• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कल से युवाओं के लिए बंद हो जाएंगे वैक्सीनेशन सेंटर, केजरीवाल ने बताई यह वजह

Writer D by Writer D
22/05/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
unlock delhi

unlock delhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वैक्सीन की किल्लत को लेकर दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि रविवार से दिल्ली में 18 से 44 साल के युवाओं का वैक्सीनेशन नहीं हो पाएगा, क्योंकि केंद्र की तरफ से वैक्सीन नहीं मिल रही है।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि “कल से दिल्ली में युवाओं के वैक्सीनेशन सेंटर बंद हो जाएंगे, क्योंकि केंद्र से वैक्सीन नहीं मिली है। केंद्र से वैक्सीन मांगी गई है। जैसे ही वैक्सीन मिलेगी, दोबारा सेंटर खोलेंगे।”

उन्होंने कहा, “दिल्ली को ढाई करोड़ वैक्सीन की जरूरत है। जून में 8 लाख वैक्सीन ही मिलेगी, ऐसा केंद्र की तरफ से कहा गया है। अगर इसी गति से वैक्सीन मिली तो वैक्सीन लगाने में 30 महीने लग जाएंगे।”

इटावा में CM योगी बोले- वैक्सीन का विरोध करने वाले अब खुद भी लगवा रहे हैं

अरविंद केजरीवाल ने वैक्सीन की कमी दूर करने के लिए केंद्र को चार सुझाव भी दिए।

पहला, केंद्र सरकार वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों को 24 घंटे में बुलाए और वैक्सीन बनाने के निर्देश दे।

दूसरा, भारत में सभी विदेशी वैक्सीन के इस्तेमाल की तुरंत इजाजत दी जाए। विदेशी वैक्सीन के लिए केंद्र सरकार बातचीत करे और भारत के राज्यों में वैक्सीन बांटें।

तीसरा, कई देशों ने वैक्सीन स्टॉक की है, उनसे वैक्सीन मंगवाने के लिए केंद्र सरकार गुजारिश करे।

योगी सरकार का आदेश, CT Scan के लिए 2500 से ज्यादा वसूले तो होगी कार्रवाई

चौथा, विदेशी कंपनियों को भारत में वैक्सीन बनाने की अनुमति दी जाए।

दिल्ली सरकार के बुलेटिन के मुताबिक, राजधानी में शुक्रवार तक 49.67 लाख लोगों को वैक्सीन की कम से कम एक डोज लग चुकी है। इनमें से 38.44 लाख ऐसे हैं जिन्हें पहली डोज लगी है, जबकि 11.23 लाख लोगों को दोनों डोज लग चुकी है।

Tags: Arvind Kejriwaldelhi newsdelhi vaccination centreNational news
Previous Post

इटावा में CM योगी बोले- वैक्सीन का विरोध करने वाले अब खुद भी लगवा रहे हैं

Next Post

10 साल से कम उम्र बच्चों के पेरेंट्स को जल्द लगवा देंगे टीका : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Puja Ghar
Main Slider

पूजा घर से बनी रहेगी सकारात्मक ऊर्जा, जानें कैसा हो मंदिर

14/06/2026
Asthma
Main Slider

इन संकेतों को ना करें नजरअंदाज, करते हैं इस बड़ी बीमारी की ओर इशारा

14/06/2026
Horseshoe
Main Slider

घर में लगाएं ये एक चीज, नहीं होगी किसी चीज की कमी

14/06/2026
panchayati raj
उत्तर प्रदेश

पंचायती राज विभाग ने पांच वर्षों में रचा विकास का नया इतिहास

13/06/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मोदी सरकार के 12 वर्ष: युवा शक्ति की सामर्थ्य को नई दिशा देने वाले वर्ष : केशव प्रसाद मौर्य

13/06/2026
Next Post
cm yogi

10 साल से कम उम्र बच्चों के पेरेंट्स को जल्द लगवा देंगे टीका : योगी

यह भी पढ़ें

CM Yogi

1100 वेदाचार्यों ने एक साथ सरयू तट पर की आरती, बनाया नया रिकॉर्ड

30/10/2024
Vaishno Devi Snowfall

बर्फबारी और भारी बारिश ने रोकी गई वैष्णों देवी यात्र

23/01/2026
fire brokeout in chemical factory

भरुच की केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद लगी आग, 24 लोग घायल

23/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version