• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रिहायशी छप्पर में लगी आग में ढाई वर्षीय बालिका की मौत

Writer D by Writer D
08/04/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, संत कबीरनगर
0
massive fire

massive fire

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के बाघनगर गांव में रविवार को अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग (Fire) के कारण ढाई वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई, वहीं आधा बकरियां भी जलकर राख हो गयीं।

आग (Fire) को देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद ब्रजेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक दुधारा पंकज कुमार पांडेय और चौकी इंचार्ज बाघनगर संजय कुमार यादव तथा हलका लेखपाल संजय कुमार मिश्रा ने घटना की जानकारी लेने के साथ नुकसान की स्थिति का आकलन किया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि रविवार को पूर्वाह्न लगभग 11 बजे बाघनगर गांव निवासी मोहम्मद अहमद उर्फ लल्ला पुत्र रोजन के रिहायशी छप्पर में अचानक आग लग गयी। घटना के समय गृहस्वामी पत्नी के साथ खेत में सरसों पीट रहा था। घर पर बच्चे अकेले थे। बच्चे जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया और आग की चपेट में ढाई वर्षीय मासूम रहनुमा खातून आ गयी जो कि घटना के वक्त सो रही थी।

वहीं एक अन्य बालिका लगभग सात वर्षीय मिस्बाह भी झुलस गयी। शेष अन्य चार बच्चे किसी तरह आग (Fire) की लपट से बाहर आ गये लेकिन तब तक लगभग आधा दर्जन बकरियों ने भी आग की चपेट में आकर दम तोड़ दिया।

पीड़ित के कुल छह बच्चे हैं। जिनमें पांच बेटी और एक बेटा है। मृतका सबसे छोटी थी। आग ने इस दौरान बगल में स्थित दूसरे भाई तबारक हुसेन के रिहायशी छप्पर को चपेट में ले लिया‌। आग के कारण घर में रखे कपड़े, अनाज, बर्तन, बिस्तर, चारपाई समेत अन्य सामान जलकर राख हो गए। मृतक बालिका का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रधान प्रतिनिधि मुनीर आलम का कहना है कि पीड़ित काफी गरीब है तथा मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। उन्होंने जल्द से जल्द तहसील प्रशासन द्वारा मदद की अपील की है।

Tags: crime newssant akbirnagar newsup news
Previous Post

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम ठगी करने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

Next Post

भाजपा नेता की करंट लगने से मौत, पार्टी में दौड़ी शोक की लहर

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
ED Raid
उत्तर प्रदेश

ED की ताबड़तोड़ रेड, टेरर फंडिंग से जुड़े 13 ठिकानों पर कार्रवाई

16/07/2026
CM Yogi congratulated on the commencement of Jagannath Rath Yatra
उत्तर प्रदेश

सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो : योगी आदित्यनाथ

16/07/2026
Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Next Post
Ramchandra Yadav

भाजपा नेता की करंट लगने से मौत, पार्टी में दौड़ी शोक की लहर

यह भी पढ़ें

aditya narayan shweta

आदित्य नारायण ने मंगेतर श्वेता के साथ शेयर की फोटो

01/12/2020
सोनभद्र में 15 स्वास्थकर्मी कोरोना पॉजिटिव 15 health workers in Sonbhadra corona positive

बस्ती में 29 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या 1047 पहुंची

06/08/2020
30 आतंकियों की मौत 30 terrorists killed

अफगान मस्जिद के अंदर चल रही थी बम बनाने की क्‍लॉस, 30 आतंकियों की मौत

17/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version