• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Grok बना रहा महिलाओं की अश्लील तस्वीरें, इस दिग्गज MP ने उठाए सवाल

Desk by Desk
03/01/2026
in Tech/Gadgets
0
AI है या आफत? Grok बना रहा महिलाओं की अश्लील तस्वीरें, इस दिग्गज MP ने उठाए सवाल
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

AI जितना फायदेमंद है, उससे ज्यादा घातक है. बहुत से लोगों को Artifical Intelligence किसी वरदान से कम नहीं लगता लेकिन इसका खौफनाक चेहरा भी है जो आपकी प्राइवेसी की धज्जियां उड़ाकर आपको मुसीबत में भी डाल सकता है. Elon Musk के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर एक ऐसा ट्रेंड देखने को मिला है जिसने हड़कंप मचा दिया है. दरअसल, X पर Grok AI का इस्तेमाल कर लोग आपत्तिजनक और अश्लील तस्वीरें बनवा रहे हैं जो किसी भी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचा सकती है.

AI के दुरुपयोग से न केवल नैतिकता पर सवाल उठता है, बल्कि हम सभी को ये सोचने पर भी मजबूर करता है कि प्राइवेसी, खासकर कि हमारी तस्वीरें कितनी सुरक्षित है? एआई के आने के बाद टेक्नोलॉजी अब धीरे-धीरे एक ऐसे हथियार में तब्दील होती जा रही है, जिससे बहुत ही आसानी से किसी की भी छवि को धूमिल किया जा सकता है. RS (राज्य सभा) MP प्रियंका चतुर्वेदी ने हाल ही में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव को लेटर लिखा है जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फेक अकाउंट का इस्तेमाल कर महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स का गलत इस्तेमाल पर चिंता जताई है.

प्रियंका चतुर्वेदी ने अश्विनी वैष्णव को लिखे लेटर में कही ये बातें

प्रियंका चतुर्वेदी ने इस तरह की हरकत को महिलाओं की प्राइवेसी का उल्लंघन बताया, साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए तुरंत कदम उठाने की अपील की है. प्रियंका चतुर्वेदी ने अश्विनी वैष्णव को लिखे लेटर में कहा कि मैं आपका ध्यान सोशल मीडिया, खासकर X पर सामने आए एक नए ट्रेंड की ओर दिलाना चाहती हूं, जिसमें AI ग्रोक फीचर का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. पुरुष फेक अकाउंट बनाकर महिलाओं की तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं और ग्रोक को ऐसे प्रॉम्प्ट दे रहे हैं जिससे उनके कपड़े कम दिखें. यह सिर्फ फेक अकाउंट से तस्वीरें शेयर करने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उन महिलाओं को भी टारगेट किया जा रहा है जो अपनी तस्वीरें पोस्ट करती हैं. यह बिल्कुल गलत है और AI का दुरुपयोग है.

प्रियंका चतुर्वेदी ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए AI टूल्स में सुरक्षा उपाय लागू करने का भी आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उसके फायदों का स्वागत करता है, लेकिन महिलाओं को टारगेट करने वाले अपमानजनक कंटेंट के प्रसार को बर्दाश्त नहीं करेगा.

Tags: Grok
Previous Post

न Flipkart और न ही Amazon, यहां मिल रहा iPhone 17 पर 14000 रुपए तक का बंपर डिस्काउंट

Next Post

1 लाख से ज्यादा बिकी Royal Enfield की बाइक्स, ग्रोथ ने मार्केट में मचाया धमाल

Desk

Desk

Related Posts

Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
नए लुक में लॉन्च हुई Mahindra की धांसू इलेक्ट्रिक कार, 656 किमी है रेंज
Tech/Gadgets

नए अवतार में आई Mahindra की EV, एक चार्ज में चलेगी 656 किमी

03/07/2026
कार खरीदते समय न हों कंफ्यूज, आसान भाषा में समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4 का फर्क
Tech/Gadgets

नई कार लेने जा रहे हैं? पहले समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4

03/07/2026
Next Post
सिर्फ 31 दिन में 1 लाख से ज्यादा बिकी Royal Enfield की बाइक्स, ग्रोथ ने मार्केट में मचाया धमाल

1 लाख से ज्यादा बिकी Royal Enfield की बाइक्स, ग्रोथ ने मार्केट में मचाया धमाल

यह भी पढ़ें

जिंदा जलाया

शराबी बेटे ने मिट्टी का तेल डालकर मां को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत

20/11/2020
Israel carried out airstrikes on Gaza

इजरायल ने गाजा में मचाया कहर, 30 मिनट में 35 से ज्यादा हवाई हमले; एयरस्ट्राइक में मारे गए 200 से अधिक लोग

18/03/2025
England players changed their attitude because of money: Farooq Engineer

इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने पैसों की वजह से बदला अपना रवैया: फारुख

10/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version