• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Gorakhnath Temple Attack: ट्रामा सेंटर पहुंचे सीएम योगी, घायल जवानों का बढ़ाया हौसला

Writer D by Writer D
04/04/2022
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple Attack) के मेन गेट पर रविवार शाम धारदार हथियार लेकन जबरन घुसने की कोशिश करने वाले आरोपी को दबोचने में अपनी जान की परवाह न करने वाले जवानों का हौसला बढ़ाने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार शाम खुद गोरखपुर आ गए।

उन्होंने हमलावर अहमद मुर्तजा अब्बासी को दबोचने के दौरान घायल और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती पीएसी के दो जवानों गोपाल गौड़ और अनिल पासवान से उनके पास जाकर मुलाकात की। उनके साहस और पराक्रम की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होने कहा की ऐसे जवानों  की वजह से ही हमारी संस्कृति बची हुई है। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि उनके इलाज की सारी जिम्मेदारी सरकार उठाएगी। पीएसी के इन आरक्षियों और नागरिक पुलिस के आरक्षी अनुराग राजपूत के लिए पांच लाख रुपये इनाम की घोषणा मुख्यमंत्री ने सोमवार दोपहर में ही कर दी थी।

श्री @GorakhnathMndr परिसर के गेट पर कल पुलिस कर्मियों के ऊपर हुए हमले में घायल पुलिस कर्मियों से गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में आज भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना।

उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है। pic.twitter.com/58u7bcPjA6

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 4, 2022

हमलावर मंदिर में प्रवेश कर जाता तो बड़ी वारदात हो सकती थी : ADG

रविवार देर शाम हुई घटना के बाद से ही मुख्यमंत्री लगातार स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। इसी क्रम में उन्होंने बडी वारदात को नाकाम करने में घायल हुए पीएसी के जवानों के समुचित इलाज का भी निर्देश दिया था। जवानों का उत्साह बढाने के लिए घटना के चौबीस घंटे के भीतर खुद उनके पास आ गए।

गोरखपुर पहुंचते ही सीएम योगी सीधे मेडिकल कॉलेज में ट्रामा सेंटर में भर्ती जवानों गोपाल गौड़ और अनिल पासवान से मिलने गए। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद तीसरे जवान (नागरिक पुलिस के आरक्षी अनुराग राजपूत) को भी साहसी कार्य के लिए बधाई दी।

गोरखनाथ मंदिर में सुरक्षाकर्मियों पर हमला, ATS ने शुरू की जांच

उन्होंने घायल जवानों से घटनाक्रम की जानकारी ली। उनका कुशलछेम जाना, उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और उनके शौर्य व साहस की जमकर तारीफ की। वहां मौजूद जवानों के परिजनों से भी सीएम योगी ने बातचीत की और आश्वस्त किया कि सरकार इलाज में कोई कमी नहीं आने देगी।

Tags: cm yogigorakhnath temple attackgorakhpur newsup newsbrd medical college
Previous Post

Gorakhnath Temple Attack: आरोपी मुर्तजा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Next Post

हॉकी के लिए हम सभी को बढ़चढ़ कर करना होगा प्रयासः सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद: मुख्यमंत्री

31/10/2026
Next Post

हॉकी के लिए हम सभी को बढ़चढ़ कर करना होगा प्रयासः सीएम योगी

यह भी पढ़ें

hair

सफ़ेद बालों पर आजमाए ये घरेलू उपाय, होंगे कुदरती काले

17/07/2024
Ramlala

प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली रामनवमी को लेकर अयोध्या में तैयारियां शुरू

28/03/2024
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की उत्तर प्रदेश की तारीफ

08/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version