• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत में इलेक्ट्रानिक और स्मार्टफोन उद्योग का भविष्य बहुत ही उज्जवल है : प्रसाद

Writer D by Writer D
19/12/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संचार, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज कहा कि वर्ष 2025 तक भारतीय अर्थव्यवस्था में इलेक्ट्रानिक और स्मार्टफोन विनिर्माण की एक अरब डॉलर की हिस्सेदारी होगी।

श्री प्रसाद ने उद्योग संगठन एसोचैम के एक वर्चुअल सम्मेलन में कहा कि भारत में इलेक्ट्रानिक और स्मार्टफोन उद्योग का भविष्य बहुत ही उज्जवल है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में जहां देश में स्मार्टफोन बनाने वाली दो संयंत्र थे वहीं अभी इनकी संख्या 250 हो चुकी है। इस क्षेत्र का बेहतर तरह से उपयोग किये जाने से जब देश की अर्थव्यवस्था पांच लाख करोड़ डॉलर की होगी तब इस क्षेत्र का इसमें एक लाख करोड़ डॉलर का योगदान होगा। उन्हाेंने कहा कि इस क्षेत्र में अब तक छह लाख प्रत्यक्ष रोजगार का सृजन हो चुका है।

श्री प्रसाद ने नीतियों का उल्लेख करते हुये कहा कि सही नीतियों से उत्पादन में उल्लेखनीय बढोतरी हुयी है और इस क्षेत्र का विकास भी हुआ है। उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन स्कीम (पीएलआई) का उल्लेख करते हुये उन्होंने कहा कि कोरोना काल में यह स्कीम शुरू की गयी है और इनके अब तक वैश्विक स्तर की पांच प्रमुख कंपनियों को भारत में आकर्षित किया है। इसके साथ ही देश की पांच प्रमुख कंपनियां भी बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम होंगी।

हाथरस गैंगरेप केस: पीड़िता का भाई बोला- मुझे यूपी पुलिस पर भरोसा नहीं

उन्होंने कहा कि ये कंपनियां अगले पांच वर्षों में देश में 10 लाख करोड़ रुपये के मोबाइल फोन और उसके उपकरण आदि बनाने में सक्षम होंगी। इसमें से सात लाख करोड़ रुपये के उत्पाद निर्यात किये जाने का अनुमान है। इस क्षेत्र में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर नौ लाख लोगों काे रोजगार मिलने की संभावना है।

मंत्री ने देश में इलेक्ट्रानिक विनिर्माण का उल्लेख करते हुये कहा कि वर्ष 2025 तक एक अरब स्मार्टफोन, पांच करोड़ टेलीविजन और पांच करोड़ लैपटॉप एवं टैबलेट आदि के उत्पादन की उम्मीद है। इसके बल पर भारत को मोबाइल विनिर्माण का वैश्विक केन्द्र बना उद्देश्य है।

श्री प्रसाद ने डेटा प्रबंधन और सुरक्षा पर सरकार के रूख को दोहराते हुये कहा कि भविष्य में डेटा ही दुनिया को संचालित करने वाला है और इससे जुड़े कारोबारों की प्रमुखता होगी। उन्होंने कहा कि देश को डेटा रिफाइनिंग और डेटा नवाचारक प्रमुख केन्द्र बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।

Tags: National newsravishankar prasadSmartphone
Previous Post

मौनी रॉय ने शेयर की लहंगे में तस्वीर, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Next Post

केशव प्रसाद बोले- लोक निर्माण विभाग भी बनाएगा गगनचुंबी इमारतें

Writer D

Writer D

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post
Keshav prasad maurya

केशव प्रसाद बोले- लोक निर्माण विभाग भी बनाएगा गगनचुंबी इमारतें

यह भी पढ़ें

Raid

अब ममता बनर्जी के चुनावी एजेंट के घर छापा, चुनावी हिंसा मामले में सक्रिय हुई CBI

28/07/2022
CM Yogi participated in Shri Ram Janaki marriage festival

देश है तो धर्म है, धर्म है तो हम सब: योगी

05/12/2024
Gonda

सीएम योगी की मुहिम का असर : गोण्डा से शुरू होगा प्रदेश का सबसे बड़ा स्वच्छता अभियान

27/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version