• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्किन की कई समस्या को दूर करेंगा ये पैक, जानें बनाने का तरीका

Writer D by Writer D
05/11/2025
in फैशन/शैली
0
Green Tea Face Pack

Green Tea Face Pack

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वर्तमान समय में ग्रीन टी (Green Tea) का सेवन करने वालों की तादाद बहुत बढ़ गई हैं जो कि सेहत के लिए बहुत अच्छा पेय पदार्थ हैं और स्किन को भी फायदा पहुंचाने का काम करता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ग्रीन टी का स्किन पर भी इस्तेमाल किया जाता हैं जो कई समस्याओं का समाधान करता हैं। इस चाय में एंटी-एजिंग और एंटीऑक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं जो त्वचा को पोषण देने का काम करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए त्वचा से जुड़ी विभिन्न परेशानियों के लिए अलग-अलग ग्रीन टी फेस पैक (Green Tea Face Pack) की जानकारी लेकर आए हैं जो अपना असर दिखाते हुए आपको खूबसूरती प्रदान करेंगे। यदि आप अपने चेहरे से दाग धब्बे हटाकर स्किन को क्लीन करना चाहती हैं तो ग्रीन टी के इन फेस पैक (Green Tea Face Pack) का इस्तेमाल करें…


फेयर स्किन पाने के लिए (Green Tea Face Pack)

ग्रीन टी विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल सकती है और आपकी त्वचा को एक हेल्दी ग्लो प्रदान कर सकती है। त्वचा पर इसका उपयोग करने से आपकी त्वचा की रंगत और लोच में भी सुधार होता है। दो ग्रीन टी बैग्स को काट लें, सामग्री को खाली करें और इसमें 2 चम्मच शहद मिलाएं। थोड़ा नींबू का रस निचोड़ें और सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

ऑयली स्किन के लिए (Green Tea Face Pack)

यदि आपकी स्किन ऑयली है तो यह फेस पैक आपके लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच चावल के आटे में एक चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच ग्रीन टी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें फिर पानी से धो लें। हफ्ते में दो बार इसे लगाने से ऑयली स्किन से छुटकारा मिलेगा नींबू सीबम प्रोडक्शन को कंट्रोल करता है जिससे मुंहासे और दाग धब्बे कम होते हैं। चावल का आटा चेहरे के अतिरिक्त तेल को सोखकर डेड स्किन को हटाता है। जबकि ग्रीन टी में मौजूद लेक्टिक एसिड मुंहासे दूर करने में मददगार है।

मुंहासे और फुंसियों को कम करने के लिए (Green Tea Face Pack)

ग्रीन टी मुंहासों और फुंसियों पर अद्भुत काम करती है। यह ब्रेकआउट के कारण होने वाली लालिमा और सूजन को कम कर सकती है। क्योंकि ग्रीन टी में कैटेचिन जीवाणुरोधी एजेंट होते हैं। यह मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ते हैं और शरीर में हार्मोनल असंतुलन को नियंत्रित करते हैं, जो वास्तव में मुंहासे का कारण बनता है। मुंहासों पर ग्रीन टी का उपयोग करने के लिए, एक चौथाई कप ताजी पीसी हुई ग्रीन टी को थोड़े से पानी के साथ मिलाएं और इसे ठंडा होने दें। फिर घोल को एक कॉटन पैड के इस्तेमाल से प्रभावित जगह पर लगाएं। 15 मिनट के बाद, इसे ठंडे पानी से धो लें। बेहतर परिणाम पाने के लिए इस विधि का प्रयोग रोजाना दो बार करें।

रुखी त्वचा के लिए (Green Tea Face Pack)

जिन लोगों की त्वचा रुखी है उन्हें यह फेस पैक ज़रूर ट्राई करना चाहिए। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच शहद में एक चम्मच ग्रीन टी मिलाएं। अब चेहरे को धोकर पोंछ लें और तैयार पेस्ट लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर पानी से धो लें। इसे लगाने के बाद आपकी त्वचा चमकदार बन जाएगी। हफ्ते में सिर्फ दो बार इसका इस्तेमाल करें।

त्वचा में कसाव के लिए (Green Tea Face Pack)

यह फेस पैक त्वचा में कसाव लाता है। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच पुदीने के पत्ते, 1 चम्मच शहद और 3 चम्मच ग्रीन टी की पत्तियों को मिक्सर में पीस लें। ब्यूटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस पेस्ट को साफ चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद पानी से धो लें। हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करें। नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर आपको खुद ही फर्क दिखने लगेगा।

Tags: Beauty tipsGreen Tea Face PackSkin Care
Previous Post

मेकअप का नहीं है टाइम, तो ले इन टिप्स की मदद; दिखेंगी खूबसूरत

Next Post

कब मनाई जाएगी गुरु नानक जयंती? जानें पर्व का महत्व

Writer D

Writer D

Related Posts

Pimples
फैशन/शैली

पिंपल से छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल करें ये फेस पैक

16/08/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग करवाने के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, काली पड़ सकती है त्वचा

16/08/2026
Marriage
Main Slider

बेटी की विदाई के तुरंत बाद घर में नहीं लगानी चाहिए झाड़ू, ये है बड़ी वजह

16/08/2026
Deepak
धर्म

सूर्यास्त के बाद करें ये एक काम, मां लक्ष्मी की हमेशा रहेगी कृपा

16/08/2026
Lice
फैशन/शैली

बच्चों के सिर पर पड़ गई है जूं, ये नुस्खा खत्म कर देगा समस्या

16/08/2026
Next Post
Guru Nanak

कब मनाई जाएगी गुरु नानक जयंती? जानें पर्व का महत्व

यह भी पढ़ें

Wall Decor

इन चीजों से करें वॉल डेकोर, घर लगेगा बेहद खूबसूरत

01/02/2026
चालू वित्त वर्ष

राजकोषीय घाटा में जून अंत तक बजट पहुंचा अनुमान के 83.2 प्रतिशत पर

01/08/2020
The entire family was found dead

तीन दिन से लापता बच्चे का सूखे कुएं में मिला शव, मचा हड़कंप

07/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version