• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अक्टूबर में गाड़ियों की जबरदस्त बिक्री, त्योहारों ने बढ़ाई रफ्तार

Desk by Desk
14/11/2025
in Tech/Gadgets
0
अक्टूबर में जमकर बिकी गाड़ियां, जीएसटी और त्योहारों का दिखा असर
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अक्टूबर 2025 भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए बेहद खास महीना साबित हुआ है. लंबे टाइम बाद ऐसा मौका आया जब यात्री वाहन, दोपहिया और तिपहिया तीनों सेगमेंट में रिकॉर्ड सप्लाई और सेल देखने को मिली. कंपनियों ने डीलरों को इतनी बड़ी संख्या में वाहन (Vehicles) भेजे कि ये अब तक का सबसे ऊंचा स्तर रहा. इसकी बड़ी वजह रही हाल ही में जीएसटी दरों में कमी और दिपावली-नवरात्र जैसे त्योहारों में बढ़ी मांग.

यात्री वाहन सेक्टर ने रचा नया रिकॉर्ड

सियाम (SIAM) के आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में पैसेंजर व्हीकल (Vehicles) सेगमेंट ने जोरदार छलांग लगाई. इस महीने पीवी की थोक सेल 17 प्रतिशत बढ़कर 4,60,739 यूनिट पहुंच गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 3,93,238 यूनिट था. एसयूवी सेगमेंट में लगातार बढ़ती पसंद और नई लॉन्च हुई कारों के कारण ये बढ़ोतरी और तेज हुई है.

दोपहिया वाहनों में हल्की लेकिन स्थिर बढ़त

दोपहिया (Vehicles) मार्केट में भी सकारात्मक रुख दिखाई दिया. कंपनी सप्लाई 2 प्रतिशत बढ़कर 22,10,727 यूनिट पहुंच गई, जबकि पिछली बार ये संख्या 21,64,276 यूनिट थी. स्कूटरों ने इस बार मार्केट की कमान संभाली.उनकी बिक्री 14% की मजबूत छलांग लगाकर 8,24,003 यूनिट पर पहुंच गई, जो पिछले साल के मुकाबले लगभग एक लाख यूनिट की बढ़त है.इससे साफ है कि शहरी ग्राहकों में स्कूटरों की मांग लगातार बढ़ रही है.

मोटरसाइकिल सेगमेंट में मामूली गिरावट

जहां स्कूटरों ने चमक दिखाई, वहीं मोटरसाइकिल सेगमेंट थोड़ा पीछे रहा. मोटरसाइकिलों की बिक्री 4% गिरकर 13,35,468 यूनिट रही. वहीं, ऑटो-रिक्शा और इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर बाजार भी मजबूती दिखा रहा है. अक्टूबर में इस सेगमेंट की बिक्री 6% बढ़कर 81,288 यूनिट पर पहुंच गई.

सियाम ने बताई बढ़त की दो बड़ी वजहें

सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि अक्टूबर में जिस स्तर पर वाहनों की सप्लाई हुई, वो इंडस्ट्री के इतिहास में सबसे अधिक है. उनके अनुसार, इसके दो मुख्य कारण हैं- त्योहारी सीजन की भारी मांग, जीएसटी दरों में हालिया कटौती जिससे कीमतें कम हुईं और ग्राहकों को खरीदने की प्रेरणा मिली है.

Tags: auto News
Previous Post

वापसी के लिए तैयार है Tata Sierra, लॉन्च से पहले जानें टॉप 5 धमाकेदार फीचर्स

Next Post

Yamaha XSR 155 का बढ़ा क्रेज, ये बातें बना देंगी आपको दीवाना

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू, Apple स्टोर के बाहर लगी लंबी कतारें

18/09/2026
ISRO successfully launches EOS-05 satellite.
Tech/Gadgets

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

04/09/2026
Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
Next Post
Yamaha XSR 155 का क्रेज बढ़ा! ये 5 बातें जानकर आप भी हो जाएंगे फैन

Yamaha XSR 155 का बढ़ा क्रेज, ये बातें बना देंगी आपको दीवाना

यह भी पढ़ें

Glowing Skin

स्किन को हाइड्रेट और ग्लोईंग बनाने के लिए करें ये काम

16/04/2025
Shot

TMC नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में भारी तनाव

25/11/2022
arrested

21 किलो अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

01/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version