• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नहीं सुधर रहा Grok AI, 11 दिनों में बना डाली 30 लाख अश्लील तस्वीरें

Writer D by Writer D
23/01/2026
in Tech/Gadgets
0
Grok

Grok

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Elon Musk का Grok AI है कि सुधरने का नाम ही नहीं ले रहा, विवादों में घिरे रहने के बावजूद कंपनी का ये एआई टूल धड़ल्ले से अश्लील तस्वीरें बना रहा है। अब हाल ही में एक रिसर्च से इस बात का पता चला है कि ग्रोक एआई ने दो हफ्ते से भी कम समय में लगभग 30 लाख अश्लील तस्वीरें बनाई हैं जिनमें से 23,000 में बच्चे दिख रहे हैं।

यह अनुमान सेंटर फॉर काउंटरिंग डिजिटल हेट (CCDH) ने लगाया है। एलन मस्क के इस AI इमेज जनरेशन टूल पर लोगों का गुस्सा भी फूट रहा है क्योंकि इस टूल पर कुछ लोग अनजान लोगों की और सेलिब्रिटी की फोटो अपलोड कर उन्हें अश्लील तस्वीर में कंवर्ट करने के लिए प्रॉम्ट दे रहे हैं और ये टूल (Grok AI ) अश्लील फोटो बनाकर दे भी रहा है।

कब से कब तक के डेटा का हुआ असेसमेंट?

यही वजह है कि मस्क का ग्रोक (Grok) सरकार और लोगों के निशाने पर आ गया है। डिजिटल इंटेलिजेंस कंपनी पेरिटोन इंटेलिजेंस द्वारा किए गए एनालिसिस के अनुसार, यह ट्रेंड नए साल में वायरल हुआ और 2 जनवरी को 199,612 अलग-अलग रिक्वेस्ट के साथ यह अपने चरम पर पहुंच गया। Center for Countering Digital Hate ने 29 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक इसके आउटपुट का पूरा असेसमेंट किया है।

Grok द्वारा अश्लील तस्वीरें बनाने के बाद कंपनी ने 9 जनवरी को इमेज जेनरेशन को पेड यूज़र्स के लिए सीमित कर दिया था। UK के प्रधानमंत्री Keir Starmer द्वारा इस स्थिति को “घिनौना” और “शर्मनाक” बताए जाने के बाद और भी पाबंदियां लगाई गईं है।

इंडोनेशिया और मलेशिया समेत दूसरे देशों ने भी AI टूल पर रोक लगाने की घोषणा की है। CCDH ने अनुमान लगाया कि 11 दिनों की अवधि में, Grok हर 41 सेकंड में बच्चों की अश्लील तस्वीरें बना रहा था। X ने पिछले हफ्ते के बयान में कहा था: हम X को सभी के लिए एक सुरक्षित प्लेटफ़ॉर्म बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और अश्लील कंटेंट के प्रति हमारी ज़ीरो टॉलरेंस पॉलिसी जारी रहेगी।

Tags: Grok AI
Previous Post

बसंत पंचमी पर शाम को तुलसी के पास जलाएं दीपक, जानें शुभ समय

Next Post

आ रही Hyundai की नई Sub-4 मीटर SUV, Fronx को देगी टक्कर

Writer D

Writer D

Related Posts

WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp पर आ रहा है प्राइवेसी का ‘स्पॉइलर मैसेज’ फीचर, जानें कैसे करेगा काम?

26/05/2026
Tips and Tricks: आपके Mobile का चार्जर असली है या नकली? ऐसे करें पहचान
Tech/Gadgets

गलत चार्जर से बचें! असली-नकली पहचानने के स्मार्ट टिप्स

10/05/2026
Know about some special techniques of calculator, will work
Main Slider

जानिए कैलकुलेटर की कुछ खास तकनीक के बारे में, आएगा काम

07/05/2026
If you are a YouTuber then definitely know about copyright, read news
Main Slider

अगर आप यूट्यूबर हैं तो जरूर जाने कॉपीराइट के बारे में

07/05/2026
Emergency Severe Alert
Main Slider

फोन पर बजा इमरजेंसी अलर्ट? घबराएं नहीं, सरकार का है टेस्ट मैसेज

02/05/2026
Next Post
Hyundai

आ रही Hyundai की नई Sub-4 मीटर SUV, Fronx को देगी टक्कर

यह भी पढ़ें

National talent exam

SSC CHSL 2020: इन 4726 नौकरियों के लिए आवेदन 15 दिसंबर तक

10/12/2020
bandipora-udampur encounter

किश्तवाड़ा में मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

12/04/2025
cm yogi

कोरोना के खिलाफ जंग में फ्रंट फुट पर रहे CM योगी, ऐसे किया इन्फेक्शन चेन को ब्रेक

25/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version