• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बजट से पहले सोने ने बनाया रिकॉर्ड, 85 हजार के करीब पहुंचा गोल्ड

Writer D by Writer D
31/01/2025
in Business, Main Slider
0
Gold

Gold

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश की राजधानी दिल्ली हो या फिर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज सोना (Gold) हर जगह पर धमाका कर रहा है। दोनों ही जगहों पर गोल्ड की कीमतें रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई हैं। बजट से एक दिन पहले दिल्ली में सोने की कीमत में 1100 रुपए का इजाफा देखने को मिला है। जबकि वायदा बाजार एमसीएक्स पर गोल्ड 82,400 रुपए के लेवल को पार करते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया है। गोल्ड की कीमतों में तेजी का प्रमुख कारण अमेरिकी राष्ट्रपति की टैरिफ पॉलिसी और फेड की ओर से लंबे तक ब्याज दरों को होल्ड पर रखने का फैसला है। जिसकी वजह से अमेरिकी बाजारों में सोने की कीमतें रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर मौजूदा समय में गोल्ड के दाम कितने हो गए हैं।

राजधानी दिल्ली में गोल्ड (Gold) ने बनाया रिकॉर्ड

देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सोने (Gold) की कीमत 84,900 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने में लगातार तीसरे सत्र में तेजी जारी रही और यह 1,100 रुपए की तेजी के साथ 84,900 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई। एक जनवरी को स्थानीय बाजार में सोना 79,390 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जिसके बाद से इसमें 5,510 रुपए या सात प्रतिशत की तेजी आई है।

99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने में 1,100 रुपए की तेजी आई और यह अबतक के सर्वोच्च स्तर 84,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि इसका पिछली बंद भाव 83,400 रुपए प्रति 10 ग्राम था। शुक्रवार को चांदी 850 रुपए की तेजी के साथ 95,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बृहस्पतिवार को चांदी 94,150 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एमसीएक्स पर गोल्ड (Gold) रिकॉर्ड लेवल पर

वहीं दूसरी ओर देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम रिकॉर्ड बनाते हुए दिखाई दिए। अप्रैल वायदा गोल्ड शाम 7 बजे 226 रुपए की तेजी के साथ 82,270 रुपए प्र​ति दस ग्राम कारोबार कर रहा था। जबकि कारोबारी सत्र के दौरान गोल्ड की कीमतें 82,415 रुपए के साथ लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गया। जबकि आज सोना 82,199 रुपए पर ओपन हुआ था। दूसरी ओर मार्च वायदा चांदी 536 रुपए की तेजी के साथ 93,982 रुपए के साथ कारोबार करती हुई दिखाई दी। जबकि कारोबारी सत्र के दौरान चांदी 94,125 रुपए पर पहुंच गई थी।

न्यूयॉर्क में भी गोल्ड (Gold) ने भी बनाया रिकॉर्ड

वहीं दूसरी ओर न्यूयॉर्क के कॉमेक्स बाजार में भी गोल्ड ने रिकॉर्ड कायम किया। आंकड़ों के अनुसार अप्रैल डिलिवरी के लिए कॉमेक्स सोना वायदा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 2,842.40 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा। दिन के कारोबारी सत्र के दौरान, सोने ने 2,859.45 डॉलर प्रति औंस के नए सर्वकालिक उच्चस्तर को छुआ। जबकि चांदी की कीमतें 32.67 डॉलर के साथ मामूली तेजी के साथ कारोबार कर रही थी।

Tags: Gold Pricegold rate
Previous Post

शिवसेना शिंदे गुट के नेता की हत्या, 20 जनवरी से लापता थे अशोक धोड़ी

Next Post

CM Dhami ने प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड, स्वच्छता के लिए प्रयासों का नेतृत्व किया

Writer D

Writer D

Related Posts

Garlic Bread Roll
Main Slider

घर पर ही बनाए गार्लिक ब्रेड रोल, मिलेगा मार्केट जैसा स्वाद

12/07/2026
Murmura Upma
Main Slider

नाश्ते मरीन ट्राई करें मुरमुरे का उपमा, बनाने में आसान

12/07/2026
Clothes
Main Slider

बरसात बनती है धुले हुए कपड़ों में बदबू की वजह, ऐसे दूर होगी परेशानी

12/07/2026
Vietnam Boat Accident
Main Slider

वियतनाम में दर्दनाक हादसा, स्पीडबोट पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

11/07/2026
Bird hits plane before landing in Lucknow
Main Slider

लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 163 यात्री थे सवार; टला बड़ा हादसा

11/07/2026
Next Post
CM Dhami

CM Dhami ने प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड, स्वच्छता के लिए प्रयासों का नेतृत्व किया

यह भी पढ़ें

Amla Navami

Amla navami: जानें आंवले के पेड़ की छांव में भोजन करने का महत्व, ये है पौराणिक मान्यता

21/11/2023
कुवैत में नौकरी

कुवैत ने सख्त कदम उठाते हुए भारत सहित इन देशों के नागरिकों के प्रवेश पर रोक

31/07/2020
DM Kaushal Raj Sharma

पीएम केयर फंड से BHU में बन रहा है एक हजार बेड का हॉस्पिटल

24/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version