• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भगोड़े मेहुल चोकसी मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे की सलाह ले रही भारत सरकार

Writer D by Writer D
08/06/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
harish salve-mehul choksi

harish salve-mehul choksi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को डोमिनिका से भारत लाने का कानूनी रास्ता तैयार करने के लिए भारत सरकार अब वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे से सलाह-मशविरा कर रही है।

इस समय चोकसी के खिलाफ डोमिनिका में अवैध प्रवेश को लेकर कानूनी कार्रवाई चल रही है, जिसमें साल्वे  डोमिनिका की हाईकोर्ट में भारत का भी पक्ष  रख सकते हैं। 14 जून को इस मामले की अगली सुनवाई होनी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरीश साल्वे ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि वे मेहुल चोकसी के मामले में अगला कदम उठाने को लेकर भारत सरकार को सलाह दे रहे हैं। अगर भारत को सुनवाई का मौका दिया जाता है और वहां के अटॉर्नी जनरल अदालत में उनके प्रवेश को मंजूरी देते हैं, तो वे भारत का प्रतिनिधित्व भी करेंगे।

‘BJP की वैक्सीन’ हो गई ‘भारत सरकार’ का टीका, अब अखिलेश भी लगवाएंगे वैक्सीन

देश के जाने-माने अधिवक्ता हरीश साल्वे इस समय महारानी एलिजाबेथ के कानूनी सलाहकार हैं। साल्वे इससे पूर्व कुलभूषण जाधव मामले में अंतरराष्ट्रीय कोर्ट ऑफ जस्टिस में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। साल्वे अब भारत सरकार को चोकसी मामले में कानूनी सलाह दे रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपितों में शामिल चोकसी पिछले माह डोमिनिका में गिरफ्तार हुआ था। भारत से फरार होने के बाद चोकसी ने एंटीगुआ और बारबुडा की नागरिकता ले ली और साल 2018 से वहीं रह रहा था। लेकिन मई में डोमिनिका के तटीय सुरक्षाकर्मियों ने उसे अवैध रूप से चोरी-छिपे प्रवेश के मामले में गिरफ्तार कर लिया।

डोमिनिका की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने चोकसी की जमानत याचिका जब खारिज कर दी तो चोकसी ने डोमिनिका हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी दी है। इस दौरान भारत की तरफ से उसके प्रत्यार्पण की कोशिशें  जारी हैं।

Tags: harish salvemehul choksiNational newsPNB scampunjab national bank scam
Previous Post

‘BJP की वैक्सीन’ हो गई ‘भारत सरकार’ का टीका, अब अखिलेश भी लगवाएंगे वैक्सीन

Next Post

महात्मा गांधी की पड़पोती को सात साल की सजा, लगा ये आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
Next Post
Mahatma Gandhi's great-granddaughter

महात्मा गांधी की पड़पोती को सात साल की सजा, लगा ये आरोप

यह भी पढ़ें

Central Bank Of India

बैंक में नौकरी का करने का सपना होगा पूरा, इन पदों के लिए फटाफट करें आवेदन

22/03/2023
arrested

25 हजार के इनामी बदमाश समेत दो अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

21/12/2020
PM Modi

पहला संसदीय सत्र है जिसके पहले कोई विदेशी चिन्गारी नहीं उठी: मोदी

31/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version