• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हल्द्वानी : कई राज्यों में काम करने वाले सेक्स रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार

Desk by Desk
26/01/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नैनीताल। उत्तराखंड के हल्द्वानी में पुलिस ने मंगलवार को अनैतिक देह व्यापार का धंधा करने वाले (सैक्स रैकेट) अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य बाहर से आकर हल्द्वानी में अनैतिक धंधे को अंजाम देते थे।

लखनऊ : 23 लाख की धनराशि के साथ चार सटोरिये गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरोह हल्द्वानी के होटलों में धनार्ज्य लोगों को लड़की सप्लाई करने का काम करता था। सप्ताह में दो से तीन बार गिरोह हल्द्वानी आकर बड़े लोगों को लड़कियां उपलब्ध कराता था। आज कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि हल्द्वानी के सतवाल पेट्रोल पंप के पास एक इनोवा कार में कुछ संदिग्ध लोग हैं और वे अनैतिक कार्य को अंजाम दे रहे हैं।

इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग इकाई को सक्रिय किया गया। प्रभारी उपनिरीक्षक लता बिष्ट की अगुवाई में टीम ने मौके पर छापा मारकर गिरोह के सभी छह सदस्यों को दबोच लिया। गिरोह के सदस्यों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वे कार से अनैतिक धंधे को अंजाम देते हैं।

मुलायम और अखिलेश के साथ संसद में भी उठाऊंगा जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा : डॉ बर्क़

यह भी पता चला कि गिरोह के सदस्यों के होटलों में सम्पर्क हैं और वे होटलों में अपने ग्राहकों को लड़कियां सप्लाई करते हैं। फोन पर सम्पर्क करने के 10 से 15 मिनट के बीच वह उन्हें लड़कियां उपलब्ध करा देते हैं। इसके बदले वह ग्राहकों से प्रति रात के हिसाब से 12 से 15 हजार रुपये वसूलते हैं।

आज भी वह इसी धंधे के लिये हल्द्वानी आये थे और ग्राहकों के फोन का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें सुकुमार सरकार पुत्र मनिदंर सरकार मूल निवासी ग्राम माधोपुर, थाना अमरिया जिला पीलीभीत उप्र, हाल निवासी रूद्रपुर, हरिदास विश्वास उर्फ देेव पुत्र सनातन विश्वास ग्राम महतोष मोड़, पिपलिया, गदरपुर, उधमसिंह नगर शामिल हैं।

राजधानी दिल्ली के मौजूदा हालातों को लेकर गृह मंत्रालय में चल रही उच्चस्तरीय बैठक

गिरोह में चार लड़कियां हैं जो अनैतिक देह व्यापार का धंधा करती हैं। इनमें एक उप्र के पीलीभीत जनपद के शीषगढ़ की जबकि अन्य तीन पश्चिम बंगाल के कलियागंज, 24 परगना और स्याल्दा कोलकाता की रहने वाली हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 294/34 व अनैतिक व्यापार अधिनियम, 1956 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से गिरोह के बारे में और जानकारी जुटा रही है।

Tags: Dehradun Crime News in Hindihaldwani newsLatest Dehradun Crime News in HindiSex racketsex racket exposed
Previous Post

लखनऊ : 23 लाख की धनराशि के साथ चार सटोरिये गिरफ्तार

Next Post

मैने प्लेयर्स को उनका प्राकृतिक खेल दिखाने को किया प्रेरित – रहाणे

Desk

Desk

Related Posts

Sonam Wangchuk Hunger Strike
Main Slider

20वें दिन भी अन्न का एक दाना नहीं खाया! सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल जारी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

जींद से जुड़ेगा भारत के रेलवे इतिहास का नया अध्याय: प्रधानमंत्री

17/07/2026
Two criminals killed in Shikohabad encounter
उत्तर प्रदेश

शिकोहाबाद में एनकाउंटर, बच्चों को बंधक बनाने वाले दोनों बदमाश मिट्टी में मिले

17/07/2026
Order to demolish 70 year old mosque
उत्तर प्रदेश

कलेक्ट्रेट परिसर की 70 साल पुरानी मस्जिद हटाने के आदेश, जानें पूरा मामला

17/07/2026
Rajesh Kumar becomes loco pilot of hydrogen train
Main Slider

राजेश कुमार बने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के लोको पायलट, रचा इतिहास

17/07/2026
Next Post
rahane

मैने प्लेयर्स को उनका प्राकृतिक खेल दिखाने को किया प्रेरित - रहाणे

यह भी पढ़ें

Malvi Malhotra

एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

27/10/2020

रेलवे स्टेशन किसी जिले का मुख्य द्वार होता है : हेमा मालिनी

26/07/2020
Bikes

Year Ender 2023: इन बाइक्स ने मचाई धूम, माइलेज और फीचर्स के साथ किया कमाल

27/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version