• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राज्यपाल ने किए भगवान बदरीविशाल के दर्शन, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Writer D by Writer D
09/05/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Governor Gurmeet Singh

Governor Gurmeet Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चमोली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) (Governor Gurmeet Singh) ने शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस दौरान राज्यपाल ने मास्टर प्लान और विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

धाम पहुंचने पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने राज्यपाल (Governor Gurmeet Singh) का स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल ने मंदिर के रावल अमरनाथ नंबूदरी से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद तीर्थयात्रियों से संवाद कर यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक भी लिया।

राज्यपाल (Governor Gurmeet Singh) ने मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी से धाम में संचालित मास्टर प्लान कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने रिवर फ्रंट और मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए विभिन्न स्टेकहोल्डर्स से मुलाकात कर उनके सुझाव भी सुने। उन्होंने अधिकारियों को यात्रा व्यवस्थाओं को और अधिक सुगम एवं व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए तथा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

राज्यपाल (Governor Gurmeet Singh) ने चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, मंदिर समिति और संबंधित एजेंसियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों का अनुशासन भी अनुकरणीय है और श्रद्धालुओं को भक्ति भाव के साथ यात्रा व्यवस्थाओं में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने श्रद्धालुओं से उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को यात्रा की स्मृति के रूप में खरीदने की अपील करते हुए कहा कि इससे स्थानीय लोगों की आजीविका और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

राज्यपाल (Governor Gurmeet Singh) को भेंट की गई पुस्तक

मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिषेक त्रिपाठी ने राज्यपाल को अपनी स्वलिखित पुस्तक ‘उत्तराखण्ड में जड़ी-बूटी की वैज्ञानिक खेती’ भेंट की।

राज्यपाल ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि यह किसानों, युवाओं और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए उपयोगी साबित होगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में जड़ी-बूटी खेती की अपार संभावनाएं हैं, जो स्थानीय अर्थव्यवस्था और स्वरोजगार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

यह पुस्तक उत्तराखंड में औषधीय एवं सुगंधित पौधों की वैज्ञानिक खेती, संरक्षण और स्वरोजगार की संभावनाओं पर आधारित है। पुस्तक में जड़ी-बूटी उत्पादन के आधुनिक तरीकों और किसानों के लिए रोजगार के अवसरों पर विशेष प्रकाश डाला गया है।

Tags: Governor gurmeet singh
Previous Post

फार्मर रजिस्ट्री में 2.23 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, लक्ष्य का 77.43% कार्य पूरा

Next Post

गलत चार्जर से बचें! असली-नकली पहचानने के स्मार्ट टिप्स

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
divyangjan
Main Slider

बढ़ेगी दिव्यांगजन की जीवन सुगमता, सीएम योगी करेंगे उपकरण वितरण

29/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

UPITS 2026: यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड, आधुनिक तकनीक बनी आकर्षण

29/09/2026
Main Slider

सनातन के बगैर भारत की कल्पना नहीं: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Next Post
Tips and Tricks: आपके Mobile का चार्जर असली है या नकली? ऐसे करें पहचान

गलत चार्जर से बचें! असली-नकली पहचानने के स्मार्ट टिप्स

यह भी पढ़ें

vastu curtain

घर की पूर्व दिशा में लगाएं इस रंग के पर्दे

28/11/2020
hair

लंबे बालों के लिए अप्लाई करें ये जेल, आजमाते ही दिखेगा असर

26/06/2026
Jio का 90 दिन वाला सस्ता Recharge Plan, कीमत है सिर्फ 195 रुपए

Jio का सस्ता वाला Recharge Plan, कीमत है सिर्फ 195 रुपए

24/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version