• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गणेश चतुर्थी: जानें कब होगा बप्पा का आगमन, शुभ मुहूर्त पर ऐसे करें पूजा

Writer D by Writer D
05/09/2021
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Ganesh Chaturthi

Ganesh Chaturthi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भाद्रपद माह की चतुर्थी तिथि से लेकर चतुर्दशी तिथि तक गणेश महोत्सव चलता है जिसे गणेश चतुर्थी के नाम से जाना जाता है. इस वर्ष गणेश चतुर्थी पर्व की शुरुआत 10 सितंबर 2021 (शुक्रवार) के दिन से हो रही है. हिंदू धर्म में गणेश भगवान को प्रथम पूजनीय का दर्जा प्राप्त है, अर्थात किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य में सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है और इसके बाद ही काम शुरू किया जाता है.

कहते हैं ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन की तमाम समस्याएं दूर होती हैं और होने वाला काम बिना किसी अमंगल के पूरा होता है और साथ ही गणेश भगवान की पूजा से व्यक्ति को किसी भी तरह के रोग, आर्थिक समस्या, नौकरी, मकान, व्यवसाय, संतान से संबंधित समस्याओं का हल भी मिल जाता है.

गणेश चतुर्थी की तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

लोग साल-साल भर गणेश चतुर्थी का इंतजार करते हैं. इस दिन बाप्पा लोगों के घरों में विराजमान होते हैं और 10 दिनों तक भक्त भगवान गणेश की पूजा अर्चना करते हैं. इस दौरान लोग भगवान गणेश को तरह-तरह के भोग अर्पित करते हैं और इस त्योहार के आखिरी दिन गणेश भगवान का विसर्जन करके उन्हें विदाई दे दी जाती है.

गणेश चतुर्थी शुक्रवार 10 सितंबर 2021

मध्याह्न गणेश पूजा मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 02 मिनट से दोपहर 01 बजकर 32 मिनट तक

अवधि- 02 घंटे 29 मिनट

वर्जित चन्द्रदर्शन का समय- सुबह 09 बजकर 11 मिनट से शाम 08 बजकर 52 मिनट तक

अवधि- 11 घंटे 41 मिनट

चतुर्थी तिथि प्रारम्भ- 10 सितंबर 2021 को 12 बजकर 18 मिनट से

चतुर्थी तिथि समाप्त- 10 सितंबर 2021 को 09 बजकर 57 मिनट तक

गणेश चतुर्थी का धार्मिक महत्व

धार्मिक महत्व के अनुसार जो कोई भी व्यक्ति गणेश चतुर्थी की पूजा करता है बप्पा ऐसे व्यक्ति के जीवन से सभी दुख, कष्ट और परेशानियां दूर करके उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. विशेष तौर से यदि आपके जीवन में लंबे समय से कोई रोग, कष्ट या परेशानी है तो गणेश चतुर्थी के दिन गणपति की पूजा करने से आपको उसमें भी राहत मिल सकती है.

गणेश चतुर्थी पूजन विधि

-गणेश चतुर्थी के दिन जल्दी उठकर स्नान करें और फिर घर में बप्पा की प्रतिमा लाएं और उसे पूजा स्थल पर सम्मान से स्थापित कर दें.

-इसके बाद गणेश भगवान को उनकी प्रिय वस्तुएं जैसे लड्डू, मोदक और दूर्वा अर्पित करें.

-जितने भी दिन आप गणेश भगवान को अपने घर में रखते हैं, नियम से, दोनों पहर में उनकी पूजा अवश्य करें और पूजा में पंचामृत, लाल कपड़ा, फल, फूल, भोग, अक्षत, कलावा, नारियल, लौंग, पांचों मेवा जरूर शामिल करें.

-गणेश भगवान की पूजा आरती से पूरी होती है, इस बात का विशेष ध्यान रखें.

 

Tags: ganesh chaturthiGanesh Chaturthi 2021ganesh chaturthi celebrationGanesh Chaturthi LiveGanesh Chaturthi muhuratGanesh Chaturthi News
Previous Post

बुरी खबर : 1 नवंबर से बंद हो जाएगा Whatsapp, जानिए कारण..

Next Post

पूर्व भाजपा विधायक कमलेश सिंह का निधन, 78 वर्ष में ली अंतिम सांस

Writer D

Writer D

Related Posts

धर्म

घर में नहीं लगाने चाहिए ये पौधे, जीवन में ला सकते हैं नकारात्मकता

19/09/2026
Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
Main Slider

जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

18/09/2026
Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
Main Slider

एनसीआर की हवा को शुद्ध बनाने के लिए यूपी में बड़ा प्लान

18/09/2026
Next Post

पूर्व भाजपा विधायक कमलेश सिंह का निधन, 78 वर्ष में ली अंतिम सांस

यह भी पढ़ें

father's Day

फादर्स डे पर अपने पिता को राशि के अनुसार दें ये तोहफा

15/06/2025

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की फिर बिगड़ी तबीयत, PGI पहुंचे CM योगी

18/07/2021

फेसबुक: भारत के डाटा सुरक्षा कानून में डिजिटल अर्थव्यवस्था को रफ़्तार देने की है क्षमता

24/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version