• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड में आफत बनकर टूट पड़ी बारिश, आपदा पर मुख्यमंत्री धामी की नजर

Writer D by Writer D
01/08/2024
in राजनीति, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। आपदा प्रभावित राज्य उत्तराखंड में बारिश आफत बनकर टूट पड़ी है। मौसम के कहर ने 12 लोगों की जान ले ली है, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। सरकारी तंत्र राहत-बचाव कार्य में जुटा हुआ है। आपदा पर खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की नजर है। पुलिस के साथ एसडीआरएफ व हेलीकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू जारी है।

आपदा प्रभावित राज्य उत्तराखंड की राह इन दिनों खतरे से खाली नहीं है। ऐसे में लोगों को सतर्कता के सावधानी बरतने की जरूरत है। भारी बारिश के कारण भूस्खलन से संवेदनशील क्षेत्रों में भय व्याप्त हो गया है। कहीं पहाड़ टूट पड़ रहे हैं तो कहीं बादल फटने से मकान ढह जा रहे हैं। दरअसल, जुलाई की विदाई और अगस्त माह की शुरुआत के साथ मौसम के कहर से रुद्रप्रयाग, टिहरी, चमोली, देहरादून, नैनीताल व हरिद्वार में भयावह मंजर दिखा।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के ड्यूटी आफिसर व अनु सचिव जेपी बेरी की ओर से गुरुवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार बुधवार (31 जुलाई) को हरिद्वार जनपद के रुड़की तहसील अंतर्गत डेरा बस्ती में भारी बारिश से एक मकान ढह गया और उसमें दबकर चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। वहीं रुड़की बस स्टेशन पर करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। उधर, टिहरी जनपद के घनसाली तहसील अंतर्गत नौताड़ गदेरा जखनियाली में बादल फटने से एक होटल बह गया। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। चमोली जनपद के गैरसैण तहसील अंतर्गत रोयडा कुलखेत (बेलचौरी) गांव में मलबा आने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें दबकर एक महिला की मौत हो गई। देहरादून के आर्डिनेंस फैक्टरी के निकट नाले में बहने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त अर्जुन सिंह राणा (55) पुत्र सैन सिंह निवासी तुनवाला रायपुर देहरादून व सुंदर सिंह (35) के रूप में हुई है।

केदारनाथ मार्ग पर 450 लोग बचाए गए, नैनीताल में एक बालक तेज बहाव में बहा

इधर, नैनीताल में नाले के तेज बहाव में रिजवान (07) पुत्र हसनैन की बहने की सूचना है, जिसकी तलाश की जा रही है। वहीं रुद्रप्रयाग में केदारनाथ मार्ग पर भीमबली चौकी से 70 मीटर आगे मार्ग क्षतिग्रस्त होने से 450 यात्रियों को जीएवीएन व पुलिस चौकी में सुरक्षित ठहराया गया है। हेलीकॉप्टर से 200 यात्रियों का रेस्क्यू किया गया है। शेष 250 यात्रियों का रेस्क्यू किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने आपदा प्रभावित जनपदों का किया हवाई और स्थलीय निरीक्षण

बीती रात आपदा आने के बाद से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) लगातार सक्रिय हैं। मुख्यमंत्री धामी गुरुवार को रुद्रप्रयाग के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) सुबह से ही प्रदेश के अलग-अलग जनपदों का हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

‘… इनके लिए बुलेट ट्रेन चलेगी चिंता न करें’, गोमतीनगर की घटना पर बोले सीएम योगी

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने केदारनाथ यात्रा मार्ग पर पहुंचकर श्रद्धालुओं का कुशलक्षेम जाना और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई को देखते हुए श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया। आपदा प्रभावित लोगों को मुख्यमंत्री ने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

Tags: cm dhamidehradun newsdhami newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

‘… इनके लिए बुलेट ट्रेन चलेगी चिंता न करें’, गोमतीनगर की घटना पर बोले सीएम योगी

Next Post

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 में शुभारंभ के बाद से अब तक 3984 परियोजनाएं उतरीं धरातल पर

Writer D

Writer D

Related Posts

champat rai
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चंदा विवाद: चंपत राय ने दिया इस्तीफा, अनिल मिश्रा ने भी छोड़ा मंदिर ट्रस्ट

26/06/2026
Arvind Kejriwal
उत्तर प्रदेश

रामलला के दरबार पहुंचे अरविंद केजरीवाल, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन

26/06/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

बंकिम चंद्र और शाहू जी महाराज राष्ट्रसेवा के प्रेरणास्रोत: केशव मौर्य

26/06/2026
Former CM Koshyari released Prof. Sudhir Singh's book
राजनीति

संविधान हत्या दिवस: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी ने डीयू के प्रो. सुधीर सिंह की पुस्तक का किया लोकार्पण

26/06/2026
Shivraj Singh Chouhan reached Uttarakhand
राजनीति

शिवराज सिंह चौहान पहुंचे उत्तराखंड, सीएम धामी ने किया स्वागत

26/06/2026
Next Post
3984 projects started so far in Ground Breaking Ceremony 4.0

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 में शुभारंभ के बाद से अब तक 3984 परियोजनाएं उतरीं धरातल पर

यह भी पढ़ें

Ready to shoot King Khan and Deepika starrer 'Pathan'

किंग खान और दीपिका की फिल्म ‘पठान’ शूटिंग के लिए तैयार…

11/06/2021
CM Yogi

उत्तर प्रदेश दिवस राज्य की समृद्धि और गौरव का उत्सव है- सीएम योगी

24/01/2025
रामविलस पासवान का निधन

पासवान के निधन से दुखी राबड़ी देवी ने कहा- आज हमारे घर में चूल्हा नहीं जलेगा

09/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version