• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आपस में टकराने से सरकार के डबल इंजन पूरी तरह से फेल हो चुके है : अखिलेश

Writer D by Writer D
14/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, जौनपुर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अपने दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि डबल इंजन की सरकार पूरी तरीके से फेल हो चुकी है। दोनों इंजन आपस में टकरा गए हैं और अब जनता की निगाहें सिर्फ समाजवादी पार्टी की ओर टिकी हुई हैं। सपा गठबंधन प्रदेश की 400 सीटों पर कब्जा करने जा रही है।

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल साबित हो रही है। बहन-बेटियों की इज्जत, आबरू भी प्रदेश में सुरक्षित नहीं है। किसानों के आंदोलन ने इस सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया। जिस तरह से केंद्र की भाजपा सरकार ने तीनों काले कानून वापस लिए इससे यह बात तो साबित होती दिख रही है कि अब भाजपा के दिन खत्म होने वाले हैं।

सोमवार को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के भव्य उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने बयान में कहा कि हमने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपने को साकार किया। इसका पलटवार करते हुए अखिलेश यादव बोले की गांधी के हत्यारे को समर्थन करने वाली पार्टी अब हमें राष्ट्रपिता के सपने पूरा करने की बात कह रही है। बयान देकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। सभी जानते हैं कि गांधी की विचारधारा से भाजपा का कोई भी लेना देना नहीं है।

2022 में बनेगी सपा सरकार

अखिलेश यादव ने कहा कि जिस तरह से छोटे-छोटे दलों ने गठबंधन कर सपा का साथ दिया है उससे यह सिद्ध हो रहा है कि प्रदेश में एक बार फिर वर्ष 2022 में सपा की सरकार बनने जा रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि आज से जौनपुर में समाजवादी विजय रथ चल रहा है। समाजवादी पार्टी की कोशिश है कि सभी क्षेत्रीय दलों को साथ लेकर चलें और उनके साथ मिलकर के आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में बदलाव हो। इसके लिए समाजवादी पार्टी का विजय रथ लगातार जनता के बीच में चल रहा है।

संकल्प पत्र को दोबारा देखे भाजपा

अखिलेश यादव ने कहा कि जिस तरीके से उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने पिछले चुनाव में जो वादे किए थे। भाजपा ने जनता के सामने जो अपना संकल्प पत्र रखा था आज वो समय पूरा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी को अपने पांच साल पहले के संकल्प पत्र को दोबारा देखना चाहिए पहले जो उनकी घोषणा थी कि किसानों की आय दोगुनी होगी। इस समय जहां महंगाई बढ़ गई है लोगों की आमदनी कम हुई है बचत है नहीं। तो कमाई जब नहीं बची है और अगर हम आकलन करें तो आज सभी की कमाई आधी हो गई है और महंगाई दुगनी हो गई है।

अखिलेश ने कसा तंज, कहा- CM योगी जानते है गंगा गंदी है, इसलिए नहीं लगाई डुबकी

जब महंगाई दुगनी होगी और कमाई आदि होगी तो खुशहाली कहां से आएगी। क्या आज के समय में किसानों को खाद मिल रहा है यूरिया मिल पा रहा है, किसानों की खेती और किसानों को बर्बाद करने का काम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में हुआ है।

Tags: akhilesh yadavJaunpur newsPolitics newssamajwadi vijay yatraup newsup politicalvijay rath yatra
Previous Post

अखिलेश ने कसा तंज, कहा- CM योगी जानते है गंगा गंदी है, इसलिए नहीं लगाई डुबकी

Next Post

सोशल मीडिया पर छाया पीएम मोदी का काशी दौरा और विश्वनाथ धाम का लोकार्पण

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post

सोशल मीडिया पर छाया पीएम मोदी का काशी दौरा और विश्वनाथ धाम का लोकार्पण

यह भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट Supreme court

बिहार विधानसभा चुनाव टालने की याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार

25/09/2020
murder

पत्थर से कुचल कर की थी दोस्त की निर्मम हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार

15/09/2022

जनता के लिये कुछ नया लेकर आएगा बजट: त्रिवेंद्र सिंह रावत

02/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version