• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वोटिंग के जरिये भाजपा को लगायें हार का इंजेक्शन: शिवपाल यादव

Writer D by Writer D
02/05/2024
in उत्तर प्रदेश, इटावा, राजनीति
0
Shivpal Yadav

Shivpal Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) ने बुधवार को कहा कि जनता मतदान के जरिये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हार का ऐसा इंजेक्शन लगाए कि उसका दर्द दिल्ली तक महसूस हो।

मैनपुरी संसदीय सीट से पार्टी उम्मीदवार डिंपल यादव के समर्थन में इटावा जिले के जसवंतनगर विधानसभा के रायनगर, बलरई ओर धनुआ गांव में जनसभाओं को संबोधित करते हुये उन्होने कहा “ भले ही मुख्यमंत्री उनके बारे में चूरन जैसे बयान दे रहे हो लेकिन वह यह क्यों भूल जाते हैं, मेरे जैसे चूरन ने कई बड़ी-बड़ी शक्तियों और कई लोगो का हाजमा भी दुरुस्त कर दिया है, इसलिए सभी सपाई एकजुट होकर भाजपा को ऐसा इंजेक्शन वोटिंग के जरिए लगाना जिसकी चीख दिल्ली तक सुनाई दे।”

श्री यादव (Shivpal Yadav) ने कहा कि भाजपा के नेता बहुत ही घटिया स्तर पर उतर आए है। देश की जनता को भ्रमित करते हुए ऐसे निर्णय लिए हैं जिसका कोई लाभ आम जनमानस को नहीं हुआ है। भाजपा को झूठ और आम लोगों को दिग्भ्रमित करने के लिए जरूर याद रखें। भाजपा का झूठ बोलने में दुनिया में सानी नहीं है। केंद्र के 10 साल और उत्तर प्रदेश के 7 साल में केवल झूठ ही झूठ भाजपा ने बोला है। किसानो, बेरोजगारों,दलित और अन्य लोगों से किया गया एक भी वादा भाजपा ने पूरा नहीं किया है।

उन्होने कहा (Shivpal Yadav)  “ नेताजी (मुलायम) के परिवार पर कटाक्ष करने का मतलब भाजपा को पता नहीं है। नेताजी के परिवार पर अगर भाजपा कटाक्ष करेगी तो उत्तर प्रदेश की जनता हर हाल में सबक सिखाने का काम जरूर करेगी।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए उन्होने कहा कि वह केवल कपड़ों से संत लगते हैं लेकिन अपनी भाषा से कहीं पर भी संत प्रतीत नहीं होते हैं। उन्होने अपने समर्थकों से कहा कि मुख्यमंत्री ने उनके नेता के प्रति चूरन जैसे शब्द का इस्तेमाल किया है जिसका जवाब सात मई को डिंपल यादव के पक्ष में बड़े पैमाने पर वोटिंग करके ऐसा इंजेक्शन लगाना जिसकी चीख भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली तक सुनाई दे।

Tags: Etawah newslk sabha elections 2024shivpal yadavup news
Previous Post

भाजपा आईसीयू में, विदाई तय: अखिलेश यादव

Next Post

फंदे से लटकता मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका

Writer D

Writer D

Related Posts

Kakoli Ghosh
राजनीति

बंगाल की राजनीति में हलचल, हार के बाद TMC सांसद काकोली घोष ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह में विजेताओं को किया सम्मानित

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

अल्मोड़ा को सीएम की सौगात, विवि भवन समेत 26 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

27/05/2026
firing on property dealer
Main Slider

लखनऊ में बेखौफ बदमाशों का आतंक, दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

27/05/2026
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

‘महा विद्युत आपदा’ पर अखिलेश का तंज, बोले- गनीमत है CM ने दिल्ली के दूत पर साजिश का आरोप नहीं लगाया

27/05/2026
Next Post
The entire family was found dead

फंदे से लटकता मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका

यह भी पढ़ें

amit shah

भाजपा की चल रही लहर चौथे चरण में बदलेगी सुनामी में : शाह

21/02/2022
CM Yogi

सीएम योगी की अगुवाई में उमड़ पड़ा भगवा ज्वार, गूंजा नारा-अबकी बार चार सौ पार

29/05/2024
CM Dhami

धामी ने बार एसोसिएशन देहरादून के नवीन भवन का किया शिलान्यास

10/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version