• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से नाना-नाती की मौत

Writer D by Writer D
12/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
train

train

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में गुलाबबाड़ी फाटक के पास सोमवार को नाती को लेकर जा रहा मूंढापांडे थाना क्षेत्र निवासी वृद्ध राजधानी एक्सप्रेस (Rajdhani express) की चपेट में आ गया। ट्रेन की साइड से टक्कर लगने से दोनों की मौत हो गई। एक साथ दो-दो मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया।

मुरादाबाद जनपद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव चकलालपुर उर्फ चककोहनकू निवासी महेंद्र सिंह (48) मजदूरी करता था। परिवार में पत्नी सर्वेश के अलावा चार बेटी और एक बेटा है। बताया गया रविवार को महेंद्र सिंह अपनी बड़ी बेटी, दामाद और नाती को लेकर कटघर थाना क्षेत्र के गुलाबबाड़ी इलाके में रहने वाले साढ़ू राजबहादुर की मां की बरसी में शामिल होने गया था।

सोमवार करीब 12 बजे महेंद्र सिंह गांव की एक लड़की के लिए रिश्ता देखने गुलाबबाड़ी रेलवे लाइन पार की ओर जाने के लिए निकला था। उसने दो वर्षीय नाती निकुंज पुत्र मोहित को गोद में ले रखा था।

बताया गया कि रेलवे लाइन किनारे चलने के दौरान गुलाबबाड़ी फाटक के पास से डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। ट्रेन की टक्कर से महेंद्र की मौत हो गई। जबकि गोद से मासूम निकुंज उछल कर दूर जा गिरा। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से आनन-फानन में बच्चे को जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां डाक्टरों ने बच्चे को भी मृत घोषित कर दिया। थोड़ी देर बाद ही रोते-बिलखते परिजन भी जिला अस्पताल मोर्चरी पर पहुंच गए। सोमवार शाम को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों को सौंप दिया। महेंद्र और उसके नाती की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। महेंद्र की पत्नी सर्वेश, बेटी राखी दीक्षा, मनो, तनु और बेटे संदीप समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Tags: Muradabad newsTrain accident
Previous Post

तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

Next Post

अपहरण के बाद हत्या कर शव छिपाने के आरोपित को आजीवन कारावास

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा- संस्कृत केवल भाषा नहीं, भारत की सनातन ज्ञानधारा की वाहिका

18/07/2026
13 girl students fell into a septic tank in a madrasa
क्राइम

मदरसे में सेप्टिक टैंक में गिरीं 13 छात्राएं, एक छात्रा की मौत

18/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सोनम वांगचुक का अनशन भ्रम की राजनीति का जीता-जागता सबूत: केशव मौर्य

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर करें सख्त कार्रवाई : सीएम योगी

18/07/2026
Next Post
Life Imprisonment

अपहरण के बाद हत्या कर शव छिपाने के आरोपित को आजीवन कारावास

यह भी पढ़ें

इलाहाबाद हाई कोर्ट Allahabad High Court

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सीबीआई से पूछा कितने समय में पूरी होगी हाथरस घटना की जांच?

06/11/2020
Sports car company Bugatti launched its first smartwatch

स्पोर्ट्स कार कंपनी Bugatti ने लॉन्च की अपनी पहली स्मार्टवॉच

31/05/2021
राम मंदिर निर्माण

कोरोना संकट के चलते राम मंदिर आंदोलन से जुड़े कई चेहरे नहीं बनेंगे भूमि पूजन के गवाह

04/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version