• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Operation Sindoor के डेलिगेशन में शामिल दिग्गज नेता की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Writer D by Writer D
28/05/2025
in Main Slider, जम्मू कश्मीर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Ghulam Nabi Azad

Ghulam Nabi Azad

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) को सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के विदेश दौरे के दौरान तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। भाजपा सांसद बैजयंत जय पांडा ने इस बारे में मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आजाद की कुछ जरूरी जांच और चिकित्सकीय प्रक्रियाएं की जाएंगी।

जय पांडा ने कहा कि बहरीन और कुवैत में हुई बैठकों में गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) का योगदान बेहद प्रभावशाली रहा। उनकी सक्रिय भागीदारी से प्रतिनिधिमंडल को सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिलीं। अस्पताल में भर्ती होने के कारण अब वह आगे की यात्रा में सऊदी अरब और अल्जीरिया नहीं जा सकेंगे।

आजाद ने X पर बताया, “कुवैत में भीषण गर्मी के कारण मेरी तबीयत पर असर पड़ा लेकिन मैं ठीक हो रहा हूं। सभी टेस्ट के नतीजे सामान्य हैं। आप सभी का धन्यवाद।

Blessed to share that despite the extreme heat in Kuwait affecting my health, by God’s grace I’m doing fine and recovering well. All test results are normal. Thank you all for your concern and prayers — it truly means a lot!

— Ghulam Nabi Azad (@ghulamnazad) May 27, 2025

प्रतिनिधिमंडल में शामिल बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने आजाद की प्रशंसा करते हुए कहा कि खराब स्वास्थ्य के बावजूद उन्होंने देश के लिए प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बनना स्वीकार किया। आज भी जब हम उनसे अस्पताल में मिले तो उनके आंखें भर आईं। आज के समय ऐसे राजनेता मिलना मुश्किल है। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।”

बता दें कि प्रतिनिधिमंडल वर्तमान में सऊदी अरब की राजधानी रियाद पहुंच चुका है। इस दौरे में वे वहां के राजनीतिक नेताओं, सरकारी अधिकारियों, विचारशील लोगों और भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) की तबीयत को लेकर सभी दलों और उनके समर्थकों की ओर से शुभकामनाएं भेजी जा रही हैं। सभी को उम्मीद है कि वह जल्द ही स्वस्थ होकर फिर से सक्रिय भूमिका में लौटेंगे। डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है।

Tags: Ghulam Nabi AzadNational newsOperation Sindoor
Previous Post

गंगा दशहरा कब? जानें पूजा विधि और महत्व

Next Post

लालू यादव-राबड़ी देवी ने पोते का नाम रखा ‘इराज’, पोस्ट कर खुद बताया मतलब

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Sonam Wangchuk
Main Slider

सोनम वांगचुक ने इलाज लेने से किया इनकार, बढ़ा कीटोन लेवल

18/07/2026
Mayur Dixit
उत्तराखंड

कांवड़ मेले से पहले डीएम ने किया चंडी देवी मंदिर का निरीक्षण

18/07/2026
13 girl students fell into a septic tank in a madrasa
क्राइम

मदरसे में सेप्टिक टैंक में गिरीं 13 छात्राएं, एक छात्रा की मौत

18/07/2026
Abhijeet Dipke
Main Slider

CJP फाउंडर अभिजीत दिपके पर स्याही फेंकी, आरोपी महिला पुलिस हिरासत में

18/07/2026
Next Post
Lalu Yadav named his grandson 'Iraj'

लालू यादव-राबड़ी देवी ने पोते का नाम रखा 'इराज', पोस्ट कर खुद बताया मतलब

यह भी पढ़ें

rbi-icici

RBI ने लगाया ICICI बैंक पर तीन करोड़ का जुर्माना, जानें पूरा मामला

04/05/2021
amitabh bacchan

अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन की प्रतिमा पर जलाया गया दीया

16/11/2020
Kareena said about nepotism

करीना ने नेपोटिज्म को लेकर कहा “ऑडियंस स्टार किड्स को बॉलीवुड स्टार बनाती हैं”

10/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version