• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Google ने पेश किया Disco ब्राउजर! ChatGPT Atlas को देगा सीधी चुनौती

Desk by Desk
14/12/2025
in Tech/Gadgets
0
Google लाया Disco ब्राउजर, ChatGPT Atlas को देगा सीधी टक्कर, जानें खासियत
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Google ने Disco नाम का नया एक्सपेरिमेंटल AI-first ब्राउजर लॉन्च कर दिया है. यह ब्राउजर सीधे ChatGPT Atlas को टक्कर देगा. यह ब्राउजर यूजर की ब्राउजिंग एक्टिविटी के आधार पर अपने आप कस्टम वेब ऐप्स तैयार करता है. गूगल का दावा है कि Disco पारंपरिक ब्राउजर में AI जोड़ने के बजाय, AI को ब्राउजर की बुनियाद बनाता है. यह लॉन्च ऐसे समय पर हुआ है जब AI ब्राउजर को लेकर टेक कंपनियों के बीच मुकाबला तेज हो रहा है. चलिए जानते हैं गूगल डिस्को ब्राउजर की खासियत के बारे में…

Google Disco की खासियत

Google Disco को इस तरह डिजाइन किया गया है कि AI ब्राउजर के हर हिस्से में मौजूद रहे. जहां ChatGPT Atlas जैसे ब्राउजर पारंपरिक वेब अनुभव के ऊपर AI लेयर जोड़ते हैं, वहीं Disco AI को शुरुआत से ही कोर में रखता है. OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने Atlas को Chrome के 17 साल के दबदबे का अंत बताने वाला प्रोडक्ट कहा था. इसके जवाब में Google ने Disco के जरिए ब्राउजर के काम करने के तरीके को ही दोबारा सोचने की कोशिश की है.

GenTabs फीचर बना Disco की सबसे बड़ी ताकत

Disco का सबसे खास फीचर GenTabs है, जो Google के Gemini 3 AI मॉडल पर आधारित है. यह फीचर खुले हुए टैब्स को एनालाइज करके उन्हें इंटरैक्टिव ऐप्स में बदल देता है. जैसे ट्रैवल रिसर्च करने पर अपने आप ट्रिप प्लानर बन जाता है, जिसमें मैप और आइटिनरी शामिल होती है. पढ़ाई या रिसर्च के दौरान यह विजुअल टूल्स और लर्निंग एड्स तैयार करता है, जबकि मील प्लानिंग पर रेसिपी और शॉपिंग लिस्ट वाला ऐप बन जाता है.

Atlas, Comet और Edge से कैसे अलग है Disco

ChatGPT Atlas, Perplexity Comet और Microsoft Edge with Copilot जैसे ब्राउजर AI चैट पैनल जोड़ने पर फोकस करते हैं. Atlas में राइट-क्लिक AI मेन्यू और एजेंट-बेस्ड टास्क जैसे फीचर्स मिलते हैं, लेकिन यह अब भी एक पारंपरिक ब्राउजर की तरह ही काम करता है. इसके उलट Disco में AI-जनरेटेड ऐप्स ही ब्राउजर का मुख्य हिस्सा हैं. यूजर नेचुरल लैंग्वेज कमांड से इन ऐप्स को कस्टमाइज कर सकता है और सभी आउटपुट ओरिजिनल सोर्स से जुड़े रहते हैं.

कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल?

Google ने Disco को फिलहाल macOS यूजर्स के लिए वेटलिस्ट के जरिए जारी किया है और इसे एक डिस्कवरी व्हीकल बताया है. कंपनी का कहना है कि यहां टेस्ट किए गए आइडियाज भविष्य में क्रोम या दूसरे प्रोडक्ट्स में शामिल किए जा सकते हैं. हालांकि गूगल लैब्स के कई प्रोजेक्ट्स पहले भी बंद हो चुके हैं, इसलिए डिस्को की लंबी उम्र पर सवाल बने हुए हैं. इसके बावजूद इतना साफ है कि AI को लेकर ब्राउजर की जंग अब नए स्तर पर पहुंच चुकी है और गूगल इसे हल्के में नहीं ले रहा है.

Tags: GoogleGoogle Diso
Previous Post

पत्नी के नाम पर कार खरीदना है स्मार्ट फैसला? फायदे जानकर कहेंगे ‘वाह!’

Next Post

AI पर Microsoft इंडिया हेड का बड़ा बयान, जॉब्स को लेकर चेतावनी

Desk

Desk

Related Posts

Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
नए लुक में लॉन्च हुई Mahindra की धांसू इलेक्ट्रिक कार, 656 किमी है रेंज
Tech/Gadgets

नए अवतार में आई Mahindra की EV, एक चार्ज में चलेगी 656 किमी

03/07/2026
कार खरीदते समय न हों कंफ्यूज, आसान भाषा में समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4 का फर्क
Tech/Gadgets

नई कार लेने जा रहे हैं? पहले समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4

03/07/2026
Next Post
हम आखिरी पीढ़ी हैं AI पर Microsoft इंडिया हेड का बड़ा दावा, जॉब्स को लेकर साफ चेतावनी

AI पर Microsoft इंडिया हेड का बड़ा बयान, जॉब्स को लेकर चेतावनी

यह भी पढ़ें

china baught rice from india

30 सालों बाद चीन ने भारत से खरीदे चावल, लद्दाख मामले के बाद पहला मौका

02/12/2020
suicide

ब्यूटी पार्लर में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

09/03/2021
showik rhea chakraborty

ड्रग्स मामले में एनसीबी ने शौविक की रिमांड को लेकर सेशन कोर्ट में दी अर्जी

21/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version