• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फल के पैसे मांगने पर फल विक्रेता को बंधक बनाकर पीटा, मांगा 20 हजार गुंडा टैक्स

Writer D by Writer D
12/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बांदा
0
A middle-aged man was beaten to death over an old rivalry

A middle-aged man was beaten to death over an old rivalry

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रदेश में अपराधी पुलिस से कितने भयभीत हैं ,इसकी बानगी बांदा शहर में उस समय देखने को मिली। जब एक फल विक्रेता ने फल खरीदने वाले से पैसे मांगे।

पैसे देने के बजाय उसने कहा कि हम यहां के गुंडे हैं, लोग हमें पैसा देते हैं। तुमने पैसा मांग कर गुस्ताखी की है। इतना कहकर फल विक्रेता को साथियों के साथ मिलकर घर ले गए और बंधक बनाकर न सिर्फ पीटा बल्कि 20 हजार रुपए गुंडा टैक्स देने की चेतावनी दी।

घटना शहर कोतवाली अंतर्गत अशोक लाट चौराहे की है। मोहल्ला गणेश कॉलोनी कंचन पुरवा निवासी बबलू शिवहरे पुत्र कल्लू शिवहरे ने बताया कि वह अशोक लाट तिराहे पर फल की ठेलिया लगाता है। बुधवार को एक दबंग निवासी केवटरा रेलवे क्रॉसिंग अपने चार अज्ञात साथियों के साथ आया और मुझसे 02 किलो सेब, एक दर्जन केले खरीदे। जब मैंने पैसे मांगे तो उसने गाली गलौज करते हुए कहा कि हमको जानता नहीं हम लोग गुंडे हैं।

हम किसी को पैसा नहीं देते उल्टा लोग हमें पैसा देते हैं। इस पर मैंने कहा कि हम गरीब लोग हैं हमारा पैसा दे दो। इस पर उसने अपने साथियों से कहा कि इसे अपने साथ ले चलो। इतना कहते ही उसके साथियों ने मुझे पकड़ लिया और मोटरसाइकिल से बैठा कर अपने घर ले गए।

वहां दो घंटे तक बंधक बनाकर मारपीट और इस शर्त पर छोड़ा कि 20 हजार रुपये मेरे घर देने आओगे। अन्यथा मेरे घर में जो लड़की काम करती है उसकी रिपोर्ट पर तुम्हें बलात्कार के मामले में फंसा दूंगा। मैंने इस मामले की शिकायत कोतवाली में की तो पुलिस ने भगा दिया।

आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है जिसके ऊपर कई थानों में विभिन्न आपराधिक मुकदमे दर्ज है। आज पीड़ित फल विक्रेता ने इस प्रकरण की शिकायत आईजी चित्रकूट परीक्षेत्र बांदा से करके दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उसने चेतावनी भी दी है कि अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो मैं आत्महत्या करने को मजबूर हो जाऊंगा।

Tags: banda newscrime newsgunda taxup news
Previous Post

आज पीएम मोदी की काशी में शाह देंगे चुनावी रणनीति को धार

Next Post

युवक को घर से बुलाकर की हत्या, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

विधान परिषद सदस्यों के साथ सर्वदलीय बैठक में प्रदेश के समग्र विकास पर हुई व्यापक चर्चा : केशव मौर्य

04/08/2026
IAS Transfer
Main Slider

उप्र में 13 आईएएस अफसरों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

04/08/2026
Satish Mahana
Main Slider

Monsoon Session: सपा विधायक पर भड़के सतीश महाना, सदस्यता खत्म करने की दी धमकी

04/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सदन को प्रभावित कर 25 करोड़ जनता के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहा विपक्षः मुख्यमंत्री

04/08/2026
Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
Next Post
murder

युवक को घर से बुलाकर की हत्या, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

सहकारिता क्षेत्र की सभी संस्थाएं निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं : मुकुट बिहारी

26/08/2021
Draupadi Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 76वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को करेंगी संबोधित

14/08/2022
CM Dhami

सीएम धामी से देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने की शिष्टाचार भेंट

20/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version