• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

SBI ग्राहकों के लिए खुशखबरी, अब बैंक देगा FD पर इतना ब्याज

Writer D by Writer D
17/02/2022
in Business
0
SBI

SBI

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI)और यूको बैंक (UCO Bank) की तर्ज पर आगे बढ़ते हुए देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक (HDFC) ने सावधि जमा यानी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर दी जाने वाली ब्याज (Intrest) दरों में बढ़ोतरी कर दी है।

कुछ दिन पहले ही सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया और निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक ने भी फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव का ऐलान किया था। इसके अलावा एसबीआई ने पिछले महीने भी एफडी की ब्याज दरों में आंशिक बदलाव किया था।

भारतीय स्टेट बैंक की संशोधित ब्याज दरें मंगलवार 15 फरवरी से और एचडीएफसी बैंक की नई ब्याज दरें सोमवार यानी 14 फरवरी से लागू कर दी गई हैं। भारतीय स्टेट बैंक की वेबसाइट द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक ब्याज दरों में किया गया ये बदलाव 2 साल से अधिक की अवधि के लिए की गई फिक्स्ड डिपॉजिट पर ही प्रभावी होगा। 2 साल तक के फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दरों में भारतीय स्टेट बैंक ने कोई बदलाव नहीं किया है। इस सेगमेंट में पिछले महीने ही बैंक ने ब्याज दरोें में बढ़ोतरी की थी।

SBI बंद कर सकता है अपने ग्राहकों की बैंकिंग सर्विस, ये है बड़ी वजह

बैंक की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक एसबीआई के ग्राहकों को 2 साल से 3 साल तक की अवधि के लिए पहले मिलने वाले ब्याज दर 5.1 प्रतिशत को बढ़ाकर 5.2 प्रतिशत कर दिया गया है। इसी तरह 3 साल से लेकर 5 साल तक की अवधि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट पर अब 5.3 प्रतिशत की जगह 5.45 प्रतिशत और 5 से 10 साल तक के फिक्स्ड डिपॉजिट पर अब 5.4 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.5 प्रतिशत का ब्याज दिया जाएगा।

इसी तरह एचडीएफसी बैंक ने 1 साल से कम अवधि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट की दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। 1 साल से 2 साल के फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए अब 4.9 प्रतिशत से बढ़ाकर 5 प्रतिशत, 2 साल से 3 साल की अवधि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए 5.15 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.20 प्रतिशत, 3 साल से 5 साल की अवधि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए 5.3 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.45 प्रतिशत और 5 साल से 10 साल की अवधि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए 5.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.6 प्रतिशत का ब्याज दिया जाएगा।

SBI ग्राहक कृपया ध्यान दें, आज रात ये सेवा नहीं करेगी काम, पहले निपटा लें जरूरी काम

आपको बता दें कि पिछले महीने भी भारतीय स्टेट बैंक ने 1 साल से 2 साल की अवधि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दर में बढ़ोतरी की थी। पिछले महीने 1 साल से 2 साल की अवधि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दर 5 से बढ़ाकर 5.1 प्रतिशत कर दी गई थी। ये ब्याज दर 15 जनवरी 2022 से लागू हुई थी।

Tags: Business Newsfixed depositsHDFCrate of interestSBIState bank of India
Previous Post

साउथ की फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन किचन’ का हिंदी रीमेक, जल्द शुरू होगी-शूटिंग

Next Post

कंगना बोलीं- अपने डैडी की नहीं सुनती तो बिग डैडी की क्या सुनेंगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Share Market
Business

ग्रीन जोन में शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी ने भरी उड़ान

17/07/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी ने पकड़ी रफ़्तार

16/07/2026
Business

सोना लुढ़का, चांदी के भाव जस के तस

15/07/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 480 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला

14/07/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में आई बहार! बड़ी गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल

13/07/2026
Next Post
kangana ranaut

कंगना बोलीं- अपने डैडी की नहीं सुनती तो बिग डैडी की क्या सुनेंगी

यह भी पढ़ें

khesari-kajal

खेसारी ने शेयर की काजल के साथ रोमांटिक फोटो, कैप्शन में लिखा- मोहब्बत होती तो…

18/02/2021
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारत दूसरे नंबर पर

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारत दूसरे नंबर पर पहुंचा, ब्रिस्बेन में रचा इतिहास

19/01/2021
shashi tharur

सांसद शशि थरूर ने किया था डिनर का आयोजन, पांच महीने पहले पड़ी थी कांग्रेस नेतृत्व को लिखे पत्र की नींव

25/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version