• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गोरखपुर : भाजपा सांसद और विधायक में बढ़ी तकरार, आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी

Desk by Desk
28/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
रवि किशन-राधामोहन दास

भाजपा सांसद और विधायक में बढ़ी तकरार

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर्म क्षेत्र गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद रविकिशन और विधायक डा राधामोहन दास अग्रवाल के बीच आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है जिसके चलते पार्टी दो खेमों में बंटती नजर आ रही है।

भाजपा के नगर विधायक डा. अग्रवाल ने कार्य में लापरवाही के लिए सहायक अभियंता केके सिंह की उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पत्र लिखकर शिकायत की थी जिसके बाद अभियंता को मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया। दूसरी ओर सांसद रवि किशन शुक्ला ने अभियंता को कर्मठ बताते हुए तबादले को रोकने के लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पत्र लिखा।

बाहुबली विधायक विजय मिश्रा पर एक और मुकदमा दर्ज, रंगदारी मांगने का आरोप

जनप्रतिनिधियों के बीच इस शीत युद्ध में सांसद के पक्ष में चार विधायक आ गये हैं जबकि बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान ने इस मामले में डा अग्रवाल के पक्ष को सही ठहराया है। सांसद कमलेश पासवान के बाद उनके छोटे भाई तथा बांसगांव से भाजपा विधायक डा.विमलेश पासवान ने डा अग्रवाल के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुये सत्यमेव जयते का स्लोगन लिखकर विधायक को अपना वैचारिक समर्थन दिया है।

डा अग्रवाल की शिकायत के बाद इस मामले में सांसद रवि किशन शुक्ल ने उपमुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सहायक अभियंता को ईमानदार, कर्मठ बताते हुए प्रॉजेक्ट पूरा होने तक उन्हें न हटाने की मांग की। सांसद रवि किशन के बाद गोरखपुर ग्रामीण से विधायक विपिन सिंह, पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह, कैम्पियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह व सहजनवा विधायक शीतल पांडेय ने भी सहायक अभियंता केके सिंह के पक्ष में उप मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कोई कार्रवाई नहीं करने की मांग की।

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी के अवैध बूचड़खाने पर चला बुलडोजर

पार्टी सूत्रों ने बताया कि अकेले पड़ते नजर आ रहे नगर विधायक डा अग्रवाल के समर्थन में बांसगांव सांसद कमलेश पासवान और विधायक विमलेश पासवान के सामने आने के बाद गोरखपुर में भाजपा दो खेमें नजर आ रही है।अब दोनों खेमे एक दूसरे पर ताल ठोकते नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि डा अग्रवाल को अनुशासनहीनता के आरोप में गुरूवार को भाजपा आलाकमान ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है और जवाब मांगा है।

Tags: 24ghante online.combjpDr. Radha MohangorakhpurNational newsPolitics newsRavi KishanUP Politicsगोरखपुरडॉ.राधा मोहनबीजेपीरवि किशन
Previous Post

बाहुबली विधायक विजय मिश्रा पर एक और मुकदमा दर्ज, रंगदारी मांगने का आरोप

Next Post

हैवान बनी मां, दो मासूम बच्चियों की गला घोंटकर की हत्या

Desk

Desk

Related Posts

PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Next Post
मासूम बेटी को गला दबाकर मार डाला Innocent daughter was strangled to death

हैवान बनी मां, दो मासूम बच्चियों की गला घोंटकर की हत्या

यह भी पढ़ें

Strawberry

त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करेगी स्ट्रॉबेरी

05/01/2026
अंकिता लोखंडे

सुशांत सिंह केस में अंकिता लोखंडे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘डंके की चोट पर कहती हूं वो…’

31/07/2020
CM Yogi

कोई नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ करेगा तो उसके बाप-दादा की प्रॉपर्टी जब्त करके गरीबों में बंटवा देंगेः योगी

12/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version