• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी से भारतीय उद्यमियों के समूह ने की भेंट

Writer D by Writer D
21/12/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ईज ऑफ स्टार्टिंग बिजनेस के अनुकूल माहौल से प्रभावित भारतीय उद्यमियों के एक समूह ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान औद्योगिक दल ने उत्तर प्रदेश में विविध सेक्टरों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। साथ ही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में सहभागिता के लिए उत्साह जताया।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार 10 से 12 फरवरी, 2023 तक लखनऊ में एक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन कर रही है। राज्य में प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी के लक्ष्य के साथ हमारा प्रयास है कि राज्य में उपलब्ध असीम व्यावसायिक अवसरों से देश और दुनिया लाभान्वित हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में अनेक औद्योगिक परियोजनाओं पर काम कर रही है। आईटी/आईटीईएस, डेटा सेंटर, ईएसडीएम, डिफेंस एवं एयरोस्पेस, इलेक्ट्रिक वाहन, वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स, पर्यटन, टेक्सटाइल, एमएसएमई, आदि सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने के लिए लगभग 25 नीतियों को तैयार करके नीति संचालित शासन के माध्यम से औद्योगिक विकास के अनुकूल इको सिस्टम बनाने की दिशा में अनेक सुधारात्मक कदम उठाए हैं।

बैठक में मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) के समक्ष एवन साइकिल ग्रुप ने 500 करोड़ का, हीरो ग्रुप ने 350 करोड़ का, वैप ग्रुप से 2000 करोड़ का, सूर्यांश ग्रुप ने 100 करोड़ का निवेश करने का प्रस्ताव रखा। निवेश प्रस्तावों पर हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने निवेशकों की सुरक्षा एवं आवश्यक्ताओं की पूर्ति करने का आश्वासन दिया। साथ ही, निवेश प्रस्ताव के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को निर्देशित भी किया।

कोविड को लेकर यूपी में अलर्ट, सीएमओ को चौकसी बढ़ाने के निर्देश

अटल पूर्वांचल औद्योगिक विकास परिषद के सहयोग से हुई बैठक का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में निवेशकों को आमंत्रित करना और उनके लिए सिंगल विंडो के आधार पर सुगमता प्रदान करना था। इस बैठक में हीरो साइकिल के सीएमडी पंकज मुंजाल, एवन साइकिल के सीएमडी ओमकार सिंह पाहवा, वैप ग्रुप के सीएमडी एवम सीईओ अमित शर्मा, बायलर ग्रुप के टी आर मिश्रा, सूर्यांश ग्रुप के सुनील सिंह पटेल, ईएसडी डिजिटल ग्रुप के सीएम तिवारी समेत कई अन्य उद्योगपति उपस्थित रहे।

Tags: cm yogiLucknow Newsup gisup gis 2023
Previous Post

मुस्लिम से हिंदू बने पुजारी की निर्मम हत्या, शव के किए कई टुकड़े

Next Post

हॉस्पिटल में डबल मर्डर से मचा हड़कंप, ऑपरेशन थियेटर से मिली लाश

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

पीएम आवास योजना-शहरी में यूपी का देशभर में परचम, दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

05/10/2026
Prerna Canteen
उत्तर प्रदेश

यूपी में 2100 से अधिक कैंटीन बनीं आत्मनिर्भरता की ‘प्रेरणा’, दस हजार परिवारों का बनीं सहारा

05/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में स्वच्छ-हरित विद्यालयों का बढ़ा कारवां, एसएचवीआर में 1.62 लाख स्कूलों ने दर्ज कराई भागीदारी

05/10/2026
UP Rise
उत्तर प्रदेश

संवाद, संकल्प और सफलता के मूलमंत्र के साथ यूपी राइज का हुआ आयोजन

05/10/2026
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में उत्तर प्रदेश बना देश में नंबर-1

05/10/2026
Next Post
murder

हॉस्पिटल में डबल मर्डर से मचा हड़कंप, ऑपरेशन थियेटर से मिली लाश

यह भी पढ़ें

Juhi Chawla arrives at Delhi High Court to stop 5G network

5जी नेटवर्क पर रोक के लिए दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची जूही चावला

31/05/2021
amit shah

70 साल का हिसाब न देने वाले मांग रहे है 17 माह का हिसाब : शाह

13/02/2021
Jai Prakash Chouksey

फिल्म क्रिटिक जय प्रकाश चौकसे का निधन, लंबे समय से थे बीमार

02/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version