उत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

अमौसी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, गेट गिरने से गार्ड की दर्दनाक मौत

लखनऊ। अमौसी एयरपोर्ट ( Amausi Airport) पर शुक्रवार देर रात हादसा होने से हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के साथ बनाई जा रही सुरक्षा गार्डों की बैरक का भारी भरकम गेट अचानक गिर गया, जिससे मौके पर तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड के मौत की सूचना प्राप्त हुई है।

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ( Amausi Airport) सूत्रों के मुताबिक गेट गिरने की वजह से दो लोगों के घायल होने की भी सूचना है। लेकिन इसकी पुष्टि खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी। मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल टी थ्री और उससे जुड़े अन्य निर्माण कार्य हो रहे हैं। जवानों के लिए बैरक भी बनाई जा रही है। यह बैरक एयर ट्रैफिक कंट्रोलर एटीसी परिसर के पास बनाई जा रही है। शुक्रवार रात यहीं पर हादसा हुआ।

सूत्रों के अनुसार विशालकाय गेट भी बनाया जा रहा था,जो गिर गया। मौके पर तैनात निजी सुरक्षा गार्ड को बचाने में चपेट में आ गया। सुरक्षा गार्ड गेट के नीचे दब गया, जिससे हड़कंप मच गया। आनन फानन सुरक्षा गार्ड को निकाला गया। तत्काल एंबुलेंस बुलाई गई। गार्ड के साथ एम्बुलेंस में एयरपोर्ट प्रशासन के लोग भी गए। गार्ड को लोक बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया।

स्पेन से भारत घूमने आई महिला के साथ गैंगरेप, चार लोग हिरासत में

एयरपोर्ट पुलिस चौकी के अनुसार लोक बंधु अस्पताल के डॉक्टरों ने उस गार्ड को मृत घोषित कर दिया। हालांकि अमौसी एयरपोर्ट प्रवक्ता इस मामले से इनकार करते रहे। वे ऐसा कोई भी हादसा एयरपोर्ट परिसर में नहीं होने के बात देर रात तक दुहराते रहे।

Related Articles

Back to top button