उत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार

लखनऊ। नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले जालसाज (Fraudster) को महानगर थाना की पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार (Arrested) किया है।

महानगर थाना के उपनिरीक्षक रमेश कुमार पटेल ने बताया कि रविन्द्र वर्मा ने एक मुकदमा थाने में दर्ज कराया था। इसमें उन्होंने बताया कि दिल्ली निवासी दिनेश कुमार मौर्या ने नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे ठगी की है।

पीड़ित से तहरीर लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई। इसी क्रम में आज को एक सूचना पर पुलिस ने भीखमपुर बन्धा पेपरमिल कॉलोनी के पास से दिनेश को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button