• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

G-20: मेहमानों की मेजबानी के लिए एक बार फिर यूपी तैयार

Writer D by Writer D
28/05/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
G-20

G-20

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। आजादी के अमृत काल में भारत G-20 देशों की अध्यक्षता कर रहा है। देश के विभिन्न शहरों में G-20 की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। यूपी के चार शहरों ग्रेटर नोएडा  , लखनऊ , आगरा और वाराणसी  में G-20 की बैठकें आयोजित हो रही हैं। अप्रैल माह में वाराणसी  में आयोजित हुए जी-20 सम्मेलन के बाद एक बार फिर काशी में G-20 डेवलपमेंट मिनिस्टर्स मीटिंग की तैयारियां शुरू हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से पुन: दुनियाभर के 20 ताकतवर देशों से आने वाले मेहमानों की मेहमान नवाजी के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में G-20 की कुल 11 बैठकें होनी है, जिसमें से अकेले काशी में 06 बैठकों का आयोजन होगा।

आतिथ्य में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती योगी सरकार

काशी में 11 से 13 जून तक G-20 डेवलपमेंट मिनिस्टर्स मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न देशों के 40 से ज्यादा मंत्री और विभिन्न विभागों के अध्यक्षों के साथ ही 160 विदेशी डेलीगेट्स पधारेंगे। वहीं 100 से भी ज्यादा विदेशी पत्रकार भी वाराणसी  पहुंचेंगे। इन सबके स्वागत सम्मान में प्रदेश सरकार की ओर से 11 जून को रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा। वहीं 12 जून को क्रूज के जरिए गंगा आरती में भी विदेशी अतिथि शामिल होंगे। इसके बाद 13 जून को सभी मेहमान भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ का दौरा करेंगे। विदेशी अतिथियों को वाराणसी  में पं दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल भी ले जाया जाएगा, जहां पर वे पूर्वांचल के हस्तशिल्पियों की अनूठी कलाओं से परिचित होंगे। प्रदेश की योगी सरकार विदेशी मेहामानों के आतिथ्य में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

अधिकारियों को बांटी गई जिम्मेदारी

मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र पूरे आयोजन की मॉनीटरिंग खुद कर रहे हैं। हाल ही में वाराणसी  के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने इस संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश भी दिये हैं। उसमें वाराणसी  शहर की साज-सज्जा का कार्य नगर आयुक्त के जिम्मे, प्रोटोकॉल लॉजिस्टिक्स और होटल के प्रबंध का जिम्मा एडीएम प्रोटोकॉल को, सुरक्षा कमेटी वाराणसी  के पुलिस कमिश्नर को, पर्यटन और भ्रमण की जिम्मेदारी एडीएम प्रोटोकॉल को, छात्रों को तैयार करने की जिम्मेदारी मुख्य विकास अधिकारी को, प्रोग्राम के वेन्यू की जिम्मेदारी एडीएम को और जनसहभागिता के लिए वाराणसी  विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को नोडल अफसर बनाया गया है। इनके कार्यों की समीक्षा जिलाधिकारी और मंडलायुक्त के जिम्मे होगी।

Tags: G-20G-20 in upG-20 Summitup newsvaranasi newsYogi News
Previous Post

इस गर्ल्स स्कूल में कौवों का आतंक, जारी हुआ ये अलर्ट

Next Post

यूपी के इन जिलों में तेज आंधी-बारिश के साथ गिरेंगे ओले, ऑरेंज अलर्ट जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

वैश्विक निवेश को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ में जीसीसी समिट, CM योगी करेंगे उद्घाटन

23/10/2026
Next Post
Storm

यूपी के इन जिलों में तेज आंधी-बारिश के साथ गिरेंगे ओले, ऑरेंज अलर्ट जारी

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सेवा, संस्कृति और स्वावलंबन के लिए मंगल दलों का योगदान सराहनीय- मुख्यमंत्री

15/05/2025
CM Yogi paid tribute to Kalyan Singh

आसान नहीं कल्याण सिंह होना: सीएम योगी

21/08/2024
CM Yogi

‘… इनके लिए बुलेट ट्रेन चलेगी चिंता न करें’, गोमतीनगर की घटना पर बोले सीएम योगी

01/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version