• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नवरात्रि पर इन पांच उपायों से जरूर प्रसन्न होती हैं देवी मां, मिलता है आशीर्वाद

Writer D by Writer D
08/10/2021
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
shardiya navratri

शारदीय नवरात्रि

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नौ दिन के लिए माता दुर्गा पृथ्वी पर आती हैं और अपने भक्तों की साधना से प्रसन्न होकर उन्हें आशीर्वाद प्रदान करती हैं।

नवरात्रि के पहले तीन दिन देवी दुर्गा के ऊर्जा और शक्ति की उपासना का महत्व होता है। फिर नवरात्रि के चौथे, पांचवें और छठे दिन पर सुख और समृद्धि प्रदान करने वाले देवी लक्ष्मी, सातवें दिन कला और ज्ञान की देवी सरस्वती की उपासना होती है। अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन कर माता की विदाई की जाती है।

नवरात्रि पर देवी दुर्गा की उपासना करने और शुभ फल प्राप्त करने के लिए शास्त्रों में कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से देवी मां बहुत जल्दी प्रसन्न होती हैं।

देवी मां अपने भक्तों  को सुख-संपत्ति और आरोग्य का आशीर्वाद देती हैं। नवरात्रि पर देवी दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए पूजा में लाल रंग के पुष्प का विशेष रूप से प्रयोग करना चाहिए, माता को लाल रंग का फूल बहुत ही प्रिय होता है। लेकिन नवरात्रि के नौ दिनों में किसी भी एक दिन कमल का फूल जरूर चढ़ाएं।

धन की देवी मां लक्ष्मी को कमल का फूल अत्यंत प्रिय होता है इस प्रकार से पूजा करने पर धन-संपदा का आशीर्वाद मिलता है।

नवरात्रि पर दुर्गा सप्तशती का पाठ अवश्य ही करना चाहिए। इस पाठ को करने से पूजा में हुई भूल को क्षमा करने की बात कही गई है। यदि पूजा के दौरान कोई भूल-चूक हो जाए तो आप दुर्गा सप्तशती के अंत में क्षमा प्रार्थना पढ़ कर देवी से माफी मांग लेते हैं और आपकी पूजा पूरी मानी जाती है।

किसी भी शुभ कार्य या मांगलिक और धार्मिक अनुष्ठान करने से पहले सबसे पहले भगवान गणेश की वंदना जरूर करनी चाहिए। ऐसे में नवरात्रि के पवित्र दिन में घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए घर के मुख्य दरवाजे पर स्वस्तिक का निशान बनाना न भूलें। इससे कार्य में आने वाली तमाम तरह की बाधाएं दूर होती हैं।

नवरात्रि पर कमल के फूल पर बैठी हुईं माता लक्ष्मी की तस्वीर की पूजा करना बहुत शुभ होता है। ऐसा करने से मां दुर्गा के साथ आपको लक्ष्मीजी की भी कृपा मिलेगी।

Tags: navratri 2021Navratri Newsshardiya navratriShardiya Navratri 2021
Previous Post

योगी सरकार की नीति ‘मारो और मुआवजा दो’ : संजय सिंह

Next Post

नवरात्रि पर मखाने से खीर के अलावा बनाएं ये 2 बेहतरीन डिश

Writer D

Writer D

Related Posts

UPI
Business

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज टला, दिवाली तक राहत

13/10/2026
Main Slider

हादसा, हत्या या आत्महत्या? लखनऊ में होटल की 10वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत

13/10/2026
Main Slider

68 हजार ग्राम प्रहरियों को कैशलेस इलाज के साथ अब 3500 रुपये मानदेय

13/10/2026
Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Main Slider

कुंभ-2027 का शंखनाद: धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और गीत

12/10/2026
Next Post
makhana kheer

नवरात्रि पर मखाने से खीर के अलावा बनाएं ये 2 बेहतरीन डिश

यह भी पढ़ें

Manish Gupta murder case

मनीष गुप्ता हत्याकांड: फरार पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी पर एक लाख रूपये इनाम

09/10/2021
panchayat chunav

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का जारी हुआ कार्यक्रम जारी, इस दिन होगा शपथ ग्रहण

22/05/2021
Saraswati Puja

माघ महीने में पड़ रहे हैं ये व्रत-त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

10/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version