व दुबई में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 1.75 लाख रुपये की ठगी (Fraud) की है.

इतना ही नहीं उनके बेटे को टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेज दिया है. दो माह का टूरिस्ट वीजा खत्म होने पर दुबई पुलिस ने पीड़ित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. साथ ही 9500 दिरहम (2 लाख 13 हजार भारतीय रुपये) जुर्माना भी लगाया है. पीड़ित के पिता ने आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

अमरोहा जनपद के डिडौली थाना क्षेत्र के चौधरपुर निवासी तोसीब पुत्र इशहाक ने रविवार (Sunday) को कुंदरकी पुलिस (Police) को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके रिश्तेदार लड़कों को सऊदी और दुबई भेजने का कार्य करते हैं. दिसम्बर 2022 में उनकी मुलाकात आरोपितों से हुई थी. जिसके बाद आरोपितों ने बेटे जुनैद को दुबई में नौकरी दिलाने के लिए 1.75 लाख रुपये ले लिए.

आरोपितों ने बेटे जुनैद को दो माह का टूरिस्ट वीजा देकर दुबई भेज दिया और कहा कि इसका परमानेंट वीजा दुबई जाकर कंप्लीट हो जाएगा. जिस पर भरोसा करते हुए जुनैद दुबई चला गया और वहां हेयर सैलून की दुकान पर काम करने लगा. जैसे-जैसे वीजा की डेट नजदीक आई तोसीब ने आरोपितों से वीजा की डेट बढ़ाने को कहा. इस पर आरोपितों ने कहा कि जल्द ही वीजा परमानेंट हो जाएगा, लेकिन तब तक वीजा समाप्त हो गया. इसके बाद दुबई पुलिस ने जुनैद को गिरफ्तार कर थाने में बैठा लिया.

वहीं दुबई पुलिस की ओर से 9500 दिरहम (दो लाख 13 हजार भारतीय रुपये) की पेनल्टी लगाते हुए रिहा करने की बात की कही गई. लेकिन पेनल्टी जमा न होने पर दुबई पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया. बेटे की गिरफ्तारी के बाद तोसीब व अन्य परिजनों में निराशा छा गई. रविवार को पीड़ित के पिता ने आरोपितों के खिलाफ कुंदरकी पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है.

Tags: crime newsFraudMuradabad news
Previous Post

शातिर लुटेरा मुठभेड़ में धरा गया

Next Post

फरार अभियुक्त को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘नौकरियों का रेट तय करने वाले आज नकल पर ज्ञान दे रहे हैं’, अखिलेश के आरोपों पर योगी सरकार के मंत्रियों का तीखा पलटवार

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

इतिहास के सम्मान और शिक्षा से बनेगी पासी समाज की नई पहचान: सूरज पासी

03/10/2026
Next Post
Four arrested in cashier murder case

फरार अभियुक्त को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

rape

दुकानदार ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

09/02/2022
thief arrested

शातिर चोर गिरफ्तार, भारी मात्रा में जेवरात और डेढ़ लाख नगद बरामद

21/02/2021
Drowned

नदी में नाव पलटने से बुआ-भतीजे की मौत, परिवार में मचा हाहाकार

06/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version