• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अतिथियों को मिलेगा गीताप्रेस के ‘अयोध्या दर्शन’ का प्रसाद

Writer D by Writer D
29/12/2023
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
Ayodhya Darshan

Ayodhya Darshan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित होने वाले प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री व संघ प्रमुख समेत अन्य विशिष्टअतिथियों को गीताप्रेस (Geeta Press) के ‘अयोध्या दर्शन’ (Ayodhya Darshan) का प्रसाद मिलेगा। लागत से भी कम मूल्य में धार्मिक पुस्तकें उपलब्ध कराने वाले गीताप्रेस ने इस पुस्तक माध्यम से श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या का समग्र दर्शन कराने की पहल की है। इस पुस्तक में अयोध्या के इतिहास, प्रमुख मंदिरों, तीर्थों व सांस्कृतिक महात्म्य का परिचय है।

अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। प्राण प्रतिष्ठा के प्रसाद में गीताप्रेस भी योगदान देने जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से जो प्रसाद दिया जाएगा उसमें गीता प्रेस की तरफ से तैयार किए जा रहे पुस्तक-गुच्छ को भी शामिल किया जाएगा।। इस पुस्तक गुच्छ में अयोध्या दर्शन (Ayodhya Darshan) , अयोध्या महात्म्य, कल्याण पत्रिका का श्रीरामांक व गीताप्रेस की डायरी गीता दैनंदिनी होगी।

गीता प्रेस में अयोध्या आने वाले खास मेहमानों के लिए 100 पुस्तक गुच्छ तैयार किए जा रहे हैं जबकि अयोध्या दर्शन (Ayodhya Darshan) की दस हजार प्रतियां भेजी जाएंगी। इसके अलावा खास समारोह के लिए श्रीरामांक की तीन हजार प्रतियां प्रकाशित की जा रही हैं। यह 1972 में छपे कल्याण के विशेषांक का परिवर्धित संस्करण होगा। इसमें उस साल के फरवरी व मार्च के साधारण अंकों में छपे सभी लेख व सूर्य वंशावली भी शामिल की जाएगी, जो पुराने विशेषांक में नहीं थी।

इंडिया गठबंधन डाल में बैठे बंदरों की तरह कर रहा व्यवहार: एके शर्मा

इस बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए गीताप्रेस को भी आमंत्रण पत्र प्राप्त हुआ है। ट्रस्टी देवीदयाल अग्रवाल के नाम से पत्र आया है। वह वहां समारोह में उपस्थित रहेंगे और अपनी आंखों से रामलला के विग्रह का उद्घाटन देखेंगे। गीताप्रेस के ट्रस्टी देवी दयाल अग्रवाल कहते हैं कि वर्षो के इंतजार के बाद अब वह दिन आया है जिसकी कई सालों से सनातनियों को प्रतीक्षा थी। श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर गीताप्रेस अयोध्या दर्शन व अन्य कई पुस्तको को वहां उपलब्ध कराएगा। वितरण के लिए अयोध्या दर्शन पुस्तक की दस हजार प्रतियां भेजी जाएंगी।

वहीं, गीताप्रेस के प्रबंधक डॉ. लालमणि तिवारी का कहना है कि अयोध्या दर्शन व श्रीरामांक के अलावा गीताप्रेस के अन्य पुस्तकें पर्याप्त संख्या में हैं। विशिष्ट अतिथियों के लिए पुस्तकें अलग कर दी गई हैं। श्रीरामांक की छपाई चल रही है। छपने के बाद पुस्तक गुच्छ तैयार कर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भेज दिया जाएगा।

Tags: Ayodhya DarshanGeeta pressgorakhpur newsram mandir pranpratishtha
Previous Post

इंडिया गठबंधन डाल में बैठे बंदरों की तरह कर रहा व्यवहार: एके शर्मा

Next Post

गोशाला कारीगरों ने बनाई गोबर और गोमूत्र से देश की पहली चटाई, पीएम मोदी को करेंगे भेंट

Writer D

Writer D

Related Posts

Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा- संस्कृत केवल भाषा नहीं, भारत की सनातन ज्ञानधारा की वाहिका

18/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सोनम वांगचुक का अनशन भ्रम की राजनीति का जीता-जागता सबूत: केशव मौर्य

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर करें सख्त कार्रवाई : सीएम योगी

18/07/2026
Next Post
Mat

गोशाला कारीगरों ने बनाई गोबर और गोमूत्र से देश की पहली चटाई, पीएम मोदी को करेंगे भेंट

यह भी पढ़ें

Raj Gopal Mishra Dies

फिल्मकार राज गोपाल मिश्रा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

03/11/2020
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बस में लगी आग Bus caught on Delhi-Jaipur highway

राजस्थान : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बस में लगी आग, तीन की मौत

27/11/2020
Meri Mati Mera Desh

नगर आयुक्त और अधिशासी अधिकारी होंगे ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के नोडल अधिकारी

04/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version