• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हर हर महादेव और जय श्री राम के उदघोष के साथ महाकुम्भ में गूंजी गुरु नानक की अमृत वाणी

Writer D by Writer D
10/01/2025
in Mahakumbh 2025, उत्तर प्रदेश, धर्म, प्रयागराज
0
Maha Kumbh

Maha Kumbh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुम्भ नगर । संगम की पावन रेती पर धर्म , अध्यात्म और भक्ति की त्रिवेणी प्रवाहित हो रही है। महाकुम्भ (Maha Kumbh) के आकर्षण अखाड़ों की मौजूदगी से पूरा कुम्भ क्षेत्र दीप्तिमान हो रहा है। सन्यासी अखाड़ों और वैष्णव अखाड़ों के बाद अब अखाड़ा सेक्टर में उदासीन संप्रदाय के अखाड़ों की मौजूदगी भी दर्ज हो गई है। इसी क्रम में उदासीन संप्रदाय के श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन ने भी पूरी भव्यता के साथ अपनी छावनी प्रवेश यात्रा निकाली।

महा कुम्भ (Maha Kumbh) में गूंजेगी गुरु नानक की गुरुबाणी

महाकुम्भ नगर में भक्ति और अध्यात्म की दुनिया बस गई है जिसमें सनातन धर्म के सभी सम्प्रदाय अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। शिव उपासक शैव अखाड़ो के हर- हर महादेव और वैष्णव अखाड़ो जय श्री राम के उद्घोष के बाद अब कुम्भ क्षेत्र में उदासीन अखाड़ो के जय श्री चन्द्र का उद्घोष भी गूजने लगा है। महा कुम्भ (Maha Kumbh) क्षेत्र में श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन की छावनी प्रवेश यात्रा में इसकी भव्यता देखने को मिली। संगत साहब की संत परम्परा को मानने वाले इस श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन कुम्भ प्रवेश यात्रा को देखने के शहर से लेकर कुम्भ क्षेत्र तक श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी।

आगे आगे अखाड़े के पूज्य इष्ट श्री चन्द्रदेव भगवान् की पालकी और पीछे पीछे अखाड़े के महंतो और साधुओ का जुलूस किसी दिव्य अनुभव से कम नहीं था। छावनी प्रवेश यात्रा में भ्रमणशील रमता पंच के साथ साथ गुरु नानक की गुरबाणी गूंज रही थी।

अखाड़े के सचिव महंत जगतार मुनि का कहना है कि छावनी प्रवेश यात्रा में सात हजार से अधिक साधु संतो महंत श्री महंत और महा मंडलेश्वरों ने हिस्सा लिया।

अखाड़े में होंगे सामाजिक सेवा और संस्कृति जागरण के आयोजन

श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन की छावनी प्रवेश यात्रा की मुट्ठीगंज की मुंशी राम बगिया से हुई। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए यह महा कुम्भ क्षेत्र पहुंची। विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों ने संतों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया ।

महाकुम्भ 2025 में नमामि गंगे मिशन ने गढ़ी स्वच्छता की नई परिभाषा

अखाड़े के सचिव महंत जगतार मुनि का कहना हैं कि महाकुम्भ मेला क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद अखाड़े की तरफ से विविध धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन होंगे। जाति पात और ऊंच नीच को स्वीकार न करने वाले इस अखाड़े में प्रतिदिन हजारों लोगों के लिए लंगर चलेगा, चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे और संतों के प्रवचन होंगे।

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025Maha Kumbh datemahakumbh2025
Previous Post

अयोध्या में शनिवार से उत्सव, सीएम योगी करेंगे श्रीगणेश

Next Post

CM योगी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर दिया कुंभ का निमंत्रण

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

ओबीसी बेटियों की शादी का सहारा बनी याेगी सरकार, वित्तीय वर्ष में अब तक 30 हजार से अधिक को मिला अनुदान

20/08/2026
ODOP
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओडीओपी योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

20/08/2026
Yogi government intensifies relief and rescue operations in flood-affected districts.
Main Slider

योगी सरकार ने तेज किया बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत-बचाव कार्य, एनडीआरएफ की टीमों को किया पूर्ण सक्रिय

20/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की उत्कृष्ट कार्यशैली का असर, संस्थागत प्रसव बढ़ने से मातृ मृत्युदर में आई बड़ी गिरावट

20/08/2026
Sai River
उत्तर प्रदेश

लखनऊ के सरोजनी नगर व मोहनलालगंज से गुजरने वाली सई नदी को सीवेज प्रदूषण से मुक्त करने की कवायद तेज

20/08/2026
Next Post
CM Yogi invited Prime Minister Modi to Kumbh

CM योगी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर दिया कुंभ का निमंत्रण

यह भी पढ़ें

श्री राम मंदिर भूमि पूजन

श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन में सुल्तानपुर के धोपाप धाम की मिट्टी होगी समाहित

30/07/2020
Naxalite encounter

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़, 18 नक्सली मारे गए

16/04/2024
जनवरी में बंपर ऑफर; क्रेटा की राइवल SUV पर ₹1.76 लाख तक की भारी छूट

क्रेटा की राइवल SUV पर ₹1.76 लाख तक की छूट, ऑफर खत्म होने से पहले लपक ले मौका

05/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version