• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मई में GST राजस्व संग्रह 1.73 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

Writer D by Writer D
01/06/2024
in Business
0
GST

GST

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजे के पहले एग्जिट पोल के बीच नई सरकार के लिए खजाना भर गया है। मई में वस्तु एवं सेवा कर (GST) राजस्व संग्रह सालाना आधार पर 10 फीसदी बढ़कर 1.73 लाख करोड़ रुपये रहा है। इससे पिछले महीने अप्रैल में GST राजस्व संग्रह 2.10 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

वित्त मंत्रालय ने शनिवार को जारी एक बयान में बताया कि मई महीने में सकल GST राजस्व संग्रह 10 फीसदी बढ़कर 1.73 लाख करोड़ रुपये रहा है। अप्रैल में जीएसटी राजस्व संग्रह 2.10 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। इससे पिछले महीने मार्च में जीएसटी राजस्व संग्रह 1.78 लाख करोड़ रुपये रहा था, जो किसी भी महीने के लिए जीएसटी संग्रह का अब तक का तीसरा सबसे ऊंचा आंकड़ा रहा है।

मंत्रालय के मुताबिक मई महीने में कुल 1.73 लाख करोड़ रुपये के सकल GST राजस्व में से केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) 32,409 करोड़ रुपये, राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) 40,265 करोड़ रुपये और एकीकृत वस्तु एवं सेवा कर (आईजीएसटी) 87,781 करोड़ रुपये प्राप्त हुआ, जिसमें आयातित वस्तुओं पर एकत्र 39,879 करोड़ रुपये (इसमें उपकर 12,284 करोड़ रुपये, जिसमें आयातित वस्तुओं पर एकत्रित 1,076 करोड़ रुपये) शामिल हैं।

वित्त मंत्रालय के मुताबिक रिफंड के बाद मई, 2024 में शुद्ध जीएसटी राजस्व संग्रह 1.44 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल मई से 6.9 फीसदी की वृद्धि दर्शाता है। रिफंड के बाद चालू वित्त वर्ष में मई तक शुद्ध जीएसटी राजस्व संग्रह 3.36 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि से 11.6 फीसदी ज्यादा है।

मंत्रालय के मुताबिक चालू वित्त वर्ष 2024-25 में मई 2024 तक सकल जीएसटी राजस्व संग्रह 3.83 लाख करोड़ रुपये रहा। यह साल-दर-साल आधार पर 11.3 फीसदी की वृद्धि को दर्शाता है, जो घरेलू लेन-देन में मजबूत वृद्धि (14.2 फीसदी की वृद्धि) और आयात में मामूली वृद्धि (1.4 फीसदी की वृद्धि) द्वारा प्रेरित है।

Tags: Business NewsBusiness news in hindiGST collection
Previous Post

विकसित छत्तीसगढ़ के विजन में बहुत ही कारगर साबित होगा चिंतन शिविर : सीएम साय

Next Post

आमजन को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता: सीएम भजनलाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Share Market
Business

ग्रीन जोन में शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी ने भरी उड़ान

17/07/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी ने पकड़ी रफ़्तार

16/07/2026
Business

सोना लुढ़का, चांदी के भाव जस के तस

15/07/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 480 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला

14/07/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में आई बहार! बड़ी गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल

13/07/2026
Next Post
CM Bhajanlal Sharma

आमजन को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता: सीएम भजनलाल

यह भी पढ़ें

cm yogi

शिक्षित-अनपढ़ सबके रोम-रोम में बसा है हनुमान चालीसा: सीएम योगी

13/01/2023
CM Yogi

शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए नई रणनीति तैयार कर रही योगी सरकार

24/04/2025
arrested

दोहरे हत्याकांड का खुलासा, पुलिस के हत्थे चढ़े दो हत्यारोपी

12/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version