• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘योगी’ को दहेज में मिला ‘बुलडोजर’, फोटो वायरल

Writer D by Writer D
17/12/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, हमीरपुर
0
Bulldozer

groom got bulldozer in dowry in marriage

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हमीरपुर। जिले में हुई एक अनोखी शादी (Marriage) चर्चा का विषय बन गई है। इस विवाह में दूल्हे योगी को ‘दहेज’ में बुलडोजर (Bulldozer) दिया गया है। अब बुलडोजर के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे हैं।  दरअसल, शादी में उपहार स्वरूप बुलडोजर दिए जाने का पहला मामला सामने आया है। लोग ‘दहेज’ के इस बुलडोजर की जमकर चर्चा कर रहे हैं।

दरअसल, जिले में सुमेरपुर थाने के देवगांव निवासी स्वामीदीन चक्रवर्ती का बेटा योगेंद्र ऊर्फ योगी भारतीय नौसेना (Indian Navy) में कार्यरत है। पिता ने अपने बेटे योगी की शादी इसी थाना इलाके के सौखर गांव निवासी परसराम प्रजापति की बेटी नेहा प्रजापति के साथ की है। नेहा सिविल सेवा की तैयारी कर रही हैं।

गत 15 दिसंबर की रात्रि में योगेंद्र उर्फ योगी और नेहा प्रजापति का विवाह सुमेरपुर कस्बे के ‘शिव लॉन गार्डन’ गेस्ट हाउस में संपन्न हुआ था और 16 दिसंबर को जब विदाई हुई तब दुल्हन के पिता परसराम प्रजापति ने दहेज में बुलडोजर (Bulldozer) देकर सभी को चौंका दिया।

बताई बुलडोजर (Bulldozer) देने की वजह

योगेंद्र योगी और नेहा प्रजापति की इस शादी में उपहार स्वरूप मिले बुलडोजर ने जिले सहित पूरे प्रदेश में सुर्खियां बटोरी लीं। दुल्हन के फौजी पिता ने दामाद योगी को दहेज में बुलडोजर देकर प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। लड़की के पिता परसराम ने बताया कि बिटिया नेहा को दहेज में ‘कार’ देते तो खड़ी रहती, लेकिन ‘बुलडोजर करेगा काम और बिटिया को मिलेंगे दाम।’

LDA प्लाट फर्जीवाड़ा: दो लिपिक समेत 22 लोग नामजद, पांच और दर्ज हुई FIR

नई परंपरा की शुरुआत

पता हो कि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहचान ‘बुलडोजर बाबा’ के रूप में बन गई है। अब योगी उपनाम के योगेंद्र चक्रवर्ती को दहेज में बुलडोजर मिलने के बाद तो एक नई परंपरा की शुरुआत हो गई है, जिसे लोग मुख्यमंत्री योगी के बुलडोजर से जोड़कर चर्चा करते दिखाई दे रहे हैं।

Tags: baba ka bulldozerbulldozerHamirpur newsup news
Previous Post

LDA प्लाट फर्जीवाड़ा: दो लिपिक समेत 22 लोग नामजद, पांच और दर्ज हुई FIR

Next Post

 ‘पठान’ की बड़ी मुश्किलें, अब उलेमा बोर्ड ने लगाया अश्लीलता फैलाने का आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
Besharm Rang

 'पठान' की बड़ी मुश्किलें, अब उलेमा बोर्ड ने लगाया अश्लीलता फैलाने का आरोप

यह भी पढ़ें

cm yogi

सीएम योगी का तोहफा, अब सरकारी कर्मचारी भी खरीद सकेंगे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

08/05/2021

सीएम पुष्कर धामी ने शरदोत्सव मेले का किया शुभारंभ

07/12/2021
Hockey

जापान को हराकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

11/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version