• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरकारी कर्मी बताकर वाहनों से वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार

Writer D by Writer D
10/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, मुरादाबाद
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में सरकारी कर्मी बताकर वाहनों से वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी वाहनों पर रिफलेक्टर लगाने के नाम पर 300 रुपये वसूल किए जा रहे थे। राजस्थान के ट्रक चालक की सूचना पर एएसपी सिविल लाइंस द्वारा गिरोह का पर्दाफाश किया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद सभी आरोपितों को जेल भेज दिया गया।

राजस्थान के बीकानेर जिले के पांचू थाना क्षेत्र के नाथूसर गांव निवासी बाबूलाल ट्रक चालक हैं। वह ट्रक पर लकड़ी लादकर गोंडा से गंगानगर जा रहा था। शनिवार रात करीब 12 बजे बाबूलाल पाकबड़ा थाना क्षेत्र के अगवानपुर बाईपास स्थित हकीमपुर रेलवे फाटक के पास पहुंचा। इसी बीच बोलेरो सवार आधा दर्जन लोगों ने ट्रक रोक लिया। बाबूलाल से कहा कि हम लोग ट्रैफिक मैनेजमेंट डिपार्टमेंट से हैं। वाहनों में रिफ्लेक्टर लगा रहे हैं। तुम भी 300 रुपये दे दो रिफ्लेक्टर लगेंगे। 300 रुपये लेकर बाबूलाल को पर्ची थमा दी गई।

इसके बाद रिफ्लेक्टर नहीं लगाए। बाबूलाल ने रिफ्लेक्टर लगाने की बात कही तो बोलेरो सवार लोगों ने गाली-गलौज कर बाबूलाल को भगा दिया। बाबूलाल वहां से निकलकर मोढ़ा तैया गांव के समीप ढाबे पर पहुंचा। पुलिस के मुताबिक उसने पूरे मामले की जानकारी एसएसपी को दी। उन्होंने एएसपी सिविल लाइंस सागर जैन व पाकबड़ा पुलिस को लगाया।

एएसपी ने आरोपितों को पकड़ने के लिए ट्रक में कुछ सिपाहियों को बैठा दिया। इसके बाद एएसपी सागर जैन प्राइवेट गाड़ी से पहुंच गए। बाबूलाल ट्रक लेकर वहां पहुंचा और वसूली कर रहे लोगों से पैसे देने की बात कही। इसी बीच ट्रक में सवार पुलिसकर्मियों ने एएसपी के इशारे पर अवैध वसूली करने वालों को दबोच लिया। पुलिस सभी को पाकबड़ा थाने ले आई। पुलिस की पूछताछ में सभी ने अपने नाम सुबोध निवासी शिवचैक थाना परीक्षित मेरठ, मनोज, अमित व गौरव शर्मा निवासी सिंभावली बागपत, गौरव निवासी शक्तिनगर हापुड़, भरत निवासी थाना खेकड़ा बागपत और हिमांशु निवासी आवास विकास थाना हापुड़ बताया। पुलिस ने सभी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

Tags: crime newsMuradabad newsup news
Previous Post

आर्मी में क्लर्क की गोली मारकर हत्या, 3 थानों की पुलिस तैनात

Next Post

गर्भधारण करने में आ रही है परेशानी, तो इन चीजों से मिलेगा समाधान

Writer D

Writer D

Related Posts

Major cyber attack on CBSE re-evaluation website
Main Slider

CBSE पोर्टल पर बड़ा साइबर अटैक, री-इवैल्यूएशन वेबसाइट पर एक मिनट में आए 15 लाख हिट

02/06/2026
Twisha Case: Samarth and Giribala sent to 14-day judicial custody
Main Slider

Twisha Case: समर्थ और गिरिबाला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, 10 सेकंड का झूठ पड़ा भारी

02/06/2026
Prateek Yadav's daughter got her father's tattoo made on her hand.
Main Slider

प्रतीक यादव की बेटी ने हाथ पर बनवाया खास टैटू! बोलीं— पापा हमेशा मेरे साथ

02/06/2026
Gyanesh Kumar
उत्तर प्रदेश

आगरा में सीईसी ज्ञानेश कुमार ने किए महादेव के दर्शन, बोले- शुद्ध मतदाता सूची ही निष्पक्ष चुनाव की नींव

02/06/2026
CM Yogi
Main Slider

फाजिलनगर का नाम होगा पावागढ़, कुशीनगर में मुख्यमंत्री योगी का ऐलान

02/06/2026
Next Post

गर्भधारण करने में आ रही है परेशानी, तो इन चीजों से मिलेगा समाधान

यह भी पढ़ें

Rain

लखनऊ में सुबह से हो रही रिमझिम, गलन भरी ठंड से यूपी ठिठुरा

24/12/2024
Microsoft made big announcement, will stop support for Windows 10 in 2025

Microsoft ने किया बड़ा ऐलान, 2025 में Windows 10 के लिए सपोर्ट कर देगी बंद

13/06/2021
CM Dhami

चारधाम सहित पूरे प्रदेश में विद्युत आपूर्ति को सुचारु रखने के दिये निर्देश: धामी

19/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version