• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बदला माहौल तो औद्योगिक नक्शे पर चमक गया गीडा

Writer D by Writer D
27/12/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
GIDA

GIDA

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। माहौल बदलने का असर क्या होता है इसका एक बड़ा सटीक जवाव आपको आज के उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में स्थित गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण ‘गीडा’ (GIDA) क्षेत्र को देखकर मिल जाएगा।

लंबे दौर तक पहचान को जूझता रहा यह प्राधिकरण आज प्रदेश के औद्योगिक नक्शे पर चमक गया है। इस चमक में बीत रहे एक साल का सफर और भी सुहाना रहा है। गीडा की स्थापना तो 34 साल पहले हुई थी मगर औद्योगिक प्रगति का माहौल बनना छह साल पहले योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के मुख्यमंत्री बनने के बाद शुरू हुआ।

इन छह सालों में गुजरता हुआ वर्तमान साल 2023 औद्योगिक विकास की रफ्तार को सर्वाधिक तेजी देने वाला रहा है। इसी साल फरवरी में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में गीडा (GIDA) को केंद्र में रखकर गोरखपुर को पौने दो लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले तो मल्टीनेशनल समेत कई ऐसी बड़ी यूनिट्स का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ जो तीन दशक पहले तक सिर्फ कल्पनाओं की बात होती थीं।

इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता कि 2017 के पहले तक लचर कानून व्यवस्थाए सुविधाओं के घोर अभाव और सरकारों के उदासीन रवैये से गीडा में निवेश दूर की कौड़ी लगती थी। मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने उद्यमियों और उनकी पूंजी की सुरक्षा की गारंटी देने का अनवरत ऐलान किया तो इंडस्ट्री फ्रेंडली नीतियां बनाईं तो गीडा भी निवेश के लिए लिए बेहतरीन गंतव्य बन गया है। पहले जहां सालों कोई मुख्यमंत्री गीडा (GIDA) झांकने तक नहीं आता था वहीं मुख्यमंत्री योगी इस साल छह बार गीडा आकर उद्यमियों को प्रोत्साहित कर चुके हैं।

सीएम योगी का बड़ा फैसला, सिपाही भर्ती में आयु सीमा में मिलेगी तीन साल की छूट

गीडा (GIDA) प्रबंधन के मुताबिक बीते छह साल में गीडा में करीब 12000 करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं। इनमें इस साल का प्रदर्शन सबसे शानदार है।

बीते एक साल में गीडा (GIDA) में 550 करोड़ रुपये के निवेश वाले अंकुर उद्योग के सरिया प्लांट का उद्घाटन, 1100 करोड़ रुपये के निवेश वाली पेप्सिको जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनी यूनिट का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों हो चुका है। वह 118 करोड़ रुपये के निवेश वाली ज्ञान डेयरी की यूनिट, जल जीवन मिशन में सप्लाई देने वाली तत्वा प्लास्टिक की 110 करोड़ रुपये निवेश वाली पाइप फैक्ट्री का उद्घाटन करने के साथ 1200 करोड़ रुपये का निवेश करने वाली केयान डिस्टलरी के एथेनॉल व डिस्टलरी प्लांट का भी शिलान्यास कर चुके हैं। इसके अलावा 50 करोड़ रुपये के निवेश से सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के इंडस्ट्रियल वेयरहाउस का भी शिलान्यास हो चुका है। इस बीच एक जनवरी से 22 दिसंबर तक गीडा (GIDA) ने 107 एकड़ भूमि आवंटन किया है। इससे 5639 करोड़ रुपये के निवेश और 19597 लोगों के रोजगार का मार्ग प्रशस्त होगा। सबसे बड़ा भूमि आवंटन प्राप्त करने वालों में एसडी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड, कपिला कृषि उद्योग लिमिटेड, स्मार्ट व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड, रूंगटा इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, टेक्नोप्लास्ट पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड व बालाजी प्रोसेसर्स शामिल हैं।

Tags: Gidagorakhpur newsup newsYogi News
Previous Post

शिक्षक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Next Post

2023 में प्रदेश की महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित की अपनी पहचान

Writer D

Writer D

Related Posts

Home
Main Slider

न चीजों को भूलकर भी न करें नजरंदाज, बुरा होने का होता है संकेत

11/05/2026
Anjeer ki Kheer
Main Slider

डायबिटीज के मरीज ऐसे बनाएं ये खीर

11/05/2026
Stuffed Parwal
Main Slider

बेहद लाजवाब लगती है ये डिश, नोट कर लें मजेदार रेसिपी

11/05/2026
Rooh Afza Sharbat
Main Slider

गर्मी से राहत देता है ये ड्रिंक, चाहे तो रोजाना करें सेवन

11/05/2026
फैशन/शैली

पतली आईब्रो को बनाना है घना, तो करें इस रस का इस्तेमाल

11/05/2026
Next Post
CM Yogi

2023 में प्रदेश की महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित की अपनी पहचान

यह भी पढ़ें

sanjay singh

मोदी-योगी के फरमान से नहीं, बाबा साहेब के संव‍िधान से चलेगा देश : संजय स‍िंह

07/11/2021
Imran Khan

रास्ते में पलटी इमरान खान के काफिले की गाड़ियां, बाल-बाल बचे पूर्व पीएम

18/03/2023
Dil Bechara

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा रिलीज

25/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version