• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

Writer D by Writer D
16/07/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Hair color

Hair color

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आजकल हर कोई अपने बालों को अपने हिसाब से कलर (Hair Color) करवा रहा है, ऐसे में आपका मन भी मचलता है कि आप भी अपने बालों को कलर करवाएं, लेकिन साथ ही आपको डर भी लगता है कि कहीं वो रंग आपके चेहरे पर ना अच्छा लगा तो। या आपको डर लगता है कि कहीं आपके बाल डैमेज ना हो जाए। हम आपके मन की बात समझते हैं तभी तो आज हम आपके मन की वो सारी परेशानियां दूर करने वाले हैं। आइए आपको बताते हैं कि आप अगर पहली बार हेयर कलर (Hair Color) कराने जा रहे हैं तो आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए

>> आप हेयर कलर (Hair Color) पहली बार करा रहे हों या कई बार करा चुके हैं, हेयर कलर से पहले एलर्जी परीक्षण जरूर करें। कई बार डाई की एलर्जी की वजह से खतरनाक कहानियां भी सुनने को मिली हैं। इसके लिए अपनी गर्दन की नस पर त्वचा के एक छोटे से पैच पर कुछ डाई स्वाइप करें और फिर बॉक्स पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

>> अगर आप पहली बार कलर करने जा रहे हैं तो आपको जानना चाहिए कि धूप की वजह से आपके बालों का रंग जल्दी उड़ सकता है, और जो शैंपू और कंडीशनर हेयर कलर के लिए नहीं बनाए गए हैं वो इस्तेमाल करने से भी आपके बालों का रंग जल्दी फेड हो सकता है। इसके अलावा ये इस बात पर भी डिपेंड करता है कि आप महीने में कितनी बार हेयर वॉश करते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि धूप में निकलें तो बालों को कवर कर लें और उन्हीं शैम्पू-कंडीशनर का प्रयोग करें जो हेयर कलर के लिए बने हैं।

>> लोग अक्सर कन्फ्यूज रहते हैं कि पूरे बाल कलर कराएं या हाईलाइट्स कराएं… तो हम आपको सजेस्ट करेंगे कि आप हाईलाइट्स कराएं, इससे एक तो आपको बार-बार टचअप की जरूरत नहीं पड़ेगी, वरना हर 6-8 हफ्तों में आपको नए उगे बालों को टचअप कराना पड़ेगा, जो आपकी जेब भी ढीली कर सकता है, जबकि हाईलाइट्स में आप इससे बच जाते हैं। इसके अलावा हाईलाइट्स आपको जो लुक देगा वो ग्लोबल कलर में आपको नहीं मिल पाएगा।

>> पूल वॉटर आपके बालों के कलर को खराब कर सकता है, क्योंकि स्विमिंग पूल के पानी में क्लोरीन मिला होता है जो आपके बाल खराब कर देगा। अगर आपको पूल में जाना है तो हेयर मास्क अप्लाई करके ही पूल में जाएं। अगर ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो कम से कम पूल में जाने से पहले अपने बाल गीले कर लें, गीले बालों की अपेक्षा सूखे बाल पर इफेक्ट ज्यादा पड़ता है।

>> अगर आप बालों का रंग लाल कराने जा रहे हैं तो आपको जान लेना चाहिए कि ये रंग सबसे ज्यादा मेन्टेनेंस मांगता है।

>> आपके बालों का स्वास्थ्य आपके बालों के रंग को प्रभावित कररता है। डैमेज और दोमुंहे हुए बाल रंग को स्वीकार नहीं करेंगे, इसलिए बेहतर है कि बाल कलर कराने से पहले बालों में एक ट्रिम ले लें।

>> हो सकता है आप जो कलर कराना चाहते हों वो कलर होने के बाद सेम ना लगे। अगर बहुत ज्यादा फर्क होगा तो और कुछ गड़बड़ हो गया तो आपके हेयर कलरिंग प्रोफेशनल की जिम्मेदारी है कि वो इसे ठीक करे। या हो सकता है कि आपको वो एक-दो दिन इंतजार करने को कहें। हो सकता है कि बाद में आपको ठीक लगे, अगर फिर भी बिल्कुल वैसा ही होगा जैसा आप चाहते हैं ये मत सोचिएगा।

>> इसके अलावा आप अपने चेहरे और अपने स्किन कलर के हिसाब से कलर चुनें। अपने बालों को सीधी धूप लगने से बचाएं, क्योंकि सूर्य की रोशनी से बाल खराब हो सकते हैं और आपके स्कैल्प जल सकते हैं, जिससे आपके बालों का कलर खराब हो सकता है। कोशिश करें कि कलर कराने के बाद सिर पर टोपी या फिर दुपट्टा बांधकर धूप में निकलें।

Tags: hair carehair colortips for hair color
Previous Post

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

Next Post

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

नेपाल बाढ़ : मुख्यमंत्री ने जताया दुख, उत्तराखंड के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
UPTET 2026
Main Slider

UPESSC ने घोषित किया UPTET 2026 का परिणाम, 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल

26/08/2026
1070 helpline issued to help citizens of Uttar Pradesh stranded in Nepal
Main Slider

नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए 1070 हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
CM Yogi
Main Slider

स्नातक में पढ़ने वाली 50 हजार बेटियों को स्कूटी अक्टूबर-नवंबर में: मुख्यमंत्री

26/08/2026
The Yogi government is ensuring uninterrupted power supply.
Main Slider

आंधी-बारिश में भी रोशन उत्तर प्रदेश, योगी सरकार कर रही निर्बाध बिजली आपूर्ति

26/08/2026
Next Post
Rudraksha ki mala

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

यह भी पढ़ें

Roof Collapse

300 साल पुरानी हवेली गिरी, बच्ची समेत दो की मौत; एक दर्जन से ज्यादा लोग दबे

04/08/2023
CM Dhami

ऑनलाइन व्यवस्था मात्र औपचारिक बनकर न रहे, यह सुनिश्चित करें विभाग: सीएम धामी

11/11/2022
UPSC

इस दिन होगा UPSC EPFO का एग्जाम, इन बातों का रखें विशेष ध्यान

30/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version