• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केदारनाथ यात्रा से पहले मिला खतरनाक वायरस, प्राशन ने जारी की चेतावनी

Writer D by Writer D
02/04/2025
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Kedarnath Dham

Kedarnath Dham

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ (Kedarnath) यात्रा से पहले 12 खच्चरों में H3N8 इन्फ्लूएंजा वायरस पाया गया है। यह वायरस खच्चरों की नियमित मेडिकल जांच के दौरान सामने आया, जिसमें 300 खच्चरों के सैंपल लिए गए थे। वायरस की पुष्टि होने के बाद खच्चरों को क्वारंटीन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन इस स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए हैं, ताकि संक्रमण को आगे फैलने से रोका जा सके।

बता दें कि हर साल करीब 20,000 खच्चर संचालक केदारनाथ (Kedarnath) यात्रा में लगाए जाते हैं। इस बार यात्रा शुरू होने से पहले प्रशासन ने सभी खच्चरों और उनके संचालकों की पंजीकरण और मेडिकल जांच की प्रक्रिया शुरू की थी। इसी के तहत जब जांच की गई तो 12 खच्चर संक्रमित मिले। संक्रमण की पुष्टि होते ही प्रशासन ने सभी संक्रमित खच्चरों को क्वारंटीन कर दिया।

राज्य के पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देशों पर तुरंत क्वारंटीन सेंटर तैयार किया गया, जहां संक्रमित खच्चरों का इलाज किया जा रहा है। राहत की बात यह है कि संक्रमित खच्चर ठीक हो रहे हैं और उन्हें बाकी स्वस्थ जानवरों से अलग रखा गया है, ताकि वायरस फैल न सके।

इस वायरस के फैलाव को रोकने के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) मुक्केश्वर की विशेषज्ञ टीम भी प्रशासन की मदद कर रही है। वैज्ञानिक और डॉक्टर संक्रमण के स्रोत और प्रसार के तरीकों की स्टडी कर रहे हैं, ताकि आगे के कदम उठाए जा सकें।

H3N8 इन्फ्लूएंजा वायरस मुख्य रूप से घोड़ों, कुत्तों और पक्षियों में पाया जाता है, लेकिन दुर्लभ मामलों में यह मनुष्यों में भी फैल सकता है। हालांकि, फिलहाल इस वायरस की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने यात्रा मार्गों पर सतर्कता बढ़ा दी है।

अब मिनटों में होगा घंटों का सफर, सोनप्रयाग से केदारनाथ तक के रोपवे को मंजूरी

केदारनाथ (Kedarnath) यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं, इसलिए प्रशासन पूरी तरह चौकसी बरत रहा है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी संक्रमित खच्चर को यात्रा में शामिल नहीं किया जाएगा और हर कदम पर जांच की जाएगी।

प्रशासन ने यात्रियों और खच्चर संचालकों से सतर्क रहने, स्वच्छता बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध मामले की सूचना देने की अपील की है। इस स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके।

Tags: KedarnathUttarakhand News
Previous Post

लोकसभा में पेश हुआ वक्फ संशोधन विधेयक, विपक्ष का विरोध शुरू

Next Post

गोरखपुर बनेगा एथेनॉल उत्पादन का हब

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण और पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

07/07/2026
Harman
पंजाब

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमन दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

07/07/2026
Under the Mukhyamantri Vatsalya Scheme, Rs 4.39 crore has been released through DBT.
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4.39 करोड़ रुपये डीबीटी से जारी

07/07/2026
Delhi Rain
Main Slider

काले बादलों से घिरी दिल्ली, कई इलाकों में बारिश शुरू

07/07/2026
Ahmedabad Serial Blast Case
Main Slider

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 38 आतंकियों को राहत नहीं, फांसी की सजा बरकरार

07/07/2026
Next Post
Ethanol

गोरखपुर बनेगा एथेनॉल उत्पादन का हब

यह भी पढ़ें

dumper overturned

चलती कार पर पलटा मौरंग से लदा डंफर, पांच की मौत

20/07/2022

पिता ने प्यार पर लगाई बंदिशें, बेटे ने उतारा मौत के घाट

03/06/2021
pavitra punia

एक समय में दो लड़कों को डेट कर चुकी हैं पवित्रा पुनिया

07/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version