• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस का अगला अध्यक्ष गांधी परिवार का नहीं होगा, इस किताब में किया गया दावा

Desk by Desk
19/08/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, राष्ट्रीय
0
कांग्रेस का अगला अध्यक्ष गांधी परिवार का नहीं

कांग्रेस का अगला अध्यक्ष गांधी परिवार का नहीं

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व एक गैर-गांधी को ही करना चाहिए। इस बात का दावा एक नई किताब में किया गया है। यह अमेरिकी शिक्षाविदों प्रदीप छिब्बर और हर्ष शाह द्वारा लिखित पुस्तक ”इंडिया टुमॉरो: कन्वर्सेशन विद द नेक्सट पॉलिटिकल लीडर्स” में प्रियंका गांधी के हवाले से कहा गया है।   कांग्रेस का अपना अलग रास्ता होना चाहिए।

यूजर ने शोएब इब्राहिम से किया ये सवाल, तो एक्टर ने दिया मज़ेदार जवाब

प्रियंका गांधी ने किताब के लेखकों को दिए अपने एक इंटरव्यू में कहा कि शायद (इस्तीफा) पत्र में नहीं है। उन्होंने कहा कि हममें से किसी को भी पार्टी का अध्यक्ष नहीं होना चाहिए और मैं भाई राहुल गांधी की बात से पूरी तरह सहमत हूं।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने यह भी कहा कि वह एक गैर-गांधी को ‘बॉस’ के रूप में जरूर स्वीकार करेंगी। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी अध्यक्ष कल मुझसे कहते हैं कि वह मुझे यूपी में नहीं चाहते हैं, वह मुझे अंडमान और निकोबार में चाहते हैं, तो मैं खुशी-खुशी अंडमान और निकोबार जाऊंगी।

इस पर टिप्पणी करते हुए कांग्रेस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि प्रियंका गांधी की 15 महीने पुरानी टिप्पणी को नए सिरे से इंटरव्यू के रूप में पेश किया जा रहा है।

बता दें कि राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए पिछले साल 25 मई को सीडब्ल्यूसी की बैठक में अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी। राहुल गांधी अपने फैसले पर अडिग रहे और पिछले साल 3 जुलाई को अपने इस्तीफे पर अंतिम मुहर लगा दी।

सीडब्ल्यूसी में राहुल गांधी ने दिग्गज नेताओं पर अपने बेटों को पार्टी के हितों से ऊपर को रखने पर नाराजगी जाहिर की थी। यह भी उल्लेख किया था कि कुछ नेता सिर्फ इसलिए अपने गढ़ में ही चुनाव हार गए थे, क्योंकि उन्होंने पदों की ललक के लिए  अगली पीढ़ी के एक वर्ग की आलोचना की थी।

उन्होंने सीडब्ल्यूसी से यह भी कहा कि एक गैर-गांधी को नए कांग्रेस प्रमुख के रूप में चुना जाना चाहिए। इस बैठक में प्रियंका गांधी ने जोर देकर कहा कि केवल एक व्यक्ति को चुनाव में हार के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। वह अपने भाई के साथ सहमत थीं कि एक गैर-गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहिए। इसके बाद कांग्रेस ने गैर-गांधी को अपने प्रमुख के रूप में तलाश करने की कोशिश भी की, लेकिन ऐसा करने में विफल रही।

हाल ही में कांग्रेस पार्टी ने कहा कि सोनिया गांधी तब तक अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी। जब तक कि पार्टी प्रमुख का चुनाव करने के लिए “बहुत दूर के भविष्य में नहीं” एक “उचित प्रक्रिया” लागू हो जाती है।

10 अगस्त को सीडब्ल्यूसी की एक अन्य बैठक के बाद, इसके सदस्यों को देश के पांच क्षेत्रों के राज्य नेताओं के साथ बातचीत करने और पार्टी प्रमुख के नाम पर आम सहमति बनाने के लिए पांच ग्रुपों में विभाजित किया गया था। सोनिया गांधी उस ग्रुप में थीं, जिन्होंने देश के पूर्वी क्षेत्र के नेताओं के साथ बातचीत की। राहुल गांधी पश्चिम के ग्रुप में थे। प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर, मनमोहन सिंह दक्षिण और अंबिका सोनी पूर्वोत्तर के लिए बने ग्रुप का हिस्सा थीं। वहीं तब प्रियंका गांधी ने पार्टी को संभालने की उनकी मांगों को एकसिरे से खारिज कर दिया था।

Tags: congresscongress presidentGANDHI NEHRU FAMILYhindi newsIndia Tomorrow: Conversations with the Next generation of Political LeadersNational Politicsnational politics hindi newsnews in hindipresident of Congresspriyanka gandhiPriyanka Gandhi on Congress presidentPriyanka Gandhi on next Congress presidentrahul gandhiRahul Gandhi on next Congress presidentइंडिया टुमॉरो: कन्वर्सेशन विद द नेक्सट पॉलिटिकल लीडर्सकांग्रेसकांग्रेस अध्यक्षकांग्रेस का अगला अध्यक्ष गांधी परिवार का नहींप्रियंका गांधींराहुल गांधी
Previous Post

यूजर ने शोएब इब्राहिम से किया ये सवाल, तो एक्टर ने दिया मज़ेदार जवाब

Next Post

यूपी में निजी मेडिकल कॉलेजों की सीटों को भरने के लिए 31 अगस्त से एडमिशन

Desk

Desk

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post
Government Medical College

यूपी में निजी मेडिकल कॉलेजों की सीटों को भरने के लिए 31 अगस्त से एडमिशन

यह भी पढ़ें

Pawan Kheda

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा को मिली जमानत, पीएम मोदी के पिता पर की थी अभद्र टिप्पणी

17/08/2023

यदि ऐसे लक्षण आप में है, तो समझ लीजिए शनि देव है मेहरबान

29/01/2022
पीएम मोदी

भारत की ओर आंख उठाने वालों को उसी की भाषा में जवाब दिया है : मोदी

15/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version