Main Sliderअंतर्राष्ट्रीय

‘हैलो फ्रॉम द Melodi…,’ जॉर्जिया मेलोनी का पीएम मोदी के साथ वीडियो वायरल

नई दिल्ली। G 7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए इटली पहुंचे पीएम मोदी का वहां की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Georgia Meloni) ने गर्मजोशी से स्वागत किया। तीसरी बाद प्रधानमंत्री बनने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने दुनिया के तमाम बड़े नेताओं से मुलाकात की और द्विपक्षीय बैठकों में भी शामिल हुए। इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने इस दौरान पीएम मोदी के साथ सेल्फी भी ली।

प्रधानमंत्री और जॉर्जिया मेलोनी (Georgia Meloni) के बीच द्विपक्षीय मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं। इस बीच मेलोनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह पीएम मोदी के साथ नजर आ रही हैं। पीएम के साथ हाथ हिलाते हुए वह इस 5 सेकेंड के वीडियो में वह कहती हैं, ‘हैलो फ्रॉम द Melodi Team (मेलोडी टीम की तरफ से हैलो)’

मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ ली सेल्फी, इस अंदाज में नजर आए दोनों नेता

इससे पहले इटली की पीएम (Georgia Meloni) के साथ हुई अपनी मुलाकात को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ मेरी मुलाकात बहुत अच्छी रही। मैंने उन्हें भारत को जी7 में भाग लेने के लिए आमंत्रित करने और इस शानदार आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। हमने व्यापार, ऊर्जा, रक्षा, दूरसंचार और अन्य क्षेत्रों में इटली-भारत संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। हमारे देश जैव ईंधन, खाद्य प्रसंस्करण और महत्वपूर्ण खनिजों सहित भविष्य के क्षेत्रों में सहयोग करना जारी रखेंगे।’

Related Articles

Back to top button