• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘… इनके लिए बुलेट ट्रेन चलेगी चिंता न करें’, गोमतीनगर की घटना पर बोले सीएम योगी

CM योगी ने सदन में पढ़ी आरोपियों के नामों की लिस्ट

Writer D by Writer D
01/08/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुई बुधवार दोपहर शर्मनाक वारदात पर कार्रवाई जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पुलिस पर बड़ी कार्रवाई की है। थाने के इंस्पेक्टर, चौकी इंचार्ज समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। वहीं, इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई है, जबकि अन्य आरोपियों की वीडियो फुटेज के आधार पर चिन्हित किया जा रहा है।

वहीं, आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने इस घटना पर विधानसभा में वक्तव्य दिया है। उन्होंने कहा कि, जो गोमतीनगर की घटना है उसमें हम लोगों ने जवाबदेही तय की है। उन अपराधियों की सूची भी हमारे पास आई है। पहला अपराधी है पवन यादव और दूसरा मोहम्मद अरबाज…ये सद्भावना वाले लोग हैं। अब इनके लिए सद्भावना ट्रेन चलायेंगे… इनके लिए बुलेट ट्रेन चलेगी चिंता न करें।

#WATCH | On the Gomti Nagar incident, speaking in the State Assembly, Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, “…I have got the list of accused in Gomti Nagar incident. The accused are -Pawan Yadav, Mohammad Arbaaz…We will run a bullet train for them…Women safety is a… pic.twitter.com/vkthtDMnKc

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 1, 2024

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने आगे कहा कि, महिला सुरक्षा हमारे लिए बड़ा मुद्दा, इसीलिए हमने हर एक बेटी बहन को आश्वस्त किया है, हमने इसको गम्भीरता से लिया है, हमने पूरी पुलिस चौकी सस्पेंड किया है। इंस्पेक्टर को संस्पेड किया है और डिप्टी एसपी, एडिशन एसपी और डीसीपी को वहां से हटा दिया है।

बताते चलें कि गोमतीनगर में बुधवार की दोपहर में बारिश के बाद मरीन ड्राइव के पास पुल के नीचे पानी भर गया था। यहां कुछ असमाजिक तत्व हुड़दंग मचा रहे थे। इस दौरान उन्होंने सड़क से गुजरने वाले वाहनों को पानी में गिराया। इतना ही नहीं, कई लोगों पर गंदा पानी और कीचड़ भी फेंका। मनचलों ने महिलाओं, बुजुर्गों और यहां तक बच्चों को भी नहीं छोड़ा।

यह तमाशा काफी देर तक चलता रहा। इसी दौरान बाइक पर एक महिला परिवार के साथ जा रही थी। मनचलों ने उनकी बाइक को खींच लिया, जिससे महिला पानी में गिर गई। इसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जब हुड़दंग की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गया, तो गोमतीनगर पुलिस घंटों बाद मौके पर पहुंची। जबकि जहां यह तमाशा हो रहा था, उसी अंडरपास के ऊपर एसीपी का कार्यालय है।

इन अधिकारियों पर हुई कार्रवाई

मामले के तूल पकड़ने पर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और अन्य पुलिसकर्मियों पर शासन ने कार्रवाई की। तत्काल प्रभाव से डीसीपी पूर्वी प्रबल प्रताप सिंह को हटाकर उनकी जगह एडीसीपी साउथ शशांक सिंह को डीसीपी पूर्वी की जिम्मेदारी दी गई है।

जनता को मिले अनवरत बिजली, अनुपूरक बजट में 2 हजार करोड़ का प्राविधान: सीएम योगी

एडीसीपी अमित कुमावत को हटाकर उनकी जगह एसीपी कैंट पंकज कुमार सिंह को एडीसीपी पूर्वी बनाया गया है। इसी तरह एसीपी को हटाकर एसीपी गाजीपुर विकास जायसवाल को एसीपी गोमतीनगर बनाया गया है। इसके अलावा इंस्पेक्टर दीपक पांडेय और चौकी इंचार्ज समेत अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

इस मामले में गोमती नगर थाना पुलिस ने हुड़दंगियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार अलग-अलग टीम बनाई गई थीं। क्राइम टीम ने वीडियो के आधार पर चार अराजक तत्वों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर धारा 191(2), 3(5), 272, 285 और 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना/ लज्जाभंग संबंधी) धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags: cm yogiLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

जनता को मिले अनवरत बिजली, अनुपूरक बजट में 2 हजार करोड़ का प्राविधान: सीएम योगी

Next Post

उत्तराखंड में आफत बनकर टूट पड़ी बारिश, आपदा पर मुख्यमंत्री धामी की नजर

Writer D

Writer D

Related Posts

Papdi Chaat
Main Slider

घर पर ही बनाएँ चटपटी स्ट्रीट स्टाइल पापड़ी चाट, मिनटों में हो जाएगी तैयार

28/06/2026
PNG Connection
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में पीएनजी कनेक्शन विस्तार अभियान तेज, 24 जून तक 1.60 लाख से अधिक कनेक्शन जारी

27/06/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का भविष्य

27/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मूल्यों व आदर्शों से जुड़ी है भाजपा की शून्य से शिखर तक की यात्रा : योगी

27/06/2026
MDMK passes resolution to break away from DMK alliance
राजनीति

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

27/06/2026
Next Post
CM Dhami

उत्तराखंड में आफत बनकर टूट पड़ी बारिश, आपदा पर मुख्यमंत्री धामी की नजर

यह भी पढ़ें

Anant Chaturdashi

अनंत चतुर्दशी करें ये काम, मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद

22/09/2023

ब्रिटिश हाई कोर्ट ने विजय माल्या को घोषित किया दिवालिया, भारत को आसान हुआ संपत्ति जब्त करने का रास्ता

27/07/2021
Allahabad University

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में BA में इस दिन से शुरू से होगा एडमिशन

19/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version