• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरिद्वार में विधायक के ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बीजेपी के पूर्व MLA पर आरोप

Writer D by Writer D
26/01/2025
in उत्तराखंड, क्राइम, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Gang war between MLA and ex-MLA in Haridwar

Gang war between MLA and ex-MLA in Haridwar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार। उत्तराखंड में हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा में विधायक और पूर्व विधायक के बीच गैंगवार (Gang War) जैसा माहौल बन गया है। खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर तीन गाड़ियों में सवार हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की। दिन दहाड़े ताबड़तोड़ गोलियों से इलाका गूंज गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

आरोप है कि खानपुर से भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और उनके समर्थकों ने मौजूदा विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर गोलियां चलाई हैं। बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर वर्तमान विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच जुबानी जंग जारी थी।

फायरिंग की आवाजों से इलाके में हड़कंप मच गया है। गोलीबारी के बाद सड़क पर मौजूद लोग इधर-उधर भागते नजर आए। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं, विधायक उमेश कुमार के समर्थक भी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

इस मामले पर अब एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोभाल का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया से हमने मामले का संज्ञान लिया है जिसमें कहा जा रहा है पूर्व विधायक ने वर्तमान विधायक के कार्यालय पर फायरिंग की है। इस मामले पर सख्ती से निपटेंगे। किसी को भी लॉ एंड आर्डर अपने हाथ में नहीं लेने देंगे। हम घटना के पीछे की जांच कर रहे हैं।

उमेश कुमार और कुंवर प्रणव के बीच पुरानी अदावत

विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच पुरानी अदावत है। पिछले 2022 के विधानसभा चुनाव में खानपुर सीट से दोनों एक-दूसरे के सामने थे। खानपुर सीट से चार बार के विधायक रहे चैंपियन का टिकट काटकर बीजेपी ने उनकी पत्नी कुंवरानी देवयानी को उम्मीदवार बनाया था लेकिन देवयानी तीसरे स्थान पर रहीं और परिणाम उमेश कुमार के पक्ष में रहा।

‘क्या ममता कुलकर्णी किन्नर हैं…’ एक्ट्रेस महामंडलेश्वर बनीं तो बरसीं जगद्गुरु हिमांगी सखी

कुंवर प्रणव सिंह उमेश कुमार को लगातार बाहरी बताते रहे हैं। दोनों नेताओं के बीच हालिया तल्खी की वजह सोशल मीडिया है जहां बीते कुछ दिनों से दोनों एक-दूसरे पर निशाना साध रहे थे। जुबानी जंग अपशब्दों और धमकियों तक पहुंच गई जिसके बाद अब इसने हिंसक रूप ले लिया है और रविवार को बात गोलीबारी तक आ पहुंची।
ये भी देखें

Tags: haridwar newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

भक्ति, ज्ञान और साधना के महाकुम्भ में 76वें गणतंत्र दिवस पर हुआ राष्ट्रभक्ति और अध्यात्म का अद्भुत संगम

Next Post

इस जिले में तिरंगा यात्रा में घुसे शरारती तत्व, पुलिस ने भांजी लाठियां

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को बताया “देवभूमि के आरोग्य प्रहरी”, सेवा भावना को किया नमन

01/07/2026
Next Post
Tiranga Yatra

इस जिले में तिरंगा यात्रा में घुसे शरारती तत्व, पुलिस ने भांजी लाठियां

यह भी पढ़ें

रिक्शा चालकों को वितरित किए कॉटन मास्क

आशा वेलफेयर फाउंडेशन की सराहनीय पहल, रिक्शा चालकों को वितरित किए कॉटन मास्क

01/09/2020
Burnt Alive

खौफनाक! 20 दबंगों ने बीच सड़क पर महिला को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

19/10/2023
Murder

मां के सामने बेटे की निर्मम हत्या, बिजली के तार से कंस दिया गला

13/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version