• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गुजरात जहरीली शराब: अबतक 18 की मौत, 45 की हालत गंभीर

Writer D by Writer D
26/07/2022
in Main Slider, क्राइम, गुजरात, राष्ट्रीय
0
Poisonous Liquor

poisonous liquor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अहमदाबाद। गुजरात में बोटाद जिले के बरवाला के रोजिड और अन्य गांवों में सोमवार को जहरीली शराब (Poisonous Liquor) पीने से 18 लोगों की मौत हो गई और 45 अन्य की हालत गंभीर है। इनको भावनगर के अस्पताल के अलावा बोटाद, धंधुका और अहमदाबाद के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चोकड़ी गांव में देशी शराब पी गई थी। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने देररात देशी शराब बनाने वाले को केमिकल (मेथनॉल) की आपूर्ति करने वाले गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब बनाने वालों और बेचने वालों को भी गिरफ्तार किया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

सरकार ने जांच के लिए डीएसपी की अध्यक्षता में एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन किया है। मृतकों में रोजिंद के 5, चदरवा के 2, देवगना के 2, अनियाली के 2, आकरू के 3, उचड़ी के 2 और अन्य गांव के 2 लोग शामिल हैं। बताया गया है कि इन सभी ने चोकड़ी गांव में देशी शराब पी थी। इसके बाद इनके तबीयत बिगड़ी और एक के बाद एक हुई मौतों से कोहराम मच गया। बताया गया है कि क्षेत्र के लोगों ने कुछ दिन पहले शराबबंदी के लिए पंचायत को पत्र भी लिखा था। बोटाद के एसपी और डीएसपी ने गांव पहुंचकर जायजा लिया है।

पुलिस के मुताबिक 90 लीटर केमिकल की आपूर्ति अहमदाबाद से बरवाला चौकड़ी के लाठ, रोजिद समेत 3 गांवों में की गई थी। आरोप है कि इसकी आपूर्ति पिंटू नाम के शख्स ने बरवाला के चोकड़ी गांव में की। यहां इससे शराब तैयार की गई। यहां से शराब की आपूर्ति बरवाला के रोजिद, चंदरवा, देवजना और अहमदाबाद ग्रामीण के आकरू और उशदी आदि गांवों में की गई।

शुरू हुई 5G की नीलामी, अब चुटकियों में हो जाएंगे सारे काम

एटीएस ने जांच शुरू कर दी है। स्टेट मॉनिटरिंग सेल और अहमदाबाद क्राइम ब्रांच को भी रैकेट की जांच के आदेश दिए गए हैं। राज्य सरकार ने मंगलवार से राज्य की देशी शराब की दुकानों पर छापेमारी के आदेश जारी किए हैं। पुलिस के आला अधिकारियों ने रात को चोकड़ी गांव में नेताओं और स्थानीय लोगों से पूछताछ की है। बरवाला के कोंगी विधायक राजेश गोहिल ने भी चोकड़ी गांव का दौरा किया है।

मृतकों की सूची

  1. जयंतीभाई रामजीभाई चेखलिया ग्राम उचडी तहसील धंधुका
  2. गग्जीभाई मोहनभाई चेखलिया ग्राम उचडी तहसील धंधुका
  3. बलदेवभाई हरजीभाई मकवाना गांव अनियाली तहसील धंधुका
  4. हिम्मतभाई मगनभाई वड्डरिया गांव अनियाली तहसील धंधुका
  5. किशनभाई मावजीभाई चावड़ा ग्राम अकरू तहसील धंधुका
  6. भावेशभाई मावजीभाई चावड़ा ग्रामअक्रू तहसील धंधुका
  7. प्रवीणभाई बालूभाई कुवारिया ग्राम अकरू तहसील धंधुका
  8. वाशरंभाई शांतिभाई परमार गांव रोजिड तहसील बरवाला
  9. घनश्यामभाई वर्शीभाई रतोजा ग्राम रोजिद तहसील बरवाला
  10. शांतिभाई तलशीभाई परमार गांव रोजिद तहसील बरवाला
  11. अरविन्दभाई मधुभाई सीतापारा ग्राम चन्देरवा तहसील रानपुर
  12. इरशादभाई फकीरभाई कुरैशी ग्राम चंदेरवा तहसील रानपुर
  13. दिनेश वाहनभाई वीरगामा ग्राम रोजिद तहसील बरवाला
  14. भूपतभाई विरगामा ग्राम रोजिद तहसील बरवाला
  15. बहादुरभाई लघरभाई वालानिया तहसील रानपुर
Tags: crime newsgujrat newsNational newspoisonous liquor
Previous Post

शुरू हुई 5G की नीलामी, अब चुटकियों में हो जाएंगे सारे काम

Next Post

ITR: इन आसान तरीकों से कम कर सकते है टैक्स, ऐसे उठाए डिडक्शन का लाभ

Writer D

Writer D

Related Posts

THDC Tunnel: Dhami briefed the CMs of Jharkhand and Chhattisgarh on the rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel: धामी ने झारखंड-छत्तीसगढ़ के CMs को दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी, श्रमिकों को हर मदद का भरोसा

13/08/2026
THDC Tunnel Accident: Dhami takes charge of the rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel Accident: धामी ने संभाली बचाव अभियान की कमान, रेस्क्यू किए गए मजदूरों से वीडियो कॉल पर बात

13/08/2026
13 people safely rescued from THDC tunnel
Main Slider

टीएचडीसी टनल में 13 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू, जिलाधिकारी मौके पर

13/08/2026
Panic due to debris and water entering THDC tunnel
Main Slider

THDC टनल में मलबा-पानी आने से हड़कंप, CM धामी ने युद्धस्तर पर रेस्क्यू के दिए निर्देश

13/08/2026
CM Dhami's interaction with the youth at Doon University
Main Slider

दून विश्वविद्यालय में युवाओं से मुख्यमंत्री धामी का संवाद, बोले- बदलती तकनीक के अनुरूप ‘फ्यूचर रेडी’ बनें युवा

13/08/2026
Next Post
income tax

ITR: इन आसान तरीकों से कम कर सकते है टैक्स, ऐसे उठाए डिडक्शन का लाभ

यह भी पढ़ें

संधु ने श्री केदारनाथ में निर्माण कार्यों का लिया जायजा

04/05/2022
cm dhami

मुख्यमंत्री धामी सोमवार को लेंगे विधायक पद की शपथ

12/06/2022
हिमाचल के डॉक्टर व उनकी पत्नी संक्रमित

पूरे देश में 1,91,181 लोगों को कोरोना का टीका: स्वास्थ्य मंत्रालय

16/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version