• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार की शानदार रिकवरी, सेंसेक्स 1454 अंक तक उछला

Writer D by Writer D
25/02/2022
in Business
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। यूक्रेन पर रूस के हमले (Ukarine-Russia War) के बाद दुनिया भर के बाजारों में कल मची भगदड़ आज काफी हद तक शांत होती नजर आ रही है। कल के तूफान के बाद आज ग्लोबल मार्केट में रिकवरी के संकेत नजर आ रहे हैं, जिसकी वजह से दुनिया भर के बाजारों समेत भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में भी लगातार रिकवरी होती नजर आ रही है।

इस रिकवरी के कारण शुरुआती 1 घंटे के कारोबार में ही निफ्टी और सेंसेक्स (Sensex) दोनों सूचकांक करीब 2.5 प्रतिशत तक की छलांग लगा चुके हैं। बाजार की ये रिकवरी रूस और नाटो के बीच सैन्य टकराव टलने के संकेत की वजह से आई है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स आज 791.81 अंक की मजबूती के साथ 55,321.72 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही पॉजिटिव वैश्विक संकेतों के कारण सेंसेक्स में तेजी का रुख बनता हुआ नजर आया। रूस और नाटो के बीच सैन्य टकराव टलने की उम्मीद के कारण आज बाजार में कारोबार की शुरुआत से ही खरीदारी का जोर बनता हुआ दिखा। जिसके कारण सेंसेक्स भी लगातार तेज होते हुए ऊपर की ओर चढ़ने लगा।

यूक्रेन-रूस के हमले से शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स 2084 अंक तक लुढ़का

लगातार जारी खरीदारी के सपोर्ट से सुबह 10 बजे से थोड़ी देर पहले सेंसेक्स 1,454.68 अंक की मजबूती के साथ 55,984.59 अंक के स्तर पर पहुंच गया। बाजार में आई इस शानदार तेजी के बाद कुछ निवेशकों ने मुनाफावसूली के चक्कर में बिकवाली शुरू कर दी, जिसके कारण ये सूचकांक अपने ऊपरी स्तर पर कायम नहीं रह सका। बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स में मामूली गिरावट भी दर्ज की गई। खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार पूरा होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 1,337.88 अंक की मजबूती के साथ 55,867.78 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स 799 अंक लुढ़का

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 267.70 अंक की शानदार उछाल के साथ 16,515.65 अंक के स्तर से आज के कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में निफ्टी को भी बाजार में हो रही चौतरफा खरीदारी का सहारा मिला, जिसके कारण सुबह 10 बजे के थोड़ी देर पहले ये सूचकांक 443.50 अंक की मजबूती के साथ 16,691.45 अंक के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि इस स्तर पर हुई मुनाफावसूली के कारण निफ्टी अपने ऊपरी स्तर पर कायम नहीं रह सका और इसमें मामूली गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती 1 घंटे के कारोबार में खरीद बिक्री के बीच सुबह 10:15 बजे निफ्टी 413.25 अंक की मजबूती के साथ 16,661.20 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

शुरुआती 1 घंटे के कारोबार के दौरान ही हुई शानदार खरीदारी के कारण भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों को लगभग 8 लाख करोड़ रुपये का फायदा हो चुका है। अभी तक के कारोबार में बैंकिंग और टेक शेयरों में खासी बढ़त नजर आ रही है। दिन के पहले सत्र के कारोबार में सेंसेक्स में शामिल शेयर 30 शेयरों में से नेस्ले को छोड़कर बाकी सभी 29 शेयर शानदार खरीदारी के सपोर्ट से हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।

शुरुआती 1 घंटो के कारोबार में टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक, विप्रो, टीसीएस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी और एयरटेल के शेयरों में 2 से 3 प्रतिशत तक की तेजी बनी हुई है। इस 1 घंटे के कारोबार में ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 87 शेयर अपर सर्किट में पहुंच गए हैं जबकि 199 शेयर लोअर सर्किट में कारोबार कर रहे हैं।

आज प्री ओपनिंग सेशन में भी नाटो और रूस के बीच टकराव टलने के संकेत मिलने के बाद उत्साहित शेयर बाजार ने अच्छी बढ़त के साथ ही कारोबार की शुरुआत की थी। बीएसई का सेंसेक्स 374.96 अंक यानी 0.69 प्रतिशत की उछाल के साथ 54,904.87 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 233 अंक यानी 1.04 प्रतिशत चढ़कर 16,480.95 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को सेंसेक्स 2,702.15 अंक की जबरदस्त गिरावट के साथ 54,529.91 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 815.30 अंक की गिरावट के साथ 16,247.95 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: 24ghante online.comall moneycontrolbombay stock exchangebusiness news on shares and dividendsLatest Share Market Newsmarket news this weekmoney news indiamoneycontrol stock newsShare Marketshare market in hindishare market live chart todayshare market newsshare market news in hindishare market tipsshares newsstock market news today
Previous Post

सीरियल बम विस्फोट से मचा हड़कंप, बच्चे समेत कई लोग झुलसे

Next Post

चुनाव लड़ रहे तीन नेता बीजेपी से निष्कासित, ये है बड़ी वजह

Writer D

Writer D

Related Posts

Gold
Business

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

31/10/2026
Gold-Silver
Business

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

30/10/2026
Business

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

29/10/2026
Gold
Business

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

29/10/2026
Gold
Business

सोना-चांदी के दाम में बड़ी कटौती, रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे पहुंची कीमतें

28/10/2026
Next Post
UP MLC Election Result

चुनाव लड़ रहे तीन नेता बीजेपी से निष्कासित, ये है बड़ी वजह

यह भी पढ़ें

Divya Pahuja

गैंगस्टर संदीप गडोली की गर्लफ्रेंड दिव्या पहुजा की हत्या, हमलावर लाश लेकर हुए फरार

03/01/2024
Model Code of Conduct

निकाय चुनाव का ऐलान के साथ ही यूपी में आचार संहिता लागू, अब नहीं हो सकेंगे ये काम

10/04/2023
Nagar Nigam

यहां घरों में लगे ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर, वजह बना यह नगर निगम

04/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version