• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मकान में मिला अधजला शव

Writer D by Writer D
23/08/2023
in उत्तर प्रदेश, उन्नाव, क्राइम
0
The entire family was found dead

The entire family was found dead

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उन्नाव। उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में पुलिस को एक मकान में आग से जला शव (Dead Body) मिला है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय आनंद ने मंगलवार को बताया कि बांगरमऊ कस्बे के फायर ब्रिगेड स्टेशन मार्ग स्थित मोहल्ला न्यू कटरा के एक घर के अंदर कमरे में पुलिस ने एक जला हुआ शव बरामद किया है। पुलिस ने जिस घर से शव बरामद किया है, उस मकान के मालिक और उसके एक साथी को हिरासत में लिया है। मरने वाला कौन है, जलाने के पीछे आरोपियों का क्या मकसद है सहित कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है वह नशे में है, और कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है। नशा उतरने के बाद पूंछतांछ की जायेगी। फिलहाल विभिन्न बिंदुओं पर जांच चल रही है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड को जांच में सहयोग के लिए बुलाया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया नगर के फायर ब्रिगेड स्टेशन मार्ग पर संतोष पुत्र स्वर्गीय बैजू लाल का मकान स्थित है। इस मकान में सिर्फ संतोष रहता है। इसी मकान से अधजले शव (Dead Body) के मिलने के बाद मकान मालिक संतोष और उसके साथी भूरा को हिरासत में लिया गया है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

स्थानीय लोगों की माने तो सोमवार शाम से संतोष के घर से मांस के जलने जैसी तेज दुर्गंध आ रही थी। यह बदबू आज और तेज हो गई और लोगों का दम घुटने लगा। जिसके बाद सब ने एक होकर मामले की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और मकान खोलकर देखा तो एक कमरे में आग से जला हुआ शव दिखाई दिया। बताया जिस शव को पुलिस ने संतोष के घर से बरामद किया है, अधजला होने की वजह से उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

Tags: crime newsunnao newsup news
Previous Post

जीवन की आपाधापी में क्या जी रहे हैं हम?

Next Post

जमीन के लिये खूनी संघर्ष में एक की मौत, आठ घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस को बड़ी सौगात, वर्दी भत्ता ₹15 हजार और सिम भत्ता ₹2,500 होगा

21/10/2026
Next Post
Bloody Clash

जमीन के लिये खूनी संघर्ष में एक की मौत, आठ घायल

यह भी पढ़ें

suicde

लखनऊ : जलकल विभाग में कार्यरत संविदाकर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

07/10/2020
Rakesh Roshan

राकेश रोशन ने ली कोविडशील्ड की पहली डोज, शेयर की तस्वीर

04/03/2021
CM Dhami

धामी सरकार के चार साल में बने 819 पंचायत भवन

10/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version